मध्य प्रदेश: कबाड़ी की दुकान पर मिले किसान कर्ज माफी के प्रमाण पत्र, मचा हंगामा
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में आज कबाड़ में मिले हजारों किसानों के जय किसान फसल ऋण माफ़ी योजना के महंगे एसीपी शीट पर बने हजारों प्रमाण पत्र ने प्रदेश में पूर्व में आई कांग्रेस सरकार की पोल खोल कर रख दी।
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में आज कबाड़ में मिले हजारों किसानों के जय किसान फसल ऋण माफ़ी योजना के महंगे एसीपी शीट पर बने हजारों प्रमाण पत्र ने प्रदेश में पूर्व में आई कांग्रेस सरकार की पोल खोल कर रख दी। साथ ही उज्जैन पहुंचे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी इस मामले में तत्कालीन कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रमाण पत्र ताम्र के हो या कागज के सरकार ही पूरी झूठ पर खड़ी थी। उन्होंने कहा, आप ना मेरी सुनो ना ही कांग्रेस की एक ऐसा किसान लाकर बताओ जिसका कर्ज माफ हुआ हो। आपको बता दें कि कांग्रेस प्रदेश सचिव ने इस मामले में तत्कालीन जिम्मेवार अधिकिरियो को ऋण माफी पत्र ना बांटने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी।।
क्या है पूरा मामला
दरअसल शहर के बड़नगर मार्ग स्तिथ एक कबाड़ी वाले को इंदौर के एक बैंक द्वारा रद्दी बेची गई। यह आम कागज की रद्दी नहीं है, एसीपी शीट पर बनी किसानों के जय किसान फसल ऋण माफी योजना के मंहगे प्रमाण पत्रों की रद्दी है जिसे पूर्व में आई कांग्रेस सरकार द्वारा किसानो को बांटने के लिए छपवाया गया था। शीट पर तत्कालीन मुख्यमंन्त्री कमलनाथ की तस्वीर है और बड़े शब्दो में किसान सम्मान पत्र लिखा है और नीचे कमलनाथ के हस्ताक्षर है। बात बड़ी इसलिए है क्योंकि सरकार किसानों के ऋण माफी के नाम पर बनी और वादा किया गया कि सबके ऋण 10 दिन में माफ किए जाएंगे। अगर सबके ऋण माफ हुए तो रद्दी में पड़े इन महंगे प्रमाण पत्रों का जिम्मेदार कौन?
वहीं, आज ही कांग्रेस ने कर्ज माफी पर विधानसभा में हंगामा कर वॉकआउट किया है। पूरे मामले में कांग्रेस के प्रदेश सचिव कमल चौहान का कहना है कि योजना में प्रमाण पत्र ना बांटने के जिम्मेदार तत्कालीन आधिकारी है जिन्होंने कार्य को ठीक से नहीं किया। अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कमल चौहान ने कहा कि मैं निंदा करता हूं और सरकार से इसकी निष्पक्ष जांच की भी मांग करता हूं।
आपको बता दें कि आज ही भोपाल में किसान कर्ज माफी के मुद्दे पर कांग्रेस ने विधानसभा से सरकार पर योजना को बंद करने का आरोप लगाते हुए वॉकआउट किया है। विधानसभा में चर्चा के दौरान विपक्षी कांग्रेस ने कर्जमाफी का मुद्दा उठाया था, सरकार पर योजना को बंद करने का आरोप लागया गया तो कृर्षि मंत्री कमल पटेल ने जवाब देते हुए कहा कि मैं पहले किसान हूं और बाद में विद्यायक और मंत्री। विधायकों ने जो भी सुझाव दिए है और मांग रखी है मैं उन्हें पूरा करने की कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश किसानों से ही आत्मनिर्भर होगा, हम छोटे किसानों की मदद कर रहे है। किसान कर्ज माफी किसानों के लिए सिर्फ धोखा था, जिसे सरकार रहते हुए कांग्रेस ने पूरा नहीं किया, अब कांग्रेस सिर्फ झूठी राजनीति कर रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
Ujjainउज्जैन में करणी सेना के 2 गुटों में खूनी झड़प, दो लोगों की मौत; किस बात पर बवाल? 57 दिन पहले
Indoreउज्जैन के नागरिक चौड़ीकरण कार्यों में सहयोग प्रदान कर देश के लिए एक नई मिसाल बन रहे है-मुख्यमंत्री डॉ यादव 161 दिन पहले
Indoreबालगृह के बाथरूम की ग्रिल तोड़कर तीन बच्चे भागे:सुरक्षा पर सवाल; जनवरी में फरार हुए दो बच्चों का भी अब तक सुराग नहीं 170 दिन पहले
Indoreउज्जैन में चाइना डोर की अवैध बिक्री पर पुलिस की सख्त कार्रवाई 306 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवक को दोस्तों ने बेरहमी से पीटा:शिकायत करने थाने पहुंचा तो आने लगे चक्कर; अस्पताल में तोड़ा दम 346 दिन पहले
Indoreअफसरशाही की बेलगाम हनक लोकतंत्र पर हिटलरशाही की परछाई 362 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा की पहल पर इंदौर को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के अभियान के तहत की गई कार्रवाई 362 दिन पहले
Ujjainउज्जैन में संभाग स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई क्षीरसागर मैदान से फ्रीगंज के शहीद पार्क तक 800 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainउज्जैन। कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी को ₹4000/ की रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने रगे हाथ पकड़ा। 800 दिन पहले
Ujjainअखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कोर्ट परिसर में एक पौधा मां के नाम लगाया 801 दिन पहले
Ujjainमुख्यमंत्री ने दी श्रद्धालुओं को मंगलकामनाएँ सीएम की ओर से मंत्री तुलसी राम सिलावट सवारी में हुए शामिल 822 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainउज्जैन-मक्सी रोड़ 700 करोड़ में बनेगा फोरलेन, पैदल चलने वालों के लिए सर्विस बनेगी, शाजापुर – मक्सी राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधा जुड़ेगा। 822 दिन पहले
Ujjainमहामंडलेश्वर मां अन्नपूर्णा गिरी के उज्जैन आश्रम पर श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया 823 दिन पहले
Ujjainनूतन मंदिर मैं प्रवेश भक्तों का सैलाब दर्शन के लिए आया महाकाल परिसर में सती माता महोत्सव मनाया जा रहा 827 दिन पहले
Ujjainपंचायती निरंजनी अखाड़ा द्वारा लोक विख्यात कथा वाचक भगवान शरण बापू का महामंडलेश्वर पट्टा अभिषेक 828 दिन पहले
Ujjainसावन माह के आरंभ से पहले महाकाल समिति द्वारा बेठक का आयोजन 833 दिन पहले
Ujjainहाथ ठेला एवं फुटपाथ व्यापारी संघ द्वारा उज्जैन नगर पालिका निगम आयुक्त को ज्ञापन दिया 835 दिन पहले