शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की तैयारी:नगर निगम ने प्राइवेट कंपनी को सौंपा काम, कंपनी विधानसभावार उठाएगी प्लास्टिक, उसे दिल्ली में करेगी रिसाइकिल
कंपनी हर माह यहां से करीब दस से 15 टन प्लास्टिक उठाएगी। शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। नगर निगम प्रशासन ने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए एक प्राइवेट कंपनी को काम सौंपा गया है।
शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। नगर निगम प्रशासन ने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए एक प्राइवेट कंपनी को काम सौंपा गया है। ये कंपनीशहर से कूड़ा एकत्र कर अपनी दिल्ली स्थित प्लांट में ले जाकर उसे रिसाइकिल करेगी। अधिकारियों की मानें तो हर माह कंपनी शहर से करीब 10 से 15 टन प्लास्टिक एकत्र करके ले जाएगी। अभी कंपनी शहर के कबाड़ियों से प्लास्टिक खरीद रही है। खास बात ये है कि इसके बदले नगर निगम पर कोई आर्थिक भार नहीं पड़ेगा। यानी निगम, कंपनी को कोई चार्ज नहीं देगा। इस काम के लिए कंपनी जनप्रतिनिधियों, आरडब्लूए व अन्य संस्थाओं की मदद लेगी।
प्लास्टिक से सीवर-नालियां हो रही जाम
बता दें कि राज्य सरकार ने प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा रखा है बावजूद प्रशासन इसे लागू नहीं करा पा रहा है। कभी कभार दो चार दुकानदारों का चालान कर निगम अधिकारी चुप्पी साध लेते हैं।जानकारों की मानें तो शहर में इस वक्त सबसे अधिक प्लास्टिक वेस्ट जनरेट हो रहा है। इससे सीवर व नालियां जाम हो जाती हैं। इससे पूरे शहर में सीवर ओवरफ्लो और पानी निकासी न होने की समस्या बनी रहती है।

कंपनी ऐसे करेगी काम
नगर निगम के चीफ इंजीनियर हार्टिकल्चर बीके कर्दम ने बताया कि दिल्ली बेस्ड रैमकी कंपनी को प्लास्टिक वेस्ट उठाने का कार्य सौंपा गया है। ये कंपनी सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर वहां की आरडब्ल्यूए व संस्थाओं से संपर्क करेगी। जिस किसी के पास भी प्लास्टिक वेस्ट होगा कंपनी उसे लेगी। इसके अलावा कूड़े कचरे के ढेर में से भी प्लास्टिक उठाने का कार्य करेगी। कंपनी हर माह यहां से करीब दस से 15 टन प्लास्टिक उठाएगी। उसे दिल्ली स्थित प्लांट पर ले जाकर रिसाइकिल करेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
TechnologyMicrosoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपर 1 घंटा पहले
Technologyरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहा 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 8 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 8 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 11 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 13 घंटे पहले
BusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 14 घंटे पहले
Businessयूके सरकार का मार्गदर्शन 14 मिलियन गरीब परिवारों के लिए टोन डेड 15 घंटे पहले
Sportsअलोनसो की रणनीति में बदलाव: जॉन पेड्रो की चोट 15 घंटे पहले
Sportsआर्सेनल का फ्लीटवुड से हार: क्या आर्टेटा ने ज्यादा किया? 16 घंटे पहले
Health & Fitnessवेल्स में पूर्व कैदियों की ड्रग से संबंधित मौतें: रिपोर्ट में तिहाई से अधिक 16 घंटे पहले
TechnologySK Hynix के शेयर 8% से ऊपर, $25 बिलियन निवेश वापसी 18 घंटे पहले
TechnologyAmazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतें 18 घंटे पहले
LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 20 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 1 दिन पहले
LifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 1 दिन पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 1 दिन पहले
India Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 1 दिन पहले
India Newsअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी 1 दिन पहले
LifestyleCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of Narnia 1 दिन पहले
BusinessHSBC ने $1 बिलियन शेयर बायबैक की घोषणा की 1 दिन पहले
Businessडोनाल्ड ट्रम्प का सबसे बड़ा आर्थिक चुनौती: कीमतें बढ़ती हुई 1 दिन पहले