प्रतिबंध हटने के बाद भी कोरोना से बचाव की सावधानियाँ नहीं छोड़ना है
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना से जुड़े अनेक प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। इसके बाद भी हम सभी को अभी भी पूरी सावधानियाँ बरतते हुए कोरोना अनुकूल व्यवहार पर ध्यान देना है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना से जुड़े अनेक प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। इसके बाद भी हम सभी को अभी भी पूरी सावधानियाँ बरतते हुए कोरोना अनुकूल व्यवहार पर ध्यान देना है। हर व्यक्ति को कोरोना से बचाव की वैक्सीन का दूसरा डोज़ अवश्य लगवाना है। दिसम्बर माह तक दोनों डोज़ के वैक्सीनेशन की शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करना है। प्रदेश में अभी तक 92 प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन का प्रथम डोज और 50 प्रतिशत ने द्वितीय डोज़ लगवाया है। वैक्सीनेशन महाअभियान को सफल बनाने के लिए सभी को जुटना है। इस महीने की 24 तारीख और आगामी 1 दिसम्बर को वैक्सीन से शेष रह गए सभी लोग महाअभियान में टीकाकरण करवाकर स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज प्रदेशवासियों के नाम संदेश में कहा कि कोरोना नियंत्रण के लिए पूर्व में लागू किये गये प्रतिबंधों को 17 नवम्बर 2021 से हटा दिया गया है। प्रतिबंधों से अनेक लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही थी।
जब बैण्ड पार्टी के सदस्य ने व्यथा बताई
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बुरहानपुर यात्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें बैण्ड पार्टी में कार्य करने वाले एक ग्रामीण भाई श्री ठाकुर दास ने अपनी रोजी-रोटी की वेदना से अवगत करवाया था। मेलों और बाजारों में अपनी दुकान लगाने वाले छोटे-छोटे व्यापारियों का भी यही कष्ट था। सभी का आग्रह था कि अब प्रतिबंध समाप्त होना चाहिए। प्रदेश में कोविड संक्रमण पूरी तरह नियंत्रित है। आज कोरोना के 7 पॉजीटिव प्रकरण आए हैं, एक्टिव प्रकरणों की संख्या भी 79 है। प्रदेश के 47 जिलों में कोई प्रकरण नहीं है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इन सब तथ्यों पर विचार-विमर्श के पश्चात प्रतिबंध समाप्त करने का फैसला लिया गया है।
जरूरी है सावधानी
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना पर नियंत्रण की स्थिति के बावजूद हम सभी को सावधान रहना है। यूरोप के कुछ देशों में संक्रमण के समाचार मिलते हैं। हम असावधान हुए तो ऐसा न हो कि हमें फिर प्रतिबंध लगाने पड़े। यह कोई भी नहीं चाहता कि संक्रमण फैले और प्रतिबंध लगे। हमें विवाह और अपनी अन्य परम्पराओं का पालन पूरी सावधानी के साथ करना है।
मास्क का उपयोग न छोड़े, हाथ स्वच्छ रखें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को मास्क का उपयोग करते रहना है। परस्पर दूरी बनाए रखें। हाथों को स्वच्छ रखना है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अमले को प्रतिदिन 70-75 हजार टेस्ट करने हैं, जिससे संक्रमण का पता चलने पर आवश्यक प्रबंध किये जा सके। कोरोना टेस्ट करवाने में कोई दिक्कत महसूस नहीं करना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि वे स्वयं प्रति सप्ताह यह टेस्ट करवाते हैं।
वैक्सीन का दूसरा डोज़ लगवाएँ सभी
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपील में कहा कि समस्त नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाना है। शासकीय लोगों के लिए तो यह अनिवार्य है ही, अन्य सभी के लिए भी अतिआवश्यक है। शिक्षक, विद्यार्थी और 18 वर्ष से ऊपर के सभी युवक-युवतियाँ वैक्सीन डोज़ लगवाने में पीछे न रहे। इससे जीवन सुरक्षित हो जाता है। हम सामान्य जीवन तभी जी सकेंगे, जब पूरी सावधानियों का पालन कर कोरोना पर हुए नियंत्रण को स्थाई बना पाएंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 20 घंटे पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતમાં ‘ચાંદીપુરા વાયરસ’નો કહેર અટકી રહ્યો નથી, એક મહિનામાં 28 બાળકોના મોત 794 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતમાં ચાંદીપુરા વાયરસ અટકતો નથી, 13 નવા કેસ અને પાંચ મૃત્યુ; અત્યાર સુધીમાં 32 લોકોએ જીવ ગુમાવ્યા છે 824 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमध्य प्रदेश का पहला जेएन.1 वैरिएंट का मरीज इंदौर में मिला 1,017 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessइंदौर में फिर सामने आया कोरोना मरीज, नए वैरियंट के चार संक्रमित 1,034 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमालदीव घूमकर आया युवक निकला कोरोना पाजिटिव, इंदौर में अलर्ट 1,040 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessलिवर की बीमारी के लिए उपयोगी इंजेक्शन की कमी, सात हजार है कीमत 1,042 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमायोकार्डिटिस वायरस के अटैक से छह साल के मासूम की मौत 1,063 दिन पहले
Health & Fitnessप्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर विधायक संजय शुक्ला का बयान 1,399 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी:5वीं तक के स्कूल बंद, सरकारी-निजी दफ्तरों के 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम पर 1,450 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमहाराष्ट्रात कोरोनाने पुन्हा वेग घेतला, २४ तासांत दुप्पट रुग्ण; 6 मृत 1,529 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमेडिकल कॉलेज के अधीन नए नेत्र चिकित्सालय से मिलने लगा है अब मरीज़ों को लाभ 1,542 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessबिजली क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य से मिल रही विकास को रफ्तार…. उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य के तहत इंदौर और सांवेर में आयोजन 1,548 दिन पहले
Health & Fitnessकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने समय अवधि को किया कम सेकंड डोज के 6 माह बाद लग सकेंगे प्रिकॉशन डोज 1,566 दिन पहले
Health & Fitnessकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वैक्सीन के दूसरे और प्रिकॉशन डोज के बीच केअंतर को किया कम 1,569 दिन पहले
Health & Fitnessवर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य केंद्र और राज्य की टीबी उन्मूलन टीम पहुंची इंदौर 1,569 दिन पहले
Health & Fitnessचंदन नगर थाने पर आज पुलिस व पुलिस परिवार के लिए नेत्र शिविर का आयोजन 1,714 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमहाराष्ट्र मुखवटामुक्त करण्याची तयारी: ५६ दिवसांनंतर मुंबईत १% सकारात्मकता दर; राज्य सरकारने केंद्र आणि कोविड टास्क फोर्सच्या तज्ञांकडून मत मागवले 1,716 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमहाराष्ट्रात कोरोना अजूनही जीवघेणा: गेल्या 24 तासात येथे सर्वाधिक मृत्यू, राज्यात संसर्गामुळे 103 रुग्ण तुटले 1,730 दिन पहले