देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsMadhyaPradesh
मध्यप्रदेश 1 बार पढ़ी गई

पीएम मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री का लेख, शिवराज सिंह चौहान- कर्तव्य पथ पर अविचल कर्मयोगी हैं मोदीजी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। एक ऐसा भारत जो आधुनिकता के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करता हो, एक ऐसा भारत जो आत्मनिर्भर बनने को संकल्पित है।

Abhishek Raghuvanshi17 सितंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। एक ऐसा भारत जो आधुनिकता के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करता हो, एक ऐसा भारत जो आत्मनिर्भर बनने को संकल्पित है। जनसंघ के आदर्शों को आज हम जिन कृतिरूप में देख पा रहे हैं, उसमें उनके अथक परिश्रमों का योगदान अप्रतिम है। मुझे मोदी जी के नेतृत्व के कई आयामों को नजदीक से अनुभव करने का अवसर मिला। एकता यात्रा हो, गुजरात का महाविनाशक भूकम्प हो, गुजरात का सर्वांगीण विकास हो या फिर अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना हो।
उन्होंने आवश्यक कठोर प्रशासक के रूप में प्रत्येक दायित्व को निष्ठा से निभाया है।

आज मोदी जी के प्रधानमंत्री रहते हुए भारत पुन: समृद्धशाली, शक्तिशाली, वैभवशाली, सम्पन्न और सशक्त होने के गौरव को प्राप्त कर रहा है। उनके नेतृत्व के सात वर्ष हमारे इतिहास के स्वर्णिम वर्षों में से एक हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जीरो टॉलरेंस के कारण, विश्व मंच पर आतंकी फंडिंग पर कार्यवाही और भारतीय सेना के सशक्तिकरण के परिणाम स्वरूप सीमा पर आतंक के खात्मे से साफ नजर आ रहे हैं। लद्दाख व जम्मू-कश्मीर को भारत की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए धारा 370 व 35ए को खत्म करना हो या फिर रक्षा क्षेत्र में शक्तिमान भारत और आत्मनिर्भर भारत से रक्षा उत्पादन क्षेत्र में रिफॉर्म वर्षों की जंग खायी व्यवस्थाओं पर आघात करते हैं।

‘विकास के प्रकाश’ को सम्पूर्ण भारत में पहुंचाने के यक्ष में मध्यप्रदेश भी कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। आत्मनिर्भर भारत मिशन के अनुरूप मध्यप्रदेश का रोडमैप तैयार किया गया है। हम मध्यप्रदेश में ‘मेक-इन इंडिया’ व ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं। उनके सर्व समावेशी विकास में गरीब, किसान, महिलाओं व पिछड़े वर्ग के आर्थिक उन्नयन के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। उनके द्वारा क्रियान्वयन हर योजना को शब्द व आत्मा से मध्यप्रदेश भी पूरा करने में जुटा है।

विशेषकर पीएम आवास, उज्ज्वला, महिला स्वसहायता, फसल बीमा योजना, कौशल विकास जैसी अति महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में हम पूरे प्रयास कर रहे हैं। मध्यप्रदेश को देश के चारों कोनों से जोड़ने के लिए बनाए गए राजमार्गों से अपनी आर्थिक उन्नति के लिए आवश्यक अधोसंरचना विकास का लाभ मिल रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत अब विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। हम आपके ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस में आदर्शों पर चलकर ‘सुशासन व स्वराज’ को मूर्तरूप से क्रियान्वित करने कटिबद्ध हैं।

आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हम सभी कृत संकल्पित और गौरवान्वित हैं कि पूरे वर्षभर देश की आजादी के लिए मर मिटने वालों की याद में कार्यक्रम आयोजित होंगे, जो देश की युवा पीढ़ी को क्रांतिवीरों के साहस, बलिदान, त्याग और समर्पण से परिचित कराएंगे। मध्यप्रदेश भी आजादी के रण बांकुरों की समाधि स्थलों पर वर्ष भर कार्यक्रम आयोजित करेगा।

मोदीजी एक विजनरी लीडर हैं। मैन ऑफ आइडियाज हैं। उनके आदर्श, सिद्धांत, राजनीतिक मूल्य और जीवन का पल-पल देश के सर्वांगीण विकास को समर्पित है। मैं प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस की मंगलमयी शुभकामनाओं के साथ भारत के बढ़ते वैभव को गतिमान रखने, उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व शुभ संकल्पों को पूर्ण करने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 10 घंटे पहलेडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्षMadhyaPradeshडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्ष 11 घंटे पहलेगोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणाMadhyaPradeshगोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणा 11 घंटे पहलेभोजपुर निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोहMadhyaPradeshभोजपुर निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह 11 घंटे पहलेमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाएMadhyaPradeshमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाए 11 घंटे पहलेई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोरMadhyaPradeshई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोर 11 घंटे पहलेपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किएMadhyaPradeshपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किए 11 घंटे पहलेमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन कियाMadhyaPradeshमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन किया 11 घंटे पहले
भोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा!Bhopalभोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा! 1 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारी 1 दिन पहलेसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिएMadhyaPradeshसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए 1 दिन पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चा 1 दिन पहलेमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दियाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दिया 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू किया 1 दिन पहलेकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोधMadhyaPradeshकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोध 1 दिन पहले
कुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दियाMadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 3 दिन पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 3 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 3 दिन पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 3 दिन पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 3 दिन पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 3 दिन पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 3 दिन पहले
↑