देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 6 बार पढ़ी गई

चुनाव में कोरोना की रैली:जानलेवा साबित होने लगीं चुनावी रैलियां; इलेक्शन वाले 5 राज्यों में कोरोना की रफ्तार 169% और मौतों में 45% का इजाफा

आखिरकार वही हुआ, जिसका डर था। राजनीतिक दलों ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में लोगों की जान जोखिम में डाल दी है। चुनावी रैलियां जानलेवा साबित होने लगी हैं। ये हम नहीं, बल्कि आंकड़े बोल रहे हैं।

Abhishek Raghuvanshi15 अप्रैल 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

आखिरकार वही हुआ, जिसका डर था। राजनीतिक दलों ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में लोगों की जान जोखिम में डाल दी है। चुनावी रैलियां जानलेवा साबित होने लगी हैं। ये हम नहीं, बल्कि आंकड़े बोल रहे हैं। ये आंकड़े इस ओर भी इशारा कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में हालात कहीं ज्यादा खराब हो सकते हैं। मतलब अभी तो केवल शुरुआत भर है।

इन पांचों राज्यों में कोरोना की रफ्तार में 169% और मौतों में 45% का इजाफा पिछले 14 दिनों के अंदर देखने को मिला है। बस नंबर गेम को समझते जाइए। आपको सारे राज्यों के हालात समझ में आ जाएंगे। ये भी मालूम चल जाएगा कि अगर ये चुनावी रैलियां और भीड़ जुटाकर सभाएं नहीं होतीं तो न जाने कितनों की जान बच सकती थी। खैर, अब हम आपको एक-एक करके पांचों राज्यों के हालात से रूबरू कराएंगे।

तस्वीरों में खबर6 फोटो

1. असम : कोरोना मरीजों का आंकड़ा 537 से बढ़कर 3398 हुआ
शुरुआत असम से इसलिए कर रहे हैं कि यहां के आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं। असम में 16 से 31 मार्च के बीच केवल 537 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। मतलब उस दौरान स्थिति काफी बेहतर थी। अब जरा 1 से 14 अप्रैल के बीच नजर डालें तो डर लगना वाजिब है। इन 14 दिनों में रिकॉर्ड 3398 लोग कोरोना की चपेट में आ गए यानी अब कोरोना की रफ्तार 532% हो चुकी है। मौत के मामलों में भी ये तेजी देखने को मिली। मार्च में जहां केवल 6 लोगों ने जान गंवाई थी, वहीं इन 14 दिनों के अंदर अब तक 15 मौतें दर्ज हो चुकी हैं।

2. पश्चिम बंगाल : मार्च में केवल 8 हजार मरीज मिले, इस बार 41 हजार से ज्यादा
चुनाव के लिहाज से इस बार पश्चिम बंगाल काफी चर्चा में है। प्रधानमंत्री से लेकर ममता बनर्जी तक देश के कई बड़े नेता इस समय बंगाल में खूब चुनावी रैलियां, रोड शो और सभाएं कर रहे हैं। इन रैलियों में थोड़े बहुत नहीं बल्कि लाखों की भीड़ जुट रही है। इनमें भी 80% लोग बगैर मास्क के होते हैं। मंच पर भी आपको एक-दो ही लोग ऐसे दिखेंगे जो मास्क पहने रहते हैं। मतलब कोविड नियमों की खूब धज्जियां उड़ रहीं हैं। इसका असर भी अब देखने को मिलने लगा है।

बंगाल में पिछले 14 दिन के अंदर कोरोना की रफ्तार में 420% का इजाफा दर्ज किया गया है। यहां 16 से 31 मार्च तक केवल 8,062 मरीज मिले थे, जो इस बार 1-14 अप्रैल के बीच बढ़कर 41 हजार 927 हो गए। इस दौरान मौतें भी खूब हुईं। मार्च में जहां केवल 32 लोगों ने जान गंवाई, वहीं इन 14 दिनों के अंदर अब तक 127 लोगों की मौत हो चुकी है।

3. केरल : मार्च में 30 हजार मरीज मिले थे, इस बार 61 हजार से ज्यादा
यहां तो पहले से ही कोरोना ने लोगों की कमर तोड़ रखी थी। जब पूरे देश में संक्रमितों की संख्या घट रही थी, तो यहां तेजी से बढ़ रही थी। बीच में कुछ राहत मिली, लेकिन चुनाव ने फिर यहां के लोगों को धधकती आग में झोंक दिया। राजनीतिक दलों ने रैलियां, रोड शो और सभाएं करके संक्रमण ऐसे फैलाया कि अब हालात बेकाबू होते जा रहे हैं।

केरल में अप्रैल के 14 दिनों में नए मरीजों की संख्या में 103% का इजाफा दर्ज किया गया है। 16 से 31 मार्च के बीच में यहां कुल 30 हजार 390 लोग संक्रमित मिले थे, जो इस बार अप्रैल में बढ़कर 61 हजार 793 हो गए हैं। इसी तरह मौत के आंकड़े भी हैं। मार्च में यहां 199 लोगों ने जान गंवाई थी, जबकि अप्रैल के इन 14 दिनों में अब तक 204 मौतें हो चुकी हैं।

4. तमिलनाडु : 159% की रफ्तार से बढ़ने लगे कोरोना मरीज
राज्य में कोरोना के मामले मार्च में भी तेजी से बढ़ रहे थे, लेकिन अब इसकी रफ्तार कहीं ज्यादा बढ़ गई है। 16 से 31 मार्च के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां उस दौरान कुल 25 हजार 244 लोग संक्रमित पाए गए थे, जो इस बार 1 से 14 अप्रैल के बीच बढ़कर 65 हजार 458 तक पहुंच गए हैं। संक्रमण की रफ्तार में 159% का इजाफा दर्ज किया गया है। इसी तरह मौत के आंकड़े भी हैं। मार्च में यहां 163 लोगों की मौतें हुईं थीं। इस बार इन 14 दिनों के अंदर अब तक 232 लोग जान गंवा चुके हैं।

5. पुडुचेरी : अप्रैल के 14 दिनों में 3 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित मिले
ये केंद्र शासित प्रदेश कोरोना के पहले पीक में भी ठीक स्थिति में था। मतलब यहां बाकी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की तरह ज्यादा मरीज नहीं बढ़ रहे थे। नवंबर से फरवरी के आखिरी हफ्ते तक यहां एक दिन में अधिकतम 50 मरीज बढ़ते थे, लेकिन अब हालात बिगड़ने लगे हैं। अब हर दिन 400 से 500 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं।

कोरोना के नए मामलों की रफ्तार में 165% का इजाफा दर्ज किया गया है। यहां 16 से 31 मार्च के बीच 1400 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस बार 1 से 14 अप्रैल के बीच ये बढ़कर 3,721 हो गई है। इसी तरह मौत के मामलों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मार्च में यहां संक्रमण के चलते 9 मौतें हुईं थी, जो इस बार बढ़कर 15 हो गई हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 2 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 4 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 6 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 6 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 6 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
↑