इंदौर सहित कई प्रदेश के कई जिलों में असामाजिक तत्व द्वारा सौहार्द और एकता को खराब करने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों से आहत होकर हिंदू संगठन द्वारा डीआईजी कार्यालय पर पहुंच कर ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग रखी है हजारों की सख्या में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा रीगल चौराहे पर कर गैर हिंदूवादी गतिविधियों के खिलाफ प्रदर्शन किया
बता दे पिछले कुछ दिनों से प्रदेश सहित इंदौर में असामाजिक तत्वों द्वारा सामाजिक कार्यक्रमों में देश विरोधी नारे सहित अपनी पहचान पत्र को छुपा कर कई क्षेत्रों में छेड़छाड़ की घटनाएं वर्ग विशेष समुदाय के लोगों द्वारा अंजाम दी गई थी जिसके बाद लगातार हिंदू संगठन में रोष व्याप्त हो रहा था इन्हीं सब बातों को लेकर हिंदू समाज से जुड़े कई संगठनों द्वारा एकत्रित होकर रीगल चौराहे पर भारी प्रदर्शन किया गया और डीआईजी कार्यालय पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया है हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ता का कहना है कि शहर में लव जिहाद जिहादी तत्व सहित सार्वजनिक कार्यक्रमों में देश विरोधी नारे काफी गूंज रहे हैं जिससे हिंदू समाज काफी आहत है और इसी के विरोध में आज हजारों की संख्या में इकट्ठा होकर यहां पर प्रदर्शन किया गया है और मांग की गई है कि इन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है
पूरे मामले में डीआईजी मनीष कपूरिया का कहना है कि असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है शिकायत कर्ताओं की सुनकर शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की गई है लेकिन शहर में सौहार्द और एकता बनाए रखने के लिए शांति बनाए रखने की अपील की है
खैर शहर में जिस तरह से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पड़ोसी देशों का समर्थन करते हुए उनके जयकारे लगाने व अन्य देश विरोधी नारों को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आए हैं उससे कहीं ना कहीं हिंदू समाज मैं इन असामाजिक तत्व पर काफी रोष व्याप्त है और इसी के साथ जिस तरह से विशेष वर्ग के व्यक्ति द्वारा नाम परिवर्तन कर हिंदू समाज के घरों में घुसकर व्यापार करने के साथ नाबालिक बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है यह काफी निंदनीय है

