देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

ट्रक व ट्राले में लिफ्ट लेकर हथियारों की तस्करी , दिल्ली व सीहोर में बेच देते थे । अवैध हथियारों के कारोबार में लिप्त 6 बदमाशगण पुलिस थाना तेजाजीनगर की गिरफ्त में ।

आरोपीयानो से कुल 10 देशी पिस्टल ,06 जिन्दा कारतुस तथा हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये गये ।

Abhishek Raghuvanshi5 अक्टूबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • आरोपीयानो से कुल 10 देशी पिस्टल ,06 जिन्दा कारतुस तथा हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये गये ।
  • बैंक खातों में एडवांस पैसा लेकर करते थे हथियार सप्लाई

इन्दौर शहर में अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण हेतु पुलिस महानिरीक्षक , इंदौर जोन इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र , पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर (शहर) श्री मनीष कपूरिया एवं पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर श्री आशुतोष बागरी द्वारा अवैध हथियारो के कारोबार में लिप्त बदमाशों की धरपकड के संबंध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देशो के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-3 श्री शशिकांत कनकने व नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग आजाद नगर इन्दौर श्री मोती उर् रहमान के द्वारा थाना प्रभारी थाना तेजाजी नगर आर.डी कानवा को निर्देशित किया गया था ।


दिनांक 04.10.2021 को मुखबिर सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार देशी पिस्टल व कारतूस वगैरह लेकर जाने के लिये कैलोद करताल फाटे बायपास रोड इंदौर पर लिफ्ट के लिये वाहनों की तलाश कर रहे है । उपरोक्त सूचना से वरिष्ट पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया जाकर आवश्यक निर्देश प्राप्त किये गये तथा मुखबिर की सूचना पर पुलिस थाना तेजाजी नगर की टीम व्दारा तत्काल कार्यवाही करते हुए ,मुखबिर के बताये हुए स्थान पर घेराबंदी कर 03 बदमाश चमन शर्मा पिता रामकिशन शर्मा जाति हरियाण गौड उम्र 24 साल निवासी ग्राम नगला हेमा थाना मुरसान जिला हाथरस उ.प्र हाल मुकाम एच/2 गली नं. 6 मिलमपुर थाना उषमानपुर दिल्ली ,धर्मेन्द्र ठाकुर पिता प्रेमपालसिंह ठाकूर जाति पुंडीर उम्र 26 साल निवासी 60ए/4ए श्याम गली नं. 4 मौजपुर दिल्ली हाल मुकाम –सुदामानगर गंज सीहोर ,उत्तम भारती पिता हरिप्रसाद भारती उम्र 18 साल निवासी ग्राम चांदबड थाना मंडी जिला सिहोर को पकडा गया , बदमाशों को चेक करते उनके बैग से 04 देशी पिस्टल व तीनों की पेंट के नीचे ठुंसी हुई 01-01 पिस्टल व 01-01 जिन्दा कारतूस बरामद किया । आरोपीगणों से मौके पर पुछताछ करते उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग ग्राम सिगनुर (गौगांवा जिला खरगोन) के सिकलीगर नानक छाबडा , अजय छाबडा , महिपाल उर्फ गंजा ,बादामसिंह से देशी पिस्टल 8000 रुपये प्रति नग से खरीद कर , उस देशी पिस्टल को सीहोर व दिल्ली में 20,000 रुपये प्रति पिस्टल के भाव से बेच देते है , हम लोग कई बार इन लोगों से पिस्टल व कारतूस लेकर बेच चुके है । पश्चात मौके से तत्काल रवाना होकर आरोपियों द्वारा बताये गये स्थान ग्राम सिगनुर पर दबिस दी जाकर बदमाशों अजय पिता गुरूदेवसिंह छाबडा उम्र 19 साल निवासी ग्राम सिगनुर थाना गोगांवा जिला खरगौन ,महिपाल उर्फ गंजा पिता सोहनसिंह चांवला उम्र 23 साल निवासी ग्राम सिगनुर थाना गोगांवा जिला खरगौन,बादामसिंह उर्फ बोमलसिंह पिता सोहनसिंह चांवला उम्र 27 साल निवासी ग्राम सिगनुर थाना गोगांवा जिला खरगौन को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 01-01 देशी पिस्टल तथा अवैध हथियार बनाने का उपकरण बरामद किये गये तथा दौराने दबिस बदमाश आरोपी नानक पिता गुलदेव उर्फ गौना छाबडा जाति सिकलीगर निवासी ग्राम सिगनूर थाना गोगांवा जिला खरगौन वहां से फरार हो गया । उपरोक्त घटना पर आरोपीगणों के विरुध्द थाना तेजाजी नगर पर अप.क्र.595/2021 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द किया जाकर विवेचना में लिया गया ।

तस्वीरों में खबर2 फोटो

इस तरह करते तस्करी –
आरोपी चमन और धर्मेन्द काफी समय से हथियार की तस्करी कर रहे है , इसके लिये इन्होने उत्तम भारती को रखा है एवं एक बार हथियार ले जाने के एवज में 1,000 रुपये देते है ,पुलिस से बचने के लिये ये लोग उत्तम को ट्रक , ट्राले व अन्य भारी वाहनों में लिफ्ट देकर बैठाते है , अगर पुलिस चैकिंग भी करे तो वह हथियार का बैग अपना होने से इंकार कर देते व बच निकले । इसी तरफ से ये लोग हथियार सिहोर व दिल्ली ले जाकर बेच देते । आरोपी अजय ने बताया कि वे लोग पहले बैंक खाते में एडवांस पैसा हथियार के लिये लेते है , बाद में वे अपनी बताये समय व स्थान पर हथियार लेने के लिये बुलाते है , हथियार की डिलेवरी देने के पहले काफी समय तक इधर उधर घुमाते रहते है , जब उन्हे लगता है कि उनके साथ पुलिस नही है ,तब वह आकर हथियार देते है । इनके खरगोन के कस्बा बरनाला में एसबीआई बैंक , कस्बा गढी में बैंक आफ इंडिया , टेमा में बैंक आफ महाराष्ट्र के खाते की जानकारी मिली है , जिसमें हथियार की एवज में पैसा जमा करवाते है ।
आरोपियों से जप्त मश्रुका –
इस प्रकार अपराध में समस्त गिरफ्तारशुदा आरोपीगणों से कुल 10 देशी पिस्टल तथा 06 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये । आरोपीगणों से फरार आरोपी नानक छाबडा तथा अवैध हथियार के खरीदने बैचने के संबंध में पूछताछ जारी हैं ,जिनको पुलिस रिमाण्ड पर लिये जाने की कार्यवाही की जा रही हैं ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ,थाना तेजाजीनगर निरीक्षक आर.डी कानवा , सउनि दिनेश कुमार,प्रआर 348 नितीन बिल्लौरिया ,आर.3167 विजेन्द्र सिंह, प्र.आर.1525 प्रदीप पटेल ,आर.3763 कृष्णचन्द्र शर्मा , ,आर.1864 सौरभ शर्मा , आर, 3527 नारायण , आर.3674 गजेन्द्र पटेल की सराहनीय भूमिका रही ।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 17 घंटे पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 19 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 4 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 4 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 5 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 5 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 5 दिन पहले
बढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 12 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 12 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 12 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 12 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 12 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 13 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 13 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 13 दिन पहले
सनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 18 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 दिन पहलेइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 18 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 19 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 23 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 25 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 25 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 25 दिन पहले
↑