आज वर्ल्ड हार्ट डे:40 साल की उम्र के 20% युवा हृदय रोग की चपेट में, हर दिन 10 हजार कदम वॉक और 7 घंटे की नींद जरूरी
देश में 5.4 करोड़ से अधिक लोग हार्ट से जुड़ी समस्या से ग्रस्त हैं। हृदय रोग देश में महामारी की तरह फैलता जा रहा है। देश की युवा आबादी बहुत तेजी से इसकी चपेट में आ रही है।
हृदय रोग देश में महामारी की तरह फैलता जा रहा है। देश की युवा आबादी बहुत तेजी से इसकी चपेट में आ रही है। लैंसेट और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार कुल हृदय रोगियों में 20% ऐसे हैं जिनकी उम्र 40 वर्ष के करीब है। इसकी सबसे बड़ी वजह खान-पान में गड़बड़ी, तनाव, वायु प्रदूषण, मोटापा और धूम्रपान है।
भारत में विकसित देशों से 10 वर्ष पहले हृदय रोग हो रहा है। अमेरिका की तुलना में कोरोनरी आर्टरी डिजीज (सीएडी) होने का खतरा तीन से चार गुना है, जबकि चीन से छह गुना ज्यादा और जापान से 20 गुना ज्यादा है। भारत में हृदय रोिगयों की औसत उम्र 53 वर्ष है, जबकि विकसित देशों में 63 वर्ष है।
ये 4 फैक्ट चौंकाते हैं
1. इंडियन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार जितने भारतीय पुरुषों को हार्ट अटैक होते हैं उनमें से 50 फीसदी की उम्र 50 वर्ष से कम होती है। 25 फीसदी की उम्र 40 से कम की होती है।
2. मेडिकल सर्टिफिकेशन ऑफ कॉज ऑफ डेथ के अनुसार हृदय रोग से जिनकी मौत हो रही है, उसमें 57 फीसदी मौतें ऐसे हृदय रोगियों की हो रही हैं, जिनकी उम्र 25 से 69 वर्ष के बीच है।
3. देश में वर्ष-1990 में हृदय रोगियों की संख्या महज 2 करोड़ 57 लाख थी, 26 वर्ष में बढ़कर 5.4 करोड़ से ज्यादा हो गई है।
4. भारत में अलग-अलग बीमारियों से जितनी मौत होती है, उसमें सबसे ज्यादा 28.1 फीसदी मौत की वजह हृदय रोग है। जबकि 1990 में कुल मौतों में हृदय रोग की हिस्सेदारी 15 फीसदी के करीब थी।
6 वजहें जिनका तुरंत समाधान जरूरी
दो दशकों से युवाओं में हृदय रोग तेजी से बढ़ने की सबसे बड़ी वजह जीवनशैली है। युवा हृदय रोगियों में रोग के ये कारण रहे…
- खान-पान 56.4%
- ब्लड प्रेशर 54.6%
- वायु प्रदूषण 31.1%
- हाई कोलेस्ट्रॉल 29.4%
- धूम्रपान 18.9%
- मोटापा 14.7%
बचने के 3 सरल उपाय
1. एम्स दिल्ली में हृदय रोग विभाग के डॉ. संदीप मिश्रा बताते हैं कि रोज 10 हजार स्टेप्स वॉक करना चाहिए।
2. हफ्ते में पांच दिन 45 मिनट ऐसी एक्सरसाइज करें, जिसमें पसीना बहे। वह तेज वाॅक भी हो सकती है।
3. 70 हजार महिलाओं पर हुए शोध में पाया गया कि जो लोग 7 घंटे से कम नींद लेते हैं, उनमें हृदय रोग का खतरा अधिक होता है। नींद की कमी से तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन बढ़ते हैं। ब्लड प्रेशर और शुगर स्तर भी प्रभावित होता है। इसलिए 7 घंटे की नींद जरूर लें।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 4 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 6 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले