युवती को शादी का झांसा देकर आर्थिक और शारीरिक शोषण करने वाले युवक और पीड़िता के साथ ठगी करने वाले आरोपी युवक के पिता को भी महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया।
जांच अधिकारी रश्मी पाटीदार के अनुसार महिला थाने पर युवती ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया थाए कि युवक ने अपना नाम और धर्म छिपाकर उससे दोस्ती कीए फिर करीब पांच साल तक शादी का झांसा देते हुए शारीरिक और आर्थिक शोषण किया। शिकायत में पीड़िता ने युवक के पिता द्वारा भी ठगी करने की बात पुलिस को बताई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिता.पुत्र को चंदन नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी युवक ने शारीरिक संबंध होने व युवती द्वारा मोबाइल व वाहन दिलाने की बात स्वीकार की हे।
