देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsHealth & Fitness
सेहत 3 बार पढ़ी गई

यूरोप बना कोरोना का एपिसेंटर:बीते हफ्ते 20 लाख केस सामने आए, नीदरलैंड्स में आज से 3 हफ्ते का आंशिक लॉकडाउन

कोरोना की तीसरी लहर में बढ़ते केसों के चलते कई देशों को फिर से सख्ती करनी पड़ रही है। खासकर यूरोप में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। पूरे यूरोप में बीते 24 घंटे में 3 लाख 3 हजार 662 और बीते हफ्ते में 20 लाख केस सामने आए हैं।

Abhishek Raghuvanshi13 नवंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

कोरोना की तीसरी लहर में बढ़ते केसों के चलते कई देशों को फिर से सख्ती करनी पड़ रही है। खासकर यूरोप में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। पूरे यूरोप में बीते 24 घंटे में 3 लाख 3 हजार 662 और बीते हफ्ते में 20 लाख केस सामने आए हैं। नीदरलैंड्स ने स्थिति बिगड़ते देख शनिवार शाम से तीन हफ्ते का आंशिक लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। इस दौरान रेस्टोरेंट और गैर-जरूरी सामानों की दुकानें जल्द बंद रहेंगी। वहीं बड़े स्पोर्ट्स इवेंट में दर्शकों की एंट्री भी बैन रहेगी। बता दें नीदरलैंड्स में बीते 24 घंटे में कोरोना के 16,204 केस सामने आए हैं।

जर्मनी में भी कोरोना कहर बनकर टूट रहा है। वहां इस महीने सात बार नए मामलों का रिकॉर्ड बन चुका है। गुरुवार को तो 50,196 केस मिले। ऐसा पहली बार हुआ, जब आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंचा। बीते 24 घंटे में जर्मनी में 48,184 केस सामने आए हैं।

बीते 24 घंटे में इन 5 देशों में कोरोना के सबसे ज्यादा केस आए

देशनए केस
अमेरिका90,208
जर्मनी48,184
ब्रिटेन40,375
रूस40,123
यूक्रेन24,058

ब्रिटेन को अगले साल तक महामारी खत्म होने की उम्मीद नहीं
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बुजुर्गों और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों से कहा है कि कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज जरूर लें। उन्होंने चेतावनी दी है कि यूरोप के कई हिस्सों में संक्रमण बढ़ने से खतरे के बादल मंडरा रहे हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। ब्रिटिश सरकार को अगले एक साल तक भी महामारी के खत्म होने की उम्मीद नहीं है। ब्रिटेन के आई न्यूजपेपर के मुताबिक सबसे खराब स्थिति में 2026 तक लॉकडाउन की जरूरत पड़ सकती है।

वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी ताजा ब्रीफिंग में बताया है कि यूरोप में पिछले एक सप्ताह में कोरोना के 20 लाख मामले सामने आए हैं। ये कोरोनाकाल में एक हफ्ते में सबसे ज्यादा मामले हैं। वहीं 27 हजार लोगों की जान भी महामारी की वजह से गई है। ये पूरी दुनिया में बीते हफ्ते में हुई मौतों का 50% है।

पश्चिमी यूरोप में वैक्सीनेशन ज्यादा होने के बावजूद केस बढ़ रहे
पूर्वी यूरोप के उन देशों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं जहां वैक्सीनेशन कम हुआ है। तो दूसरी तरफ पश्चिमी यूरोप के उन देशों में भी मामले बढ़ रहे हैं जहां सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन हो रहा है। ऐसे में यूरोप एक बार फिर से कोरोना का बड़ा सेंटर बनता नजर आ रहा है।

WHO की हिदायत- जरूरतमंदों को टीके नहीं लगे तो ये स्कैंडल होगा
WHO ने कहा है कि कोरोना के बूस्टर डोज स्वस्थ लोगों और बच्चों को देने की जरूरत नहीं है। उसका कहना है कि दुनिया के कई देशों में आज भी कई हेल्थवर्कर्स, सीनियर सिटीजंस और हाई रिस्क कैटेगरी वाले लोगों को वैक्सीन का पहला डोज भी नहीं लगा है। ऐसे में जिन्हें जरूरत नहीं है उन्हें बूस्टर डोज लगता है तो ये स्कैंडल होगा।

जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी चेतावनी दी है कि कोरोना संक्रमण फैलने के रोकने के तुरंत उपाय नहीं किए गए तो दिसंबर का महीना बेहद बुरा हो सकता है। जर्मनी के रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट ने भी लोगों को भीड़ से बचने की सलाह दी है।

ऑस्ट्रिया में भी लॉकडाउन लगने की आशंका
ऑस्ट्रिया में भी कोरोना के डेली केसेज का आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। ऐसे में सरकार विचार कर रही है कि जिन लोगों को वैक्सीन नहीं लगी है उन्हें घरों में ही रोका जाए। इसलिए रविवार को लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया जा सकता है। बता दें ऑस्ट्रिया में अभी सिर्फ 65% आबादी पूरी तरह वैक्सीनेट हो पाई है।

यूरोप में कोरोना बढ़ने 2 प्रमुख वजह
कोरोना पर WHO की टेक्निकल टीम का कहना है कि यूरोप में महामारी बढ़ने की वजह मास्क नहीं लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करना है। हम सभी देशों से कह रहे हैं कि अपनी मौजूदा स्थिति का गंभीरता से आकलन करें और उसके हिसाब से फैसले लें।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsGujratGujratગુજરાતમાં ‘ચાંદીપુરા વાયરસ’નો કહેર અટકી રહ્યો નથી, એક મહિનામાં 28 બાળકોના મોત 792 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતમાં ચાંદીપુરા વાયરસ અટકતો નથી, 13 નવા કેસ અને પાંચ મૃત્યુ; અત્યાર સુધીમાં 32 લોકોએ જીવ ગુમાવ્યા છે 822 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमध्य प्रदेश का पहला जेएन.1 वैरिएंट का मरीज इंदौर में मिला 1,015 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessइंदौर में फिर सामने आया कोरोना मरीज, नए वैरियंट के चार संक्रमित 1,032 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमालदीव घूमकर आया युवक निकला कोरोना पाजिटिव, इंदौर में अलर्ट 1,038 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessलिवर की बीमारी के लिए उपयोगी इंजेक्शन की कमी, सात हजार है कीमत 1,040 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमायोकार्डिटिस वायरस के अटैक से छह साल के मासूम की मौत 1,061 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessअस्पतालों में अगर मरीजों को नहीं मिल रही हैं अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं, तो यहां करें शिकायत, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी 1,108 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी:5वीं तक के स्कूल बंद, सरकारी-निजी दफ्तरों के 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम पर 1,448 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमहाराष्ट्रात कोरोनाने पुन्हा वेग घेतला, २४ तासांत दुप्पट रुग्ण; 6 मृत 1,527 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमेडिकल कॉलेज के अधीन नए नेत्र चिकित्सालय से मिलने लगा है अब मरीज़ों को लाभ 1,540 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessबिजली क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य से मिल रही विकास को रफ्तार…. उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य के तहत इंदौर और सांवेर में आयोजन 1,546 दिन पहलेकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने समय अवधि को किया कम सेकंड डोज के 6 माह बाद लग सकेंगे प्रिकॉशन डोजHealth & Fitnessकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने समय अवधि को किया कम सेकंड डोज के 6 माह बाद लग सकेंगे प्रिकॉशन डोज 1,564 दिन पहलेकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वैक्सीन के दूसरे और प्रिकॉशन डोज के बीच केअंतर को किया कमHealth & Fitnessकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वैक्सीन के दूसरे और प्रिकॉशन डोज के बीच केअंतर को किया कम 1,567 दिन पहलेवर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य केंद्र और  राज्य की टीबी उन्मूलन टीम पहुंची इंदौरHealth & Fitnessवर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य केंद्र और  राज्य की टीबी उन्मूलन टीम पहुंची इंदौर 1,567 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessयोग दिवस का शुभारम्भ शंख नाद व वैदिक मंत्रो के साथ आरम्भ हुआ योग 1,585 दिन पहले
TimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessस्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के तत्वावधान में मीडियाकर्मियों एवं परिजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 1,670 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessचीन के शंघाई में कोविड संक्रमण रोकने के लिए चरणबद्ध लॉकडाउन लागू 1,670 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitness“फिट पुलिस – हिट पुलिस” तथा “स्वस्थ पुलिस – सुरक्षित इंदौर” की अवधारणा को साकार करने के लिए इंदौर पुलिस ने निकाली साइकिल रैली 1,698 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessपुलिसकर्मियों की स्वास्थ संबंधित समस्यों के निराकरण हेतु , थाना रावजी बाजार पर किया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 1,701 दिन पहलेचंदन नगर थाने पर आज पुलिस व पुलिस परिवार के लिए नेत्र शिविर का आयोजनHealth & Fitnessचंदन नगर थाने पर आज पुलिस व पुलिस परिवार के लिए नेत्र शिविर का आयोजन 1,712 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमहाराष्ट्र मुखवटामुक्त करण्याची तयारी: ५६ दिवसांनंतर मुंबईत १% सकारात्मकता दर; राज्य सरकारने केंद्र आणि कोविड टास्क फोर्सच्या तज्ञांकडून मत मागवले 1,714 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमहाराष्ट्रात कोरोना अजूनही जीवघेणा: गेल्या 24 तासात येथे सर्वाधिक मृत्यू, राज्यात संसर्गामुळे 103 रुग्ण तुटले 1,728 दिन पहलेइंदौर कमिश्नर ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी को सतर्क रहने व बूस्टर डोज लगवाने की अपील कीHealth & Fitnessइंदौर कमिश्नर ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी को सतर्क रहने व बूस्टर डोज लगवाने की अपील की 1,733 दिन पहले
↑