देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 18 बार पढ़ी गई

जेल में आर्यन का हाल:रिहाई के लिए शाहरुख के बेटे को अब भगवान से उम्मीद, हर दिन आरती में हो रहा शामिल

मुलाकात के बाद शाहरुख जैसे ही लौटे, आर्यन विजिटर रूम में ही रोने लगे। ड्रग्स केस में अरेस्ट आर्यन खान को जेल में 19 दिन हो चुके हैं। शुरुआत में खबरें आई थीं कि वह बिना कुछ खाए-पिए चुपचाप बैठा रहता है।

Abhishek Raghuvanshi23 अक्टूबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

ड्रग्स केस में अरेस्ट आर्यन खान को जेल में 19 दिन हो चुके हैं। शुरुआत में खबरें आई थीं कि वह बिना कुछ खाए-पिए चुपचाप बैठा रहता है। अब उसकी दिनचर्या में थोड़ा बदलाव आने लगा है। बताया जाता है कि रिहाई का इंतजार कर रहा आर्यन रोज जेल में होने वाली आरती में शामिल हो रहा है। जेल सूत्रों के मुताबिक आर्यन की बैरक में बने मंदिर में हर शाम 7 बजे आरती होती है। वह आरती पूरी होने तक वहीं रहता है।

गुरुवार को मिलने पहुंचे थे शाहरुख
आर्यन को क्रूज पर पार्टी के दौरान 2 अक्टूबर को NCB ने हिरासत में लिया था। शाहरुख खान गुरुवार को बेटे से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचे थे। वे करीब 18 मिनट तक वहां रुके। इस दौरान उन्होंने इंटरकॉम पर कांच की दीवार के पीछे खड़े आर्यन से 10 मिनट तक बात की।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
शाहरुख और आर्यन के बीच गुरुवार को तकरीबन 10 मिनट तक मुलाकात हुई थी।अभिनेता शाहरुख खान ने जेल में मौजूद एक महिला को सलाम किया था। यह महिला अपने बेटे से मिलने आर्थर रोड जेल गई थी।

पिता के जाते ही रुलाई फूटी
बताया जाता है कि मुलाकात के बाद शाहरुख जैसे ही लौटे, आर्यन विजिटर रूम में ही रोने लगे। इस दौरान जेल के एक संतरी ने उसे चुप करवाया। एक कैदी ने उसके कंधे पर हाथ रखकर शांत रहने के लिए कहा। जेल सूत्रों के मुताबिक आर्यन जब विजिटर रूम से लौट रहे थे, तब मुलाकाती कक्ष के बाहर लगभग 20 लोग लाइन में लगे थे।

आर्यन की आंखों से आंसू निकलते देख उन्होंने भी उसे चुप कराने की कोशिश की। कुछ ने दिलासा दिया कि अगली बार उन्हें जमानत जरूर मिल जाएगी। एक ने कहा कि टेंशन मत लो, तुम दिवाली घर पर ही मनाओगे। इसके बाद दो संतरी आर्यन को लेकर बैरक में चले गए। जेल सूत्रों के मुताबिक आर्यन ने बैरक में लौटने के बाद काफी देर तक कुछ नहीं खाया। वह एक कोने में शांत बैठा रहा। एक-दो बंदियों के सवालों का सिर हिलाकर जवाब भर दिया।

बेटे से मिलने पहुंची मां को शाहरुख ने किया सलाम
शाहरुख जब आर्यन से मुलाकात कर रहे थे, तब उनसे कुछ दूरी पर एक बुजुर्ग महिला भी खड़ी थी, जो अपने बेटे से मिलने जेल में पहुंची थी। महिला का बेटा हत्या के आरोप में जेल में बंद है। महिला ने शाहरुख को देखकर सलाम किया। इसके जवाब में शाहरुख ने भी उन्हें आदाब किया और आगे बढ़ गए। महिला ने बाहर जाकर कुछ पैपराजी से यह बात बताई।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 13 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
हाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
इंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले
↑