इंदौर को कोविड से बचाने 24 घंटे की हेल्पलाइन शुरू होगी, होम आइसोलेशन और इलाज की गाइडलाइन बनेगी, अस्पतालों की मनमानी पर भी लगेगी लगाम, सांसद शंकर लालवानी ने दी जानकारी
सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं से भी आइसोलेशन की व्यवस्था करने की अपीलसामान्य स्थिति वाले मरीजों का इलाज घर पर करने की सलाहटेस्ट की रिपोर्ट जल्द देने पर जोर इंदौर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सांसद शंकर लालवानी लगातार पर्दे के पीछे व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए सक्रिय है।
- सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं से भी आइसोलेशन की व्यवस्था करने की अपील
- सामान्य स्थिति वाले मरीजों का इलाज घर पर करने की सलाह
- टेस्ट की रिपोर्ट जल्द देने पर जोर
इंदौर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सांसद शंकर लालवानी लगातार पर्दे के पीछे व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए सक्रिय है। शनिवार को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के आला अधिकारियो के साथ हुई बैठक के बाद सांसद लालवानी ने कई महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि आपदा के समय कम्युनिकेशन का सबसे ज्यादा महत्व है। इसलिए 24 घंटे की हेल्पलाइन शुरू की जा रही है जहां कोरोना से जुड़े सवाल जैसे किस अस्पताल में जगह है, टेस्ट कहां होंगे, कितनी फीस लगेगी जैसे कई सवालों के जवाब इस हेल्प लाइन पर मिल पाएंगे।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण विषय होम आइसोलेशन है। इंदौर में पिछले साल 3,000 से ज्यादा मरीज होम आइसोलेशन में थे। ऐसे में होम आइसोलेशन के लिए प्रोटोकॉल बनेगा जिसमें ये तय करने में आसानी होगी कि किसे अस्पताल जाना है और किसे घर पर रहकर ही ठीक किया जा सकता है। साथ ही गरीब बस्तियों में आइसोलेशन की व्यवस्था ना होने पर शासकीय स्तर पर प्रयास किए जाएंगे और धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं से भी आइसोलेशन की व्यवस्थाएं करने की अपील की है। इन आइसोलेशन सेंटर्स में भोजन एवं दवाइयों की व्यवस्था भी शासन एवं सस्थाएं करेंगी।
सांसद लालवानी ने बताया कि आईसीयू और ऑक्सीजन के बेड बढ़ाने पर भी चर्चा हुई और अस्पतालों में बेड ना मिलना और एंबुलेंस में मौत होना बेहद दुखद है। कोरोना के सामान्य स्थिति वाले मरीज जिन्हें अस्पताल में एडमिट होने की जरुरत नहीं है लेकिन वे अस्पताल में एडमिट होते हैं और उनके कारण भी कई बार जरुरतमंदों को बेड नहीं मिल पाता, ऐसी स्थिति में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम एक प्रोटोकॉल जारी करेगी और उसी के हिसाब से अस्पतालों को निर्णय लेना पड़ेगा।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि पिछले कुछ दिनां में टेस्ट के रेट और नतीजों के समय को लेकर भी सवाल उठे। टेस्ट की रिपोर्ट समय पर मिले इसके लिए प्रयास किए हैं साथ ही कोविड टेस्ट, सीटी स्कैन समेत सभी के रेट तय किए हैं, अब लैब उससे ज्यादा पैसे नहीं ले पाएंगे।
शासकीय कर्मचारियों के साथ कोई दुखद हादसा होने पर 50 लाख रु परिवार को दिए जाने की भी जानकारी सांसद शंकर लालवानी ने दी। साथ ही एमवाय अस्पताल का एक हिस्सा भी कोविड अस्पताल के रुप में काम करेगा। क्योंकि शासकीय अस्पतालों में बेड फुल हो रहे हैं ऐसे में एमवाय अस्पताल के होने से मरीजों को राहत मिलेगी।
निजी अस्पतालों द्वारा ज्यादा बिल लेने की शिकायतें मिलने के बाद उन्हें एक तय दरों के आधार पर पैकेज बनाने और उसे लोगों को बताने के लिए कहा गया है ताकि लोगों को जानकारी में रहे कि किस अस्पताल में कितना खर्च आ सकता है।
दवाई और इंजेक्शन की कालाबाजारी की रोकने के लिए जिला प्रशासन को कड़े निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सांसद शंकर लालवानी ने दवाई और इंजेक्शन की किसी भी तरह की कमी ना होने के लिए सरकार द्वारा टेंडर करने और अस्पतालों पहुंचाने की भी बात कही।
ऑक्सीजन की कमी के मुद्दे पर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि शहर में ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है लेकिन डिमांड 60 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक टीम बनाई गई है जो सभी अस्पतालों की डिमांड पर ध्यान रखेगी और सप्लाई के लिए जरुरी कदम उठाएगी।
सांसद शंकर लालवानी कोरोना के कठिन समय में सबसे सक्रिय सांसद रहे हैं और आजकल वैक्सीनेशन तेजी से करवाने में जुटे हैं। सांसद लालवानी के प्रयासों से ही इंदौर के कुछ इलाकों में पात्र लोगों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन होने की भी खबर आई थी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले