देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 1 बार पढ़ी गई

क्रिप्टोकरंसी पर पहली बार बोले मोदी सिडनी डायलॉग में दी चेतावनी- क्रिप्टो गलत हाथों में न पड़े, वरना युवाओं को तबाह कर देगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘द सिडनी डायलॉग’ कार्यक्रम को संबोधित किया।

Abhishek Raghuvanshi18 नवंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘द सिडनी डायलॉग’ कार्यक्रम को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि भारत के लोगों के लिए बड़े सम्मान की बात है कि आपने मुझे सिडनी डायलॉग के संबोधन के लिए आमंत्रित किया। मैं इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उभरती डिजिटल दुनिया में भारत की केंद्रीय भूमिका की मान्यता के रूप में देखता हूं।

PM मोदी ने कहा कि हम दुनिया का सबसे बड़ा पब्लिक इन्फॉर्मेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर बना रहे हैं। हम दुनिया का सबसे मजबूत पेमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर बना रहे हैं। हम दुनिया के सबसे बड़े डेटा कंज्यूमर हैं। उन्होंने कहा कि हमारी वन नेशन-वन कार्ड स्कीम से देश के करोड़ों मजदूरों को फायदा हो रहा है। भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में नए लीडर सामने आ रहे हैं। एग्रीकल्चर और क्लीन एनर्जी में भी डिजिटल तकनीक से हम तस्वीर बदल रहे हैं।

हालांकि, मोदी ने अपनी स्पीच में क्रिप्टो को लेकर चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा, “सभी देशों को मिलकर ये तय करना होगा कि क्रिप्टोकरंसी गलत हाथों में न पड़े, वरना ये हमारे युवाओं को तबाह कर देगी।” ये पहली बार था, जब किसी सार्वजनिक मंच पर मोदी ने क्रिप्टोकरंसी पर बात की।

‘डिजिटल युग हमारे आसपास की हर चीज को बदल रहा’
मोदी ने कहा कि हम बदलाव के वक्त में चल रहे हैं। ऐसे बदलाव जो युगों में होते हैं। डिजिटल युग हमारे आसपास की हर चीज को बदल रहा है। इसने राजनीति, अर्थव्यवस्था और समाज की नई परिभाषा लिखी है। डिजिटल टेक्नोलॉजी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा, सत्ता और लीडरशिप को नया आकार दे रही है, लेकिन इसके साथ ही हम नए तरह के खतरों और विवादों का भी सामना कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक लोकतंत्र और डिजिटल लीडर के रूप में भारत अपनी साझा समृद्धि और सुरक्षा मे भागीदारों के साथ काम करने के लिए तैयार है। भारत की डिजिटल क्रांति लोकतंत्र, जनसांख्यिकी और अर्थव्यवस्था के पैमाने में समाई है। यह हमारे युवाओं के उद्यम और इनोवेशन से चलती है।

‘तकनीक और डेटा नए हथियार बन रहे’
उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी वैश्विक प्रतिस्पर्धा का प्रमुख साधन बन गई है, ये भविष्य की अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को आकार देने की कुंजी है। प्रौद्योगिकी और डेटा नए हथियार बन रहे हैं। लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत खुलापन है। हमें वेस्टर्न इंटरेस्ट के स्वार्थों को इसका दुरुपयोग नहीं करने देना चाहिए।

‘PM मोदी का संबोधन ऑस्ट्रेलिया के लिए सम्मान की बात’
ऑस्ट्रेलियाई PM स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच गहरी दोस्ती है, समय के साथ हमारे संबंध और आगे बढ़ेंगे। हम अंतरिक्ष, विज्ञान, डिजिटल प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में बहुत प्रगति कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए सम्मान की बात है कि PM मोदी ‘सिडनी डायलॉग’ को संबोधित कर रहे हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
कुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दियाMadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 5 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 5 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 6 घंटे पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 6 घंटे पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 8 घंटे पहलेNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोनLifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 10 घंटे पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 10 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 10 घंटे पहले
राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 1 दिन पहलेराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहाIndia Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 1 दिन पहलेअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दीIndia Newsअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी 1 दिन पहलेCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of NarniaLifestyleCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of Narnia 1 दिन पहलेHSBC ने $1 बिलियन शेयर बायबैक की घोषणा कीBusinessHSBC ने $1 बिलियन शेयर बायबैक की घोषणा की 1 दिन पहलेडोनाल्ड ट्रम्प का सबसे बड़ा आर्थिक चुनौती: कीमतें बढ़ती हुईBusinessडोनाल्ड ट्रम्प का सबसे बड़ा आर्थिक चुनौती: कीमतें बढ़ती हुई 1 दिन पहलेमौरीनो का प्लान पूरा हुआ, रियल मैड्रिड ने क्लासिको में जीत दर्ज कीSportsमौरीनो का प्लान पूरा हुआ, रियल मैड्रिड ने क्लासिको में जीत दर्ज की 1 दिन पहलेBBC Sport ने Wales डेब्यूंट्स पर अध्ययन किया, 1125 से 1224 तकSportsBBC Sport ने Wales डेब्यूंट्स पर अध्ययन किया, 1125 से 1224 तक 1 दिन पहले
↑