देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 20 बार पढ़ी गई

ड्रैगन की चाल से एलएसी पर फिर तनाव:हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और देपसांग में चीनी सेना अड़ी, सहमति के बावजूद पूर्वी लद्दाख में पीछे हटने से मुकरा चीन

बीते साल जून में एलएसी पर शुरू हुआ भारत और चीन का विवाद अभी भी नहीं थमा है, चीन एक बार फिर अपनी बात से पलट गया है। (सिंबॉलिक फोटो) बीते साल जून में एलएसी पर शुरू हुआ भारत और चीन का विवाद अभी भी नहीं थमा है।

Abhishek Raghuvanshi19 अप्रैल 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

बीते साल जून में एलएसी पर शुरू हुआ भारत और चीन का विवाद अभी भी नहीं थमा है। अक्सर अपनी बात से मुकरने वाले चीन ने फिर वही रवैया दिखाया है। चीनी सेना ने पूर्वी लद्दाख में हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और देपसांग के संघर्ष वाले क्षेत्रों में सैनिकों के पीछे हटाने से इंकार कर दिया है। इतना ही नहीं, चीन ने यह भी कहा है कि भारत को जो कुछ हासिल हुआ है, उसे उससे खुश होना चाहिए।

एक अधिकारी ने बताया है कि चीन ने पहले हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा के पेट्रोलिंग पॉइंट 15 और पेट्रोलिंग पॉइंट-17ए से सेना पीछे हटाने पर सहमति जताई थी। लेकिन बाद में उसने इससे इनकार कर दिया। इससे साफ है कि भारतीय सेना अब एलएसी के पास उसकी नई स्थिति को स्वीकार करे। भारतीय सेना के एक अन्य अधिकारी ने बताया, ‘गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स में चीन के करीब 60 सैनिक अप्रैल 2020 की स्थिति से आगे मौजूद हैं।

चीन के लिए खास हैं ये इलाके, जवानों को राशन पहुंचाता है
ये इलाके भारत और चीन, दोनों के लिए रणनीतिक तौर पर बेहद अहम है। चीनी सेना गोगरा, हॉट स्प्रिंग और कोंगका ला इलाके में तैनात अपने सैनिकों के लिए रसद पहुंचा पाती है। दसवें दौर की वार्ता 20 फरवरी को हुई थी। दोनों देशों की सेनाएं पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से अपने-अपने सैनिक और हथियारों को पीछे हटाने पर राजी हुईं थीं। हालांकि, अब चीन आनाकानी कर रहा है।

तिब्बत में युवाओं की भर्ती कर रही चीनी सेना: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि चीनी सेना ने तिब्बत के स्वायत्त क्षेत्र में भर्ती अभियान चलाया है। भर्ती किए गए ज्यादातर तिब्बती युवा पहले से ही पीएलए के शिविरों में थे। इन युवाओं से चीन विशेष तिब्बती सेना इकाई तैयार करना चाहता है। दरअसल, चीन तिब्बती युवाओं को इसलिए भर्ती कर रहा है, क्योंकि ऊंचाई वाले इलाकों में उसके सैनिकों को समस्याओं का सामना करना पड़ा है।

भास्कर एक्सपर्ट बोले- चीनी सैनिकों को आज नहीं, तो कल जाना ही होगा
पूर्व सेना प्रमुख जनरल वेद मलिक और पूर्व सैन्य संचालन महानिदेशक विनोद भाटिया का कहना है कि गोग्रा और हॉट स्प्रिंग के इलाकों से भी चीन को अपने सैनिक हटाने ही होंगे। इस इलाके में ज्यादा टिक पाना उनके लिए मुमकिन नहीं है। चीन ने अपने सैनिक उत्तरी पेंगोंग से हटाए हैं। उसकी प्रतिष्ठा को धक्का लगा है। जनरल भाटिया ने कहा कि चीन हमारी गश्त रोकने की स्थिति में नहीं है। यह दुर्गम इलाका है और गश्त रोकने के लिए वे कहां-कहां बैठेंगे।

इतना जरूर है कि जब तक पीएलए के सैनिक गोग्रा और हॉट स्प्रिंग में रहेंगे तब तक तनाव रहेगा। कूटनीतिक स्तर पर बातचीत के जरिए इसका समाधान होगा। यह हमारे धैर्य और संयम की परीक्षा है। सेना लम्बे समय तक अपने इलाकों को घुसपैठियों से खाली कराने, उन्हें रोके रखने के लिए वहां मौजूद है। लेकिन आज पहले जैसी स्थिति नहीं है जब दोनों ओर के सैनिक अपनी बंदूकों के ट्रिगर पर उंगली रखकर बैठे थे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
↑