सांसद शंकर लालवानी की शहर के प्रबुद्धजनों से मुलाकात, इंदौर में ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ मनाने पर मिले कई सुझाव
इंदौर में आज़ादी का अमृत महोत्सव कैसे मनाए इस विषय पर हुई चर्चासांसद लालवानी के आमंत्रण पर जुटे गणमान्य नागरिक और प्रबुद्धजनकई संस्थाएं और एनजीओ ने भी दिए सुझाव इंदौर ज़िले के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन और कई संस्थाओं के प्रमुख जाल सभागृह में जुटे।
- इंदौर में आज़ादी का अमृत महोत्सव कैसे मनाए इस विषय पर हुई चर्चा
- सांसद लालवानी के आमंत्रण पर जुटे गणमान्य नागरिक और प्रबुद्धजन
- कई संस्थाएं और एनजीओ ने भी दिए सुझाव
इंदौर ज़िले के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन और कई संस्थाओं के प्रमुख जाल सभागृह में जुटे। सांसद शंकर लालवानी द्वारा ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ कैसे मनाया जाए इस विषय पर सुझाव देने के लिए बैठक बुलाई थी।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि मा.प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प के अनुसार स्वतंत्रता की 75 वर्षगांठ पर ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ पूरे देश में मनाया जा रहा है। ऐसे में इंदौर में हमने 75 कार्यक्रम करने का संकल्प लिया है लेकिन आज की बैठक और विभिन्न संस्थाओं से प्राप्त फीडबैक के आधार पर कह सकता हूं कि इंदौर में इससे कई ज़्यादा कार्यक्रम होंगे।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि आजादी के 75 साल चिंतन करने का अवसर है कि जब हम आज़ादी का शताब्दी वर्ष मनाएं तो इंदौर की ज़रुरतें क्या होगी, हमारे सामने चुनौतियां क्या होगी और उनके समाधान क्या होंगे। हम शहर और राष्ट्र के विकास में क्या योगदान दे सकते हैं।
शहर के सांस्कृतिक, सामाजिक, धार्मिक, संस्थाओं, एनजीओ तथा विभिन्न समाजों के प्रमुख शामिल हुए। इस बैठक में अमृत महोत्सव से जुड़े कई महत्वपूर्ण और दिलचस्प सुझाव सामने आए। इनमें भारत रत्न लता मंगेशकर के नाम पर सड़क बनाने, वर्ल्ड कप चौराहा की तरह स्थाई अमृत महोत्सव का प्रतीक बनाने, बच्चों में देशप्रेम जागृत करने, युवाओं को नशे से दूर रखने, इंदौर के कलाकारों को मंच देने, 75 स्टार्टअप्स शुरू करने समेत कई अहम सुझाव सामने आए।
इस कार्यक्रम का संचालन सावन लड्ढा ने किया और आभार समाजसेवी अनिल भंडारी ने माना।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
