इंदौर शहर में पूर्वी और पश्चिम क्षेत्र में गुंडे बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। पश्चिम क्षेत्र की बात करें तो पुलिस अधिकारी लगातार मोटर साईकिल पर पेट्रोलिंग कर बदमाशों पर नजर रख रहे है। एसपी पश्चिम महेशचंद जैन के अनुसार कार्रवाई से गुंडे बदमाशों में दहशत है। हाल ही में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनसे सख्ती से पूछताछ करने पर 5 सोने की चेन और बरामद की गई है। सतत कार्रवाई से स्थाई वारंटी, जिला बदर बदमाश व हथियार सहित बड़ी संख्या में बदमाशों को गिरफ्तार किया। एसपी पश्चिम के अनुसार गुंडा अभियान के चलते पिछले सात दिनों में चेन लूट सहित अन्य वारदातों में विराम लगा हुआ है।
एसपी पश्चिम ने पुलिस अधिकारियों को सतत मोटर साईकिल पेट्रोलिंग जारी रखने के निर्देश दिए है।
