हीरा नगर थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने आत्मदाह कर लिया। गंभीर हालत में महिला का उपचार एम वाय अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
हीरा नगर थाना क्षेत्र के गोरी नगर में रहने वाली शर्मा नामक महिला ने आत्मदाह कर लिया था। महिला को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां रविवार की रात महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के पति दुर्गेश शर्मा के अनुसार लॉकडाउन के चलते नौकरी छूट जाने के कारण परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहा था जिसके कारण महिला परेशान चल रही थी इसी के चलते महिला ने आत्मदाह जैसा बड़ा कदम उठाया।
