जिले में सोयाबीन बीज की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा बैठक संपन्न
किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है केन्द्र एवं राज्य सरकार- सांसद श्री लालवानीसोयाबीन उत्पादन के संबंध में किसानों को दिया जाएगा वेबीनार के माध्यम से प्रशिक्षण इंदौर जिले के किसानों के लिये खरीफ वर्ष 2021 में सोयाबीन बीज की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में सांसद श्री शंकर लालवानी की अध्यक्षता में गुरूवार को रेसीडेंसी कोठी में बैठक आयोजित की गई।
- किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है केन्द्र एवं राज्य सरकार- सांसद श्री लालवानी
- सोयाबीन उत्पादन के संबंध में किसानों को दिया जाएगा वेबीनार के माध्यम से प्रशिक्षण
इंदौर जिले के किसानों के लिये खरीफ वर्ष 2021 में सोयाबीन बीज की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में सांसद श्री शंकर लालवानी की अध्यक्षता में गुरूवार को रेसीडेंसी कोठी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री मनीष सिंह, उप संचालक कृषि श्री एसएस राजपूत, भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान इंदौर कि निर्देशक डॉ. नीता खांडेकर, किसान एसोसिएशन, बीज उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रेत संघ, बीज निगम, नाफेड, बीज प्रमाणीकरण संस्था और बीज उत्पादक सहकारी संस्था के सदस्य एव अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में सांसद श्री लालवानी एवं कलेक्टर श्री सिंह ने बीज व्यवस्था की जानकारी ली, इस पर कृषि उपसंचालक श्री राजपूत ने बताया कि इस वर्ष खरीफ का कुल रकबा 249985 हेक्टर है जिसमें से सोयाबीन का कुल क्षेत्र 220110 हेक्टर है। उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में 117451.40 क्विंटल सोयाबीन बीज निजी क्षेत्र एवं 9107.60 क्विंटल बीज सहकारी/शासकीय संस्था में उपलब्ध है। इसमें से अभी तक 32600 क्विंटल बीज किसानों को वितरित किया जा चुका है एवं शेष सर्टिफाइड बीज जल्द ही वितरित किये जायेंगे।
किसानों को ज्यादा से ज्यादा गुणवत्तापूर्ण प्रमाणित बीज प्रदान करें
सांसद श्री लालवानी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। शासन एवं प्रशासन द्वारा किसानों की समस्याओं का निराकरण कर उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इंदौर जिला सोयाबीन के सर्वाधिक उत्पादन हेतु जाना जाता है। हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि सोयाबीन के उत्पादन में किसानों को कम से कम लागत में ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि सोयाबीन का उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों को अधिक संख्या में अच्छी गुणवत्ता के प्रमाणित बीज उपलब्ध कराये जायें। सांसद श्री लालवानी ने कहा कि कृषि विभाग एवं केन्द्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान के समन्वय से किसानों को मौसम के अनुरूप फसल उत्पादन क्षमता को बढ़ाने एवं सोयाबीन की फसल खराब होने से बचाने के लिये क्या मापदण्ड अपनाने चाहिये, इस संबंध में जरूरी प्रशिक्षण दिया जाये।
कलेक्टर श्री सिंह ने कृषि उप संचालक को निर्देश दिये कि किसानों की मांग अनुरूप उन्नत किस्म के सोयाबीन बीज वितरित किये जाये। उन्होंने भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान इंदौर की निर्देशिका डॉ.खांडेकर को निर्देश दिए कि वेबीनार के माध्यम से सभी संबंधित किसानों, बीज निगम के सदस्यों एवं कृषि अधिकारियों के साथ चर्चा कर सोयाबीन की विभिन्न सीड वैरायटी के बारे में जानकारी प्रदान करें। साथ ही सोयाबीन की वैरायटी 9560 को लेकर किसानों को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उसके समाधान के लिए जरूरी प्रिकॉशन एवं फसल खराब होने से कैसे बचाई जा सकती है उसके बारे में भी आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाये। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा किसानों की आवश्यकतानुसार सोयाबीन बीज की अन्य गुणवत्तापूर्ण वेरायटी महाराष्ट्र एवं राजस्थान से लाने का भी प्रयास किया जायेगा।
भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान की निर्देशिका डॉ. खांडेकर ने बताया कि प्रतिकूल मौसम और सोयाबीन बीज वेरायटी 9560 में आ रही समस्याओं के कारण पिछले कुछ वर्षों से किसानों की फसल खराब हो रही है। इसलिए जरूरी है कि किसान सोयाबीन बीज की अन्य वैरायटी जैसे कि 2034, जे.एस.335 आदि का उपयोग करना शुरू करें। उन्होंने कहा कि किसानों को जागरूक कर फसल को खराब होने से बचाने के लिए जिन एसओपी का पालन करना चाहिए उसकी जानकारी देना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अच्छी वेरायटी के बीजों से मृदा संरक्षण में भी सहायता मिलेगी, जिससे किसानों की आगे की फसल अच्छा उत्पादन दे सकेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 3 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 3 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 8 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 11 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 11 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 11 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 12 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 12 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 12 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 17 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 18 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 22 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 24 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 24 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 24 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 26 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 26 दिन पहले