देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 1 बार पढ़ी गई

28 राज्यों के 7,299 स्कूलों पर कोरोना असर:पहली बार सरकारी स्कूलों में एडमिशन 7% बढ़े और निजी में 9% घटे; 62% ने पैसों की तंगी बताई वजह

एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट 2021 में सामने आया कि यूपी के सरकारी स्कूलों में बच्चों का नामांकन सबसे ज्यादा 13% बढ़ा है। कोरोना ने स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर सबसे ज्यादा असर डाला है।

Abhishek Raghuvanshi18 नवंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

कोरोना ने स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर सबसे ज्यादा असर डाला है। नतीजा यह कि पहली बार सरकारी स्कूलों में प्रवेश लेने वाले 6-14 साल के बच्चों की संख्या बढ़कर 2021 में 70.3% तक पहुंच गई। 2018 में यह 64.3% थी। वहीं, निजी स्कूलों में एडमिशन लेने वालों की संख्या घटकर 24.4% पर सिमट गई, जो 2018 में 32.5% थी। इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह रही आर्थिक तंगी। क्योंकि, सबसे ज्यादा 62.5% मामलों में अभिभावकों ने पैसों की कमी के कारण स्कूल बदला।

यूपी के सरकारी स्कूलों में बच्चों का नामांकन सबसे ज्यादा करीब 13% बढ़ा। इस सूची में केरल (11.9%) दूसरे, तमिलनाडु (9.6%) तीसरे और राजस्थान (9.4%) चौथे नंबर पर रहा। देश के 25 राज्यों, 581 जिलों और 3 केंद्रशासित राज्यों के 17,184 गांवों में स्थित 7,299 स्कूलों के सर्वे असर (एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट 2021) में यह बात सामने आई है। सर्वे सितंबर-अक्टूबर 21 के दौरान किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक पहली और दूसरी कक्षा के करीब 36% बच्चों ने अभी स्कूल ही नहीं देखा है।

11 साल पीछे खिसके निजी स्कूल
निजी स्कूलों के नामांकन में पहली बार 2020 से कमी आई। तब यह 6-14 आयु वर्ग में 2018 के 32.5% से लुढ़ककर 28.8% पर आ गया। इससे पहले 2006 से 2014 के बीच इसमें लगातार बढ़ोतरी हुई। 2018 तक यह 30% के आस-पास रहा। अब यह फिर 2010 के स्तर (25%) के पास आ गया है। वहीं, सरकारी स्कूलों में नामांकन 2006 से 2018 तक लगातार गिरा, फिर 65% पर स्थिर हो गया। 2021 में पहली बार 70% के पार हुआ।

पेड ट्यूशन लेने वाले बच्चे 40% तक पहुंचे
2018 में जहां 28.6% बच्चे पेड ट्यूशन लेते थे, वहीं 2021 में यह आंकड़ा 39.2% तक पहुंच गया। जो माता-पिता कम पढ़े-लिखे (प्राइमरी शिक्षा या कम) थे, उनके द्वारा ट्यूशन लगाने में 12.6% और जो माता-पिता अधिक पढ़े-लिखे (कक्षा 9 से ज्यादा) थे, उनमें 7.2% की वृद्धि हुई। जो स्कूल नहीं खुले, वहां के 41% बच्चे और जो खुल गए, वहां के 38% ट्यूशन ले रहे हैं।

बदलाव के 5 बड़े कारण
62.4% आर्थिक तंगी
49.1% मुफ्त सुविधाएं
40.4% पढ़ाई नहीं होना
15.5% पलायन
5.3% शादी/रोजगार

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
कुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दियाMadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 5 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 5 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 6 घंटे पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 6 घंटे पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 8 घंटे पहलेNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोनLifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 10 घंटे पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 10 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 10 घंटे पहले
राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 1 दिन पहलेराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहाIndia Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 1 दिन पहलेअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दीIndia Newsअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी 1 दिन पहलेCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of NarniaLifestyleCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of Narnia 1 दिन पहलेHSBC ने $1 बिलियन शेयर बायबैक की घोषणा कीBusinessHSBC ने $1 बिलियन शेयर बायबैक की घोषणा की 1 दिन पहलेडोनाल्ड ट्रम्प का सबसे बड़ा आर्थिक चुनौती: कीमतें बढ़ती हुईBusinessडोनाल्ड ट्रम्प का सबसे बड़ा आर्थिक चुनौती: कीमतें बढ़ती हुई 1 दिन पहलेमौरीनो का प्लान पूरा हुआ, रियल मैड्रिड ने क्लासिको में जीत दर्ज कीSportsमौरीनो का प्लान पूरा हुआ, रियल मैड्रिड ने क्लासिको में जीत दर्ज की 1 दिन पहलेBBC Sport ने Wales डेब्यूंट्स पर अध्ययन किया, 1125 से 1224 तकSportsBBC Sport ने Wales डेब्यूंट्स पर अध्ययन किया, 1125 से 1224 तक 1 दिन पहले
↑