देश की बात, आपके शहर से
जनजाति समाज अपनी संस्कृति एवं परंपराओं का संरक्षण करे तथा बाहरी षडयंत्रों के प्रति सजग रहे।- कैलाश अमलियार
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

जनजाति समाज अपनी संस्कृति एवं परंपराओं का संरक्षण करे तथा बाहरी षडयंत्रों के प्रति सजग रहे।- कैलाश अमलियार

जो जरूरी बातें पूरे देश के महत्व की हैं उन पर सारे जनजाति समाज को ध्यान देना आवश्यक है। हम सभी लोग इसी धरती माता के पुत्र हैं, यही हमारी मां है।

Abhishek Raghuvanshi15 नवंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

जो जरूरी बातें पूरे देश के महत्व की हैं उन पर सारे जनजाति समाज को ध्यान देना आवश्यक है। हम सभी लोग इसी धरती माता के पुत्र हैं, यही हमारी मां है। हमारे समाज को इस भारतमाता की जयकार इतनी जोर से करनी है कि सारा संसार अच्छे से सुन ले। जो दुष्ट षड्यंत्रकारी हमारे जनजाति समाज को अपनी भारतमाता से दूर करना चाहते हैं, उनकी साजिशों से हमें सावधान रहने की जरूरत है। जनजाति समाज के वीरों का उल्लेख रामायण और महाभारत में भी आता है। रामायण में तो वनवासियों को मान देते हुए एक कांड का नाम ही अरण्यकांड रखा गया है। उक्त विचार इंदौर के चिमनबाग मैदान में आयोजित विशाल जनजाति संगम में प्रमुख वक्ता श्री कैलाशजी अमलियार ने प्रकट किए। उन्होंने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि हमारी सारी परंपराएं भी वैज्ञानिक महत्व की रही हैं। जब-जब भारतमाता को जरूरत पड़ी, जनजाति समाज के वीरों ने अपना सब कुछ दांव पर लगाया है। भारतवर्ष पिछले एक हजार वर्षों से विदेशी आक्रमणकारियों के निशाने पर रहा है। इस दौरान देश के सारे हिंदू समाज के साथ ही हमारे जनजातीय समाज की संस्कृति और परंपराओं को भी चोट पहुंची है। जो डर गए वे भटककर अपनी मूल हिंदुस्थानी संस्कृति से दूर हो गए। परंतु हमारा स्पष्ट मत है जो कोई भी हिंदुस्थान की इस पवित्र भूमि को अपनी मां मानेगा, उसे ही इस धरती पर रहने का हक है। जो कोई भारतमाता की जय बोलेगा, जो कोई वंदेमातरम् बोलेगा, केवल वही हमारा है। हिंदुस्थान अब रुकने वाला नहीं है और हमारा जनजाति समाज भी अब रुकने वाला नहीं है।

केंद्र सरकार द्वारा 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित करने के उपलक्ष्य में इंदौर के चिमनबाग मैदान में विशाल जनजाति संगम आयोजित किया गया, जिसमें इंदौर जिले तथा आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत बड़ी संख्या में जनजाति समाज के बंधु अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सपरिवार अपने स्वयं के साधन द्वारा उत्साह पूर्वक पधारे। पूरे कार्यक्रम का स्वरूप एक उत्सव जैसा प्रतीत हो रहा था। जनजाति समाज के साथ ही अन्य हिंदू समाज भी बड़ी संख्या में जनजाति नायकों का स्मरण करने, जनजाति समाज की परंपराओं के दर्शन करने के लिए उपस्थित तथा सहभागी रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण काका बाबा ना पोरिया फेम आनंदीलाल भावेल रहे, जिन्होंने पारंपरिक गीतों पर उपस्थित विशाल जनसमूह को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में अन्य जनजाति कलाकारों ने भी गोंडी, भगोरिया, करमा नृत्य इत्यादि की अद्भुत प्रस्तुतियां दीं।

तस्वीरों में खबर5 फोटो

कार्यक्रम के मंच पर प्रमुख वक्ताओं मालवाप्रांत जनजाति प्रमुख श्री कैलाशजी अमलियार, श्रीमती अनिताजी ठाकुर और वनवासी कल्याण परिषद अध्यक्ष प्रो मदनसिंहजी वास्केल के साथ ही जनजाति विकास मंच के अध्यक्ष श्री गोविंदजी भूरिया, संत समाज से श्री हीरानंदजी ब्रह्मचारी बाबा, बारेला समाज से श्री कीरसिंहजी महाराज, भिलाला समाज से श्री विजयसिंहजी सोलंकी, भील समाज से श्री शंकरलालजी कटारिया, गोंडवाना विकास परिषद से श्री महेंद्रजी परते, उरांव समाज से श्री बिरदजी उरांव के अलावा श्री अजमेरसिंह भाभर, श्री भाईरामजी भास्कर, श्री राधेश्यामजी घोरमड़े, श्री ओमप्रकाशजी बलकर आदि अतिथि उपस्थित थे। मंच संचालन डॉ. रेखा नागर और श्री पुंजालाल निनामा ने किया। अतिथि परिचय श्री राधेश्याम जामले और स्वागत भाषण श्री विक्रमसिंह मर्सकोला ने दिया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 3 मिनट पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 5 मिनट पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑