बाइक सवार दो बदमाशों ने एमआर 10 ब्रिज के पास मार्निंग वाॅक पर गई युवती के गले से चेन छीनी और भाग खड़े हुए। फरीयादिया की शिकायत पर हीरा नगर थाना पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
इंदौर शहर में चेन लूट की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में हीरानगर थाना क्षेत्र के एमआर टेन ब्रिज के पास मार्निंग पर निकली एक युवती को बाइक सवार दो बदमाशों ने निशाना बनाया और गले में पहनी सोने की चेन छीनकर भाग खड़े हुए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया।
