दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में अलग अलग जगहों से किसानों के शामिल होने का सिलसिला जारी है । इसी कड़ी में महाराष्ट्र से 150 से अधिक किसान दिल्ली के लिये निकले है जो सोमवार रात इंदौर में आम आदमी पार्टी के कार्यालय में रुके है । रात्रि विश्राम के बाद सभी आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे
लंबे समय से देशभर के किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली में आंदोलन कर रहे है । उनका सरकार द्वारा बनाए गए किसान विधेयक बिल कोलेकर विरोध है । इसी कड़ी में अलग अलग राज्यो से किसान दिल्ली पहुँच रहे है । महाराष्ट्र से भी 150 से अधिक किसान दिल्ली के लिए निकले है जो सोमवार रात इंदौर आए है । इनके रुकने के सारे इंतजाम आम आदमी पार्टी कार्यालय के किए गए है ।
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष पीयूष जोशी ने बताया कि सभी किसान अपने खाने का दो दिन का सामान साथ लेकर चले है । यह सिर्फ रुकने की व्यवस्था की गई है ।
सभी किसान आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे और वाह किसान आंदोलन में शामिल होंगे

