कांग्रेस विधायक सजंय शुक्ला अपनी विधानसभा के नागरिकों को कराएंगे अयोध्या की यात्रा , 600 नागरिकों का पहला जत्था 18 दिसंबर को होगा रवाना
पूरे मध्यप्रदेश की होगी पहली अयोध्या दर्शन यात्राविधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 मैं हर महीने होगी अयोध्या दर्शन यात्रा कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को राम जन्मभूमि की यात्रा कराने का फैसला लिया गया है।
- पूरे मध्यप्रदेश की होगी पहली अयोध्या दर्शन यात्रा
- विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 मैं हर महीने होगी अयोध्या दर्शन यात्रा
कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को राम जन्मभूमि की यात्रा कराने का फैसला लिया गया है। इसके अंतर्गत इस विधानसभा क्षेत्र के हर वार्ड से महिलाओं और पुरुषों का दल अयोध्या यात्रा पर भेजा जाएगा । हर महीने इस विधानसभा क्षेत्र में अयोध्या दर्शन अभियान चलाया जाएगा ।
विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि राम भगवान हम सभी के आदर्श हैं। हम सभी बचपन से लेकर अब तक रामायण पढ़ते और सुनते रहे हैं, जिसमें भगवान राम के जीवन की पूरी कहानी से हम सभी परिचित हैं । इसका नाट्य रूपांतरण भी टेलीविजन पर रामायण सीरियल के रूप में सभी ने देखा है। ऐसे में देश के हर नागरिक की इच्छा रहती है कि वह भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में जाकर वहां दर्शन करें और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्म स्थल पर पहुंचकर अपनी धोग लगाएं । इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के रहने वाले नागरिकों के लिए अयोध्या यात्रा के आयोजन का सिलसिला शुरू किया जा रहा है।
विधायक शुक्ला ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में कुल 17 वार्ड आते हैं। इनमें से हर महीने 1 वार्ड के नागरिकों को अयोध्या दर्शन की यात्रा पर भेजा जाएगा । इस अयोध्या दर्शन अभियान की शुरुआत 18 दिसंबर से की जा रही है । इस दिन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 9 के 600 नागरिकों का जत्था अयोध्या की यात्रा पर रवाना होगा । इस यात्रा के लिए कांग्रेस नेता सर्वेश तिवारी और लवेश जायसवाल को संयोजक बनाया गया है । ध्यान रहे कि जिस वार्ड से इस यात्रा की शुरुआत की जा रही है उस वार्ड की पार्षद शुक्ला समर्थक अनीता तिवारी रही है। इस वार्ड के नागरिकों का दल सबसे पहले अयोध्या दर्शन की यात्रा पर रवाना होगा । यह पहला मौका है जब इंदौर में किसी विधायक के द्वारा इस तरह से अपने विधानसभा क्षेत्र के हर वार्ड से इतनी बड़ी संख्या में नागरिकों को भगवान राम की जन्मभूमि की यात्रा पर ले जाया जा रहा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले