कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने होटल/मैरिज गार्डन संचालकों की बैठक ली वैवाहिक समारोह में निर्धारित संख्या से अधिक लोगों के शामिल होने तथा कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन पाये जाने पर होगी कार्यवाही
होटल/मैरिज गार्डन संचालक सहित संबंधित आयोजक भी होंगे दोषी इंदौर जिले में कोविड के नियंत्रण के लिये व्यापक एहतियात बरती जा रही है।
- होटल/मैरिज गार्डन संचालक सहित संबंधित आयोजक भी होंगे दोषी
इंदौर जिले में कोविड के नियंत्रण के लिये व्यापक एहतियात बरती जा रही है। इसके मद्देनजर सभी होटल/मैरिज गार्डन संचालकों को निर्देश दिये गये हैं कि वे अपने यहाँ होने वाले आयोजनों में निर्धारित संख्या के साथ ही वैवाहिक तथा अन्य आयोजन सुनिश्चित करवायें। कोविड प्रोटोकॉल का पालन भी सुनिश्चित करवाया जाये। सामाजिक दूरी रखी जाये, सभी अतिथि पूरे प्रोटोकॉल के साथ मॉस्क पहनें, यह भी सुनिश्चित हो। आयोजनों में निर्धारित संख्या के अलावा अधिक संख्या होने तथा कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं पाये जाने पर संबंधित होटल/मैरिज गार्डन संचालकों के साथ ही संबंधित आयोजकों के विरूद्ध भी पुलिस द्वारा कार्यवाही की जायेगी। निगरानी के लिये होटल/मैरिज गार्डन में सभी आयोजनों की वीडियोग्राफी होगी। इस वाीडियोग्राफी के आधार पर पुलिस द्वारा निगरानी कर उल्लंघनकर्ताओं पर कार्यवाही की जायेगी।
यह जानकारी आज यहाँ कलेक्टर श्री मनीष सिंह द्वारा कोविड प्रोटोकॉल के पालन के संबंध में ली गयी होटल/मैरिज गार्डन संचालकों की बैठक में दी गयी। बैठक में नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री महेशचन्द्र जैन, अपर कलेक्टर श्री पवन जैन तथा श्री अभय वेड़ेकर, जिला आबकारी अधिकारी श्री राजनारायण सोनी सहित सभी एसडीएम, सीएसपी, आबकारी विभाग के अधिकारी और होटल/मैरिज गार्डन के संचालकगण मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा कि इंदौर में कोरोना के संक्रमण की स्थिति नियंत्रित है। कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति खराब नहीं हो, यह हम सबकी जवाबदारी है। आने वाले समय में कोरोना संक्रमण फैले नहीं, इसके लिये विशेष सावधानी एवं सतर्कता रखने की जरुरत है। देखने में यह आ रहा है कि वैवाहिक समारोह में निर्धारित संख्या से अधिक संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। यह लोग मॉस्क का उपयोग भी सही ढंग से नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सभी होटल/मैरिज गार्डन संचालकों से कहा कि वे अपने यहाँ आयोजित होने वाले समारोह में निर्धारित संख्या रहे तथा सभी लोग मॉस्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, यह सुनिश्चित करें। सभी होटल/मैरिज गार्डन संचालकों से कहा गया है कि वे आयोजनों की वीडियोग्राफी करवाकर उसकी रेकार्डिंग संबंधित थाने में प्रतिदिन दें। रेकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस द्वारा निगरानी की जायेगी और उल्लंघन पाये जाने पर होटल/मैरिज गार्डन संचालकों तथा संबंधित आयोजकों के विरूद्ध पुलिस द्वारा कार्यवाही की जायेगी। बैठक में बताया गया कि विवाह समारोह में 50 लोग के शामिल होने की ही अनुमति है। इस संबंध में आज और विस्तृत आदेश जारी किये जा रहे हैं।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री महेशचन्द्र जैन ने कहा कि सभी होटल/मैरिज गार्डन संचालकों का दायित्व है कि वे उनके संस्थान में आने वाले लोगों को कोविड अनुकूल व्यवहार के प्रति जागरुक करें। इसके लिये वे चेतावनी और शासन/प्रशासन के आदेशों संबंधी सूचना पटल भी सहज दृश्य स्थल पर पठनीय रूप से लगायें। उन्होंने कहा कि होटल/मैरिज गार्डन संचालकों द्वारा हर एक आयोजन की वीडियोग्राफी करायी जायेगी। यह वीडियोग्राफी उन्हें प्रतिदिन संबंधित थाने में देना होगी। उल्लंघन पाये जाने पर कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने निर्देश दिये कि सभी बार में भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य रूप से करायें। यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी बार निर्धारित समय के पश्चात खुले नहीं रहें। इस संबंध में उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 47 मिनट पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 49 मिनट पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 19 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 19 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले