देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 6 बार पढ़ी गई

एंटीबॉडी से कोरोना के खतरे का कोई संबंध नहीं:वैक्सीन लगने के बाद एंटीबॉडी कब तक रहती है, इससे फर्क नहीं पड़ता, टी-सेल्स की मेमोरी में आ जाती है कोरोना से लड़ने की ताकत

दुनिया भर में कोविड वैक्सीनेशन तेजी से हो रहा है और इसके साथ ही एक बहस भी तेजी से उभरने लगी है।

Abhishek Raghuvanshi11 अक्टूबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दुनिया भर में कोविड वैक्सीनेशन तेजी से हो रहा है और इसके साथ ही एक बहस भी तेजी से उभरने लगी है। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि कोरोना से संक्रमित होकर ठीक होने वालों में बीमारी से लड़ने वाली एंटीबॉटी की मात्रा वैक्सीनेशन के बाद बनने वाली एंटीबॉटी से ज्यादा होती है। यही नहीं, संक्रमण के बाद बनने वाली एंटीबॉडी ज्यादा समय तक बनी रहती है। यह सवाल ऐसा है जो वैक्सीन लगवाने वाले हर व्यक्ति को चिंता में डालता है।

मगर भास्कर ने एक्सपर्ट्स से बात की तो उन्होंने एकमत से कहा कि शरीर में एंटीबॉडी की मात्रा के आधार पर संक्रमण के खतरे को नहीं आंका जा सकता। यही नहीं, एंटीबॉडी ज्यादा दिनों तक बने रहने से भी फर्क नहीं पड़ता। वैक्सीनेशन या संक्रमण दोनों के ही बाद शरीर के टी-सेल्स की मेमोरी में एंटीबॉडी बनाने वाले तत्व आ जाते हैं। भविष्य में संक्रमण की स्थिति में टी-सेल्स तुरंत एंटीबॉडी बनाने लगते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कई देशों में नेचुरल इंफेक्शन और वैक्सीन लगने के बाद बनने वाली एंटीबॉडी पर अध्ययन हुए हैं। लेकिन कोई भी ठोस निष्कर्ष नहीं निकल पाया है।

तस्वीरों में खबर4 फोटो
डॉ. नीरज निश्चलडॉ. समीरन पांडाडॉ. रमण गंगाखेड़करप्रो. के.श्रीनाथ रेड्डी

वैक्सीन की एंटीबॉडी खास वैरिएंट के खिलाफ बनती है

एम्स के मेडिसिन विभाग के एसो.प्रोफेसर डाॅ.नीरज निश्चल का कहना है कि अभी स्पष्ट नहीं है कि किसकी एंटीबाॅडी लंबे समय तक रहती है। हां, संक्रमण के बाद बनने वाली एंटीबॉडी ज्यादा कारगर है। क्योंकि यह एंटीबॉडी कई तरह के एंटीजन के खिलाफ बनती है। वैक्सीन किसी खास वैरिएंट के खिलाफ ज्यादा प्रभावी होती है।

एंटीबॉडी शरीर में रहे या कम हो जाए, फर्क नहीं पड़ता है

आईसीएमआर के वैज्ञानिक डॉ.समीरन पांडा कहते हैं, एंटीबॉडी कम होने से फर्क नहीं पड़ता। एंटीबॉडी बनने के बाद जो मेमोरी सेल्स पैदा होते हैं उनमें इम्यूनिटी रहती है। यह कब तक रहती है यह स्पष्ट नहीं, क्योंकि बीमारी डेढ़ वर्ष ही पुरानी है। दूसरे वायरस के अनुभव बताते हैं कि यह वर्षों तक रह सकती है।

टी-सेल्स इम्यूनिटी रहे तो संक्रमण हल्का ही रहेगा

आईसीएमआर के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. रमण गंगाखेड़कर कहते हैं, संक्रमण खत्म होने के बाद एंटीबॉडी खत्म हो जाती है। भविष्य में संक्रमण हो तो टी-सेल्स की मेमोरी एक्टिवेट हो एंटीबॉडी बनाती हैं। टी-सेल्स इम्यूनिटी के बाद भी संक्रमण का खतरा रहेगा, लक्षण हल्के होंगे। बुजुर्ग-कमजोर इम्यूनिटी वालों को संभवत: बूस्टर डोज की जरूरत पड़े।

इम्यूनिटी की अवधि वैक्सीन और वायरस वैरिएंट पर निर्भर

नेशनल कोविड टेक्निकल टास्क फोर्स के सदस्य प्रो.के.श्रीनाथ रेड्डी का कहना है कि संक्रमण में वायरल लोड ज्यादा हो तो इम्यूनिटी लंबे समय तक रहती है। किसी को इंफेक्शन हुआ और उसने वैक्सीन भी लगवाई तो एक वर्ष से ज्यादा इम्यूनिटी रहेगी। इम्यूनिटी की अवधि वैक्सीन और वायरस के वैरिएंट पर भी निर्भर करती है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 51 मिनट पहलेNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोनLifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 2 घंटे पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 2 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 2 घंटे पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 2 घंटे पहलेइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तयMadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 2 घंटे पहलेकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयनMadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 2 घंटे पहलेJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखेंLifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 3 घंटे पहले
Amazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतेंTechnologyAmazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतें 8 घंटे पहलेSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 9 घंटे पहलेजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों?Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 10 घंटे पहलेकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार कियाBusinessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 11 घंटे पहलेवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोरBusinessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 11 घंटे पहलेमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिकSportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 12 घंटे पहलेबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायतSportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 12 घंटे पहलेWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसीHealth & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 13 घंटे पहले
↑