डॉक्टर्स ने मनाया 100 करोड़ वैक्सिनेशन का जश्न, इंदौर दूसरे डोज के लक्ष्य से 12 लाख डोज दूर।
एंकर - देश मे 100 करोड़ वैक्सीन डोज पूरी हो जाने पर जश्न मनाया जा रहा है।
एंकर – देश मे 100 करोड़ वैक्सीन डोज पूरी हो जाने पर जश्न मनाया जा रहा है। कोरोना काल के घातक दौर के बाद अब जीवन दोबारा पटरी पर लौट रहा है और बहुत हद वैक्सिनेशन ही ऐसा सहारा है कि देश मे कोविड के आंकड़ो में पहले के मुकाबले कमी आई है। वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े पर पहुंचने का जश्न इंदौर स्वास्थ्य विभाग, डॉक्टर्स और वालेंटियर्स ने मनाया। इंदौर में महावीर ट्रस्ट द्वारा रीगल तिराहे पर विशेष आयोजन कर दीपावली से पहले दीपावली का जश्न मनाया।
गुरुवार को इंदौर के रीगल तिराहे पर वैक्सीन के लक्ष्य के पूरा होने के जश्न के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, जिले के टीकाकरण अधिकारी और महावीर ट्रस्ट से जुड़े लोग मौजूद रहे। इस मौके पर जमकर आतिशबाजी की गई और दीपक भी जलाए गए।
जिले के टीकाकरण अधिकारी डॉ.तरुण गुप्ता ने बताया कि देश मे 100 करोड़ डोज लगाए जा चुके है जो कि एक रिकॉर्ड उपलब्धि है। वही उन्होंने बताया कि इंदौर में वैक्सीन कि पहली डोज अगस्त माह तक शत प्रतिशत लग चुकी है वही दूसरे डोज की बात की जाए तो अब तक 57 प्रतिशत डोज लगाई जा चुकी है याने 16 लाख 51 हजार डोज लगाए जा चुके है और ये सबकुछ लोगो के जागरूक होने से ही संभव हो पाया है।
वही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला इंदौर डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि लोगो मे आई अवेयरनेस के चलते 100 करोड़ के वैक्सीन का टारगेट हासिल किया गया है जो हर्ष की बात है। उन्होंने कहा कि इंदौर हमेशा टॉप पर रहा है फिर वो सफाई में हो या वैक्सीनेशन की बात हो। उन्होंने इंदौर में वैक्सिनेशन की तेज रफ्तार के लिए महावीर ट्रस्ट, एनजीओ और जन प्रतिनिधियों का आभार माना। उन्होंने दावा किया कि इंदौर का सेकंड डोज का टारगेट 28 लाख बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल ने इस अवसर पर कहा कि देश का टारगेट पूरा होने महावीर ट्रस्ट के कोविड टीकाकरण केंद्र पर जश्न मनाया गया। जश्न के दौरान पटाखे फोड़े गए, दीपक जलाएं गए और म्यूजिक के साथ डांस कर सेलिब्रेशन किया गया। कासलीवाल ने कहा कि सबकी जबावदारी बनती है कि लोग पूर्ण रूप से इंदौर में टीकाकरण कराए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 7 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 10 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 2 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 4 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 4 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 12 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 12 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 12 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 12 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 12 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 13 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 13 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 13 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 18 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 18 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 19 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 23 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 25 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 25 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 25 दिन पहले