देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsMadhyaPradesh
मध्यप्रदेश 2 बार पढ़ी गई

ट्विटर पर इंदौर का प्रशासन समूचे मध्य प्रदेश में अव्वल नम्बर , इंदौर कमिश्नर, कलेक्टर एवं जनसंपर्क के सोशल मीडिया पर दो लाख से अधिक फॉलोअर्स

इंदौर का जिला प्रशासन संचार की सभी नई तकनीकों के प्रयोग में मध्य प्रदेश में अव्वल नंबर पर हैं। ट्विटर पर इंदौर प्रशासन ख़ूब चहक रहा है।

Abhishek Raghuvanshi18 सितंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर का जिला प्रशासन संचार की सभी नई तकनीकों के प्रयोग में मध्य प्रदेश में अव्वल नंबर पर हैं। ट्विटर पर इंदौर प्रशासन ख़ूब चहक रहा है। प्रशासन की सम्पूर्ण गतिविधियां और योजनाओं की जानकारी ट्विटर फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम पर उपलब्ध कराई जा रही है। अनेक प्रमुख घटनाओं पर कलेक्टर और कमिश्नर की प्रतिक्रिया भी त्वरित रूप से ट्विटर पर देखी जा सकती है। ट्विटर एवं फेसबुक में इंदौर के कमिश्नर,कलेक्टर और जनसंपर्क की संख्या 2 लाख से अधिक हो गई है। 
        वर्तमान समय में सोशल मीडिया की आवश्यकता को हर कोई जानता है। किसी भी जानकारी को अगर एक ही समय में लाखों लोगों तक पहुंचाना है तो उसके लिए सोशल मीडिया से ज्यादा बेहतर और कोई माध्यम नहीं है। कोरोना महामारी के दौरान जब लोग अपने घरों से निकल नहीं पा रहे थे उस समय सोशल मीडिया ने लोगों को जागरूक रखा तथा जनसामान्य का मनोबल बनाए रखने में भी महती भूमिका निभाई। इंदौर कमिश्नर डॉ पवन कुमार शर्मा एवं कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जिले वासियों को समय-समय पर महत्वपूर्ण एवं आवश्यक जानकारी प्रदान की एवं जन जागरण और सकारात्मक वातावरण के निर्माण में सोशल मीडिया का उम्दा प्रयोग किया है। इंदौर कमिश्नर डॉ शर्मा के ट्विटर पर 32 हजार से अधिक एवं फेसबुक पर साढे 5 हजार फॉलोअर्स है। इसी तरह कलेक्टर श्री मनीष सिंह के ट्विटर अकाउंट में प्रदेश के सभी कलेक्टर में सबसे ज्यादा अधिक फॉलोअर्स है। *उनके ट्विटर अकाउंट पर लगभग 77 हजार एवं फेसबुक पर लगभग 33 हजार फॉलोअर्स हैं* दोनों अधिकारियों के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स को जोड़ा जाए तो लगभग डेढ़ लाख फॉलोवर्स के साथ इंदौर जिला प्रशासन शहर के हर नागरिक तक आवश्यक जानकारी पहुंचा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर उनके द्वारा पोस्ट की जा रही समस्याओं का भी त्वरित निराकरण किया जा रहा है।
इसी तरह इंदौर जनसंपर्क कार्यालय के जॉइंट डायरेक्टर (जेडी) अकाउंट के ट्विटर पर 21 हजार एवं फेसबुक पर साढे 6 हजार फॉलोअर्स है तथा पीआरओ अकाउंट के ट्विटर पर साढे 15 हजार एवं फेसबुक पर 13 हजार फॉलोअर्स है। इस तरह दोनों अकाउंट जोड़कर संभागीय जनसंपर्क कार्यालय इंदौर के सोशल मीडिया पर कुल 60 हजार फॉलोअर्स है। अगर प्रशासन के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स के फॉलोअर्स को जोड़ा जाए तो लगभग दो लाख से अधिक फॉलोअर्स जिला प्रशासन के सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े हुए हैं।
सोशल मीडिया पर इन गतिविधियों को संचालित करने वाले *संभागीय जनसंपर्क कार्यालय इंदौर द्वारा  अब ट्विटर के साथ साथ इसी तरह के भारतीय संस्करण कू एवं पॉडकास्ट का उपयोग प्रारंभ किए जाने की भी तैयारी की जा रही है*

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 1 दिन पहलेडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्षMadhyaPradeshडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्ष 1 दिन पहलेगोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणाMadhyaPradeshगोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणा 1 दिन पहलेभोजपुर निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोहMadhyaPradeshभोजपुर निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह 1 दिन पहलेमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाएMadhyaPradeshमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाए 1 दिन पहलेई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोरMadhyaPradeshई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोर 1 दिन पहलेपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किएMadhyaPradeshपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किए 1 दिन पहलेमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन कियाMadhyaPradeshमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन किया 1 दिन पहले
भोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा!Bhopalभोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा! 2 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 2 दिन पहलेमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारी 2 दिन पहलेसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिएMadhyaPradeshसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए 2 दिन पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चा 2 दिन पहलेमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दियाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दिया 2 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू किया 2 दिन पहलेकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोधMadhyaPradeshकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोध 2 दिन पहले
कुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दियाMadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 3 दिन पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 3 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 3 दिन पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 4 दिन पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 4 दिन पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 4 दिन पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 4 दिन पहले
↑