देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsHealth & Fitness
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

वरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी नाम से मशहूर इस हफ्ते का नया कालम प्रदेश की राजनीति की खास खबरों के साथ

? बात यहां से शुरू करते हैं कमलनाथ जो कहें या करें वह कम है। कारपोरेट शैली में सरकार चलाने वाले कमलनाथ पद पर रहते मैदान में जाने की बजाए वल्लभ भवन में बैठना ज्यादा पसंद करते थे।

Abhishek Raghuvanshi5 जनवरी 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

? बात यहां से शुरू करते हैं

कमलनाथ जो कहें या करें वह कम है। कारपोरेट शैली में सरकार चलाने वाले कमलनाथ पद पर रहते मैदान में जाने की बजाए वल्लभ भवन में बैठना ज्यादा पसंद करते थे। यही कारण है कि मुख्यमंत्री रहते हुए वे प्रदेश के कई जिला मुख्यालय तक भी नहीं पहुंच पाए। पिछले दिनों जब युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के बाद विक्रांत भूरिया कमलनाथ से मिलने गए तो उन्होंने यह नेक सलाह दे डाली कि विक्रांत स्वागत सत्कार के बजाय ब्लॉक स्तर पर जाकर संगठन को मजबूत करो। काश, इस सलाह को खुद कमलनाथ अमल में ले आते तो मैदानी हकीकत जानने के बजाय कमरे में बैठकर ही फैसले लेने के एक बड़े आरोप से बच जाते।

 • सुमित्रा महाजन यानि ताई ने एक मुद्दे को हवा देकर सबका ध्यान तो खींच लिया है। जल्दी ही नगर निगम के चुनाव होना हैं और ताई बहुत बेबाकी से यह कह रही हैं कि राजनीतिक दल को इन चुनावों में उन लोगों को मौका देना चाहिए जो सबकी सुनने और सबको साथ लेकर चलने का माद्दा रखते हैं। आज के दौर की राजनीति मे शुचिता और सादगी की प्रतीक माने जाने वाली ताई यह कहने से भी नहीं चूक रही हैं कि भले ही मुझे रिटायर कर दिया गया हो लेकिन मैं इंदौर के लिए रिटायर नहीं हुई हूं। इंदौर के लिए कभी भी कुछ करना होगा तो मैं हमेशा आगे रहूंगी।

 • मंत्रिमंडल में अपने दो सहयोगियों को शामिल करवाने में भले ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा हो लेकिन इस सबके बावजूद भारतीय जनता पार्टी में ज्योतिरादित्य सिंधिया की लोकप्रियता बढ़ रही है। 1 जनवरी को उनके जन्मदिन पर कोविड-19 के कारण कोई जमावड़ा तो नहीं हुआ लेकिन सोशल मीडिया पर बीजेपी के खांटी नेताओं यहां तक कि संघ पृष्ठभूमि के नेताओं ने बढ़ चढ़कर सिंधिया को बधाईयां दीं। कुछ भी कहो, नई पार्टी में उनका ग्लैमर तो दिखने लगा है।

• भारतीय जनता पार्टी में जिस तेजी से मंदसौर के सांसद सुधीर गुप्ता को मुकाम मिल रहा है उससे रतलाम के विधायक चेतन कश्यप का परेशान होना स्वाभाविक है। कश्यप खुद तो मंत्री बन नहीं पाए और जिन गुप्ता को उन्होंने सांसद बनवाने में अहम भूमिका अदा की, वह दूसरी बार सांसद बनने के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष होने के साथ ही गुजरात के सह प्रभारी भी हो गए हैं। चौंकाने वाली बात यह भी है कि कई राष्ट्रीय नेताओं के खासमखास कश्यप को राष्ट्रीय तो दूर प्रदेश स्तर पर भी कोई महत्वपूर्ण भूमिका नहीं मिल पाई है। इस सब से हिम्मत कोठारी भी बहुत खुश हो रहे होंगे।

 • महेश्वर में फिल्म सिटी कब आकार लेगी यह तो अभी कोई बताने की स्थिति में नहीं है लेकिन इतना जरूर है कि जिस जमीन पर फिल्म सिटी प्रस्तावित है उसके आसपास बड़े पैमाने पर जमीनों की खरीद-फरोख्त शुरू हो गई है। इसमें नई जानकारी यह है कि फिल्म सिटी का प्रोजेक्ट फाइनल होने के बाद कई आईएएस और आईपीएस अफसरों ने इसके आसपास जमीन खरीदना शुरू कर दिया है। अब आप पता कीजिए कि आखिर ये अफसर हैं कौन।

 • वाणिज्य कर मंत्री जगदीश देवड़ा किसी अधिकारी को हटाने की नोटशीट विभाग की प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी को भेजें और प्रमुख सचिव उसे यह लिखकर वापस लौटा दें कि किस ग्राउंड पर अफसर को हटाया जाए यह तो बताइए तो मंत्री का नाराज होना स्वभाविक है। बात मुख्यमंत्री तक पहुंच चुकी है। रस्तोगी इसके पहले भी मंत्री जी की कई नोटशीट पर सवाल खड़े कर चुकी हैं और ज्यादातर मौकों पर उनकी ही बात मानी गई है। दीपाली जब आदिवासी विकास आयुक्त थीं तब उन्होंने अपने ही प्रमुख सचिव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

 • लोकायुक्त और ईओडब्लू में सालों तक एसपी रह चुके अरुण मिश्रा कागजों पर कभी कमजोर नहीं रहते हैं। उनकी यही मजबूती इन दिनों सरकार में बैठे लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। चुनाव आयोग द्वारा मुख्य सचिव और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को तलब करने का सरकार का पत्र जिस स्वरुप में ईओडब्लू तक पहुंचा है, उसे मिश्रा के तीखे तेवर का ही नतीजा बताया जा रहा है। यहां यह याद दिलाना जरूरी है कि ई टेंडर मामले की जांच मिश्रा ही कर रहे थे और इसमें जो लोग शंका के घेरे में थे वे अब सरकार में बड़े पदों पर हैं। कनेक्शन आप ही जोड़ लीजिए।

 • कोरोना के कारण सरकारी अर्थतंत्र किस कदर गड़बड़ाया हुआ है, इसका अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि बहुत ज्यादा खर्चा न आने के बावजूद मध्यप्रदेश शासन ने शासकीय कैलेंडर, डायरी, नोटबुक आदि की छपाई बंद कर इसका एक एप ही लांच कर दिया है। पता नहीं कोरोना का असर और कहां-कहां देखने को मिलेगा!

??‍♀️ चलते चलते??‍♀️

 • महिला एवं बाल विकास विभाग की निलंबित अधिकारी अंजू मसीह किसकी लापरवाही के कारण बहाल हो गईं, यह पड़ताल का विषय है। उंगली भले ही पूर्व मंत्री इमरती देवी पर उठ रही हो लेकिन शंका के घेरे में है प्रमुख सचिव अशोक शाह और उप सचिव जगदीश जटिया।

? पुछल्ला

 • आदिवासी वोट बैंक को संभाल कर रखने की कवायद में 6 जनवरी को कमलनाथ कांग्रेस के आदिवासी विधायकों से रूबरू हो रहे हैं। इसमें चुनिंदा आदिवासी नेताओं को भी शामिल होने का मौका मिलेगा। देखते हैं इस वोट बैंक को साधना के लिए कमलनाथ के पास क्या फार्मूला है।

? अब बात मीडिया की

यह एक अच्छी खबर है। दैनिक भास्कर ने कोरोना संक्रमण के दौर में 5 लाख से ज्यादा वेतन पाने वाले कर्मचारियों के वेतन में परफार्मेस पे के नाम पर 25 से 40% कटौती की थी। इस निर्णय 1 जनवरी से भास्कर प्रबंधन ने वापस ले लिया है।

एक समय नईदुनिया इंदौर समीक्षा करने वाले कौशल किशोर शुक्ला अब इसी संस्करण के संपादक होने वाले हैं। भोपाल में संजय मिश्रा को संपादक बनाने के बाद जागरण समूह ने इंदौर में भी ‘अपना आदमी’ बैठाने का निर्णय ले लिया है। सतगुरु शरण अवस्थी राज्य संपादक की भूमिका में बरकरार रहेंगे पर जितेंद्र रिछारिया की भूमिका बदल सकती है।

यह दैनिक भास्कर के एमडी सुधीर अग्रवाल का ही माद्दा है कि भ्रष्टाचार मैं लिप्त होने की पुष्टि होने के बाद उन्होंने रोहतक के युनिट एडिटर अजय गर्ग और जिंद के ब्यूरो चीफ संजय योगी को बर्खास्त कर उनका फोटो अपने अखबार में छापा और इसकी जानकारी देशभर के अपने संपादकीय साथियों को भी दी।

राजधानी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार उमेश निगम अब डिजीयाना समूह के चैनल न्यूज़ वर्ल्ड की टीम में आ गए हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑