21 राज्यों में कोरोना से कोई मौत नहीं:कोरोना के मोर्चे पर त्योहारों से पहले राहत की खबर; 6 महीने बाद एक दिन में 200 से कम मौतें, मरीज भी 7 माह बाद 15 हजार से नीचे
देश में त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले कोरोना के मोर्चे पर राहत की खबर है। कोरोना से रोज होने वाली मौतें 23 मार्च के बाद 200 से कम हुई है। रविवार को देश में 181 मौतें हुईं।
देश में त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले कोरोना के मोर्चे पर राहत की खबर है। कोरोना से रोज होने वाली मौतें 23 मार्च के बाद 200 से कम हुई है। रविवार को देश में 181 मौतें हुईं। इसी तरह रोज मिलने वाले मरीज भी 23 फरवरी के बाद 15 हजार से कम हो गए हैं। रविवार को 14,901 नए मरीज मिले। अब सिर्फ 5 राज्यों में रोज 10 से ज्यादा मौतें हो रही हैं, जबकि 21 राज्यों में अब एक भी मौत दर्ज नहीं हो रही। इनमें यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली जैसे प्रमुख राज्य शामिल हैं।
खास बात यह भी है कि यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश समेत 20 राज्यों में अब संक्रमण की दर (टेस्ट पॉजिटिविटी रेट) 1% से भी कम है। यानी, इन राज्यों में अब हर 1000 टेस्ट में 10 से कम नए मरीज मिल रहे हैं। सिर्फ केरल और मिजोरम में संक्रमण की दर 10% से ज्यादा बनी हुई है। इसमें भी राहत की बात यह है कि केरल में पिछले महीने संक्रमण की दर 20% से ज्यादा थी, जो अब आधी रह गई है।
इन राज्यों में शून्य मौतें
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल, हरियाणा, गुजरात, गोवा, दिल्ली, उत्तराखंड, त्रिपुरा, पुड्डुचेरी, लक्षद्वीप, लद्दाख, झारखंड, जेएडके, दादर और नगर हवेली, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार।
इन राज्यों में 50 से कम नए मरीज
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार के अलावा गोवा, अरुणाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, , हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, सिक्किम, गुजरात, नगालैंड, उत्तराखंड, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप, लद्दाख, दादरा और नगर हवेली, पुद्दुचेरी।
देश के हर 28वें नए मरीज को वैक्सीन लग चुकी
केरल सरकार ने ब्रेकथ्रू इन्फेक्शन (वैक्सीन लगवाने के बाद संक्रमण) पर स्टडी रिपोर्ट जारी की है, जो जीनोम सीक्वेंसिंग के ताजा डेटा पर आधारित है। इसके अनुसार, देश में रोज मिल रहे मरीजों में हर 28वां मरीज वैक्सीन ले चुका है। जबकि, केरल में हर पांचवें नए मरीज को वैक्सीन लग चुकी है।
वैक्सीन लगवाने के बावजूद संक्रमित होने वाले 82% मरीज डेल्ट वैरिएंट वाले हैं। स्टडी में यह भी सामने आया कि टीके की एक डोज लगवा चुके 30.7% लोग संक्रमित नहीं हुए, जबकि दोनों डोज लगवाने वाले 67% लोग संक्रमण से बच गए। इसलिए चिंता की बात यह है कि देश में 6 करोड़ से ज्यादा पहली डोज के 112 दिन बाद भी दूसरी डोज लगवाने नहीं आए हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 4 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 6 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले