मल्हारगंज थाना क्षेत्र में तिरपाल का व्यापार करने वाले व्यापारी की एक्टिवा की डिक्की से रूपए चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार आरोपियों को तलाश रही है।
दरअसल आदिनाथा ट्रेडिंग कंपनी फर्म के नाम से प्लास्टिक तिरपाल का माल करने वाले व्यापारी नितिश जैन ने शिकायत दर्ज कराई कि। वह अपने कर्मचारी के साथ राजमोहल्ला पम्प खरीदने गए। जब व्यापारी पम्प की दुकान में गया, इस दौरान व्यापारी का कर्मचारी एक्टिवा के पास ही खड़ा रहा। उसी वक्त एक व्यक्ति आया और कर्मचारी से पता पूछा। और दौरान एक्टिवा की डिक्की में रखे करीब 3 लाख 80 रूपए चुरा कर ले गया। जब व्यापारी वापस लौटा तो डिक्की खुली देखी। जांचने डिक्की से रूपए गायब मिले। एडिशनल एसपी प्रशांत चैबे के अनुसार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए है, जिसके चलते पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे है।
मल्हारंगज थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की
