इंदौर पुलिस द्वारा संचालित सीनियर सिटीजन पंचायत में प्रतिवर्ष 800 के आसपास केस आते है, जिसमे से 70 प्रतिशत केस काउंसिलिंग के माध्यम से राजीनामा में तब्दील हो जाते है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में बुजुर्ग अपना शिकायती आवेदन सीनियर सिटीजन पंचायत में लेकर पहंुच रहे है।
इंदौर के सीनियर सिटीजन के लिए इंदौर पुलिस ने सीनियर सिटीजन पंचायत की स्थापना की है। जिसके माध्यम से इंदौर में अकेले रह रहे बुजुर्गों के अलावा अन्य बुजुर्गों की समस्याओं को सुना व उसका निराकरण किया जाता है। सीनियर सिटीजन पंचायत में एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे के साथ साथ रिटायर्ड जज व अलग अलग विभागों से रिटायर्ड हुए अधिकारी अपनी सेवाएं दे रहे है। एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे के अनुसार को भी आवेदन आते है, उन्हे बुधवार को काउंसिलिंग में रखा जाता है। जिसमे दोनों पक्षों को बुलाकर उनके बीच राजीनामा कराने का प्रयास किया जाता है। हर साल 800 के आसपास शिकायती आवेदन आते है, जिसमे से 70 प्रतिशत मामले परामर्श के माध्यम से सुलझ जाते है।
