गुना जिले में जाली नोटों के साथ पकड़ाये आरोपियों के तार जुड़े इंदौर, धार, अलीराजपुर के जालसाजों से ,जाली नोट खंपाने की योजना बनाते तीन और जालसाजों को पकड़ा
4,45,600/-रूपये के जाली नोट एवं नोटों के खाली कागज की सात गड्डी बरामद, कोतवाली पुलिस ने विगत 28 सितंबर को एक कार्यवाही करते हुये 27,500/-रूपये के जाली नोटों के साथ दो जालसाजों शिवचरण उर्फ संजू धाकड़ निवासी ग्राम नेगमा, थाना केंट हाल अर्चना क्लीनिक के पास हाट रोड़ गुना एवं विनोद अहिरवार निवासी ग्राम ऊमरी, थाना म्याना हाल गुलाबगंज, केंट गुना को गिरफ्तार किया गया था।
- 4,45,600/-रूपये के जाली नोट एवं नोटों के खाली कागज की सात गड्डी बरामद,
कोतवाली पुलिस ने विगत 28 सितंबर को एक कार्यवाही करते हुये 27,500/-रूपये के जाली नोटों के साथ दो जालसाजों शिवचरण उर्फ संजू धाकड़ निवासी ग्राम नेगमा, थाना केंट हाल अर्चना क्लीनिक के पास हाट रोड़ गुना एवं विनोद अहिरवार निवासी ग्राम ऊमरी, थाना म्याना हाल गुलाबगंज, केंट गुना को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने जिनके विरूद्ध थाना कोतवाली गुना में अप.क्र. 716/21 धारा 420, 489बी, 489सी, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।
गुना पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले में जाली नोट खंपाने के गोरखधंधे में शामिल इनके पूरे गिरोह का पर्दाफास करने के निर्देश स्थानीय पुलिस को दिए गये थे।
पुलिस अधीक्षक से मिले निर्देश पर कोतवाली टीआई मदन मोहन मालवीय एवं उनकी टीम द्वारा जाली नोटों के साथ पकड़े गये आरोपियों से शुरूआती पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय पेश किया गया एवं जिनसे प्रकरण में और पूछताछ के लिये न्यायालय से जिन्हें पुलिस रिमाण्ड पर लेकर उनके पास मिले जाली नोटों एवं उनके गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में सख्ती से पूछताछ की गई।
जिसमें उनके द्वारा इंदौर के मुकेश पाटीदार, धार के महेश जाधव एवं अलीराजपुर के करण सिंह चौंघड़ से जाली नोट कम कीमत में खरीदना बताया।
पुलिस को जालसाजों की गेंग के अन्य सदस्यों के नाम ज्ञात होने पर जिनकी धड़कपकड़ हेतु गुना कोतवाली थानेे से पुलिस की एक टीम इंदौर की ओर रवाना हुई।
इसी बीच तीनों आरोपियों के देवास के पास हिन्दुस्तान ढाबे के आसपास होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम तत्काल ढाबे पर पहुंची और तीनों जालसाजों को दबोच लिया। जिन्होंने पूछताछ पर अपने नाम मुकेश पुत्र शिनारायण पाटीदार उम्र 32 साल निवासी जोशी गुराड़िया, थाना सिमरोल इंदौर,महेश पुत्र जगदीश जाधव उम्र 32 साल निवासी ग्राम उमरिया बड़ा थाना नौगांव जिला धार एवं करण सिंह पुत्र मगन सिंह चौंघड़ उम्र 38 साल निवासी ग्राम जवनिया थाना नानपुर, जिला अलीराजपुर के होना बताये।
जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास 2-2 हजार के 222 नोट एवं 100-100 के 16 नोट (कुल 4,45,600 रूपये के जाली नोट) तथा 100 रूपये के नोट के आकार के खाली कागजों की 7 गड्डियां मिली। जिनके पास मिले जाली नोटों के बारे में उनके द्वारा बताया कि वह इन जाली नोटों को खंपाने के लिये ग्राहकों की तलाश में यहां एकत्रित हुये थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले