खुड़ैल क्षेत्र में डॉक्टर जितेंद्र दांगी के बेटे यशवंत ने जिस बंदूक से खुद को गोली मारी थी, वह रिश्तेदार की निकाली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। डीएसपी अजय वाजपाई के अनुसार अवैध रूप से बंदूक रखने के चलते पुलिस ने मामला दर्ज कर सूरज उर्फ सुरजीत को हिरासत में लिया गया है।
आरोपी का नाम सूरज उर्फ सुजीत निवासी पीएससी कम्पेल थाना खुडैल है। दरअसल जून माह में यशवंत नामक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। परिवार वालों ने ताबड़तोड़ उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। उसने जिस बंदूक से खुद को गोली मारी थी पुलिस उस हथियार को ढूंढ रही थी जो सूरज के पास से मिली है। यशवंत का परिवार उस समय चर्चा में आया था जब उसके पिता डॉ. जितेंद्र दांगी अपने पुत्र यशवंत की टीचर से भंवरकुआं क्षेत्र स्थित होटल में शादी रचा रहे थे और परिवार वालों ने उस शादी में हंगामा कर दिया था। यशवंत की मौत के बाद कुछ दिन बाद उसके दादा की भी संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। ग्रामीण डीएसपी अजय वाजपेयी ने बताया कि युवक ने जिस बंदूक से आत्महत्या की थी, वो रिश्तेदार सूरज के पास मिली है। पुलिस ने अवेध पिस्टल को जब्त करने के साथ ही सूरज को भी हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही युवक के दादाजी की मौत को लेकर भी जांच की जा रही हे।
