बांबे हॉस्पिटल के नजदीक कल शाम हुए, एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। वह स्विगी कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था । युवक खाने का पार्सल देने गया था लौटते समय तेज रफ्तार कार चालक ने उसे चपेट दिया।
गौरतलब है कि कार चालक संभवतः काफी नशे में था , बताया जा रहा है कई फिट तक कार उसे घसीट ले गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम दिनेश पिता करण सिंह निवासी बर्फानी धाम है । दिनेश मूल रूप से आष्टा का रहने वाला है। इंदौर में अपने भाई के साथ रहता था। वह स्वीगी में काम करता था। उसके दोस्त देवराज ने कल उसके शव को अस्पताल पहुंचाया था। देवराज ने बताया कि शाम को उन्हें हादसे की सूचना मिली, जि सके बाद वह अस्पताल पहुंचे थे बताया जा रहा है जिस कार ने दिनेश को टक्कर मारी उसमें सवार लोग नशे में धुत थे। पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार आरोपी कार चालक की पहचान कर रही है।
