बंगाल में नड्डा के काफिले पर हमला, बाल-बाल बचे कैलाश विजयवर्गीय बोले- ऐसा लगा जैसे हम अपने देश में नहीं हैं
आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता में हैं। यहां वह कई राजनीतिक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं।
आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता में हैं। यहां वह कई राजनीतिक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। इसी दौरान डायमंड हार्बर जाते वक्त जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव किया गया। टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला करने का आरोप लगाया गया है। इस हमले में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय की कार पर भी पत्थराव किया गया लेकिन वह बाल-बाल बच गए।
इस हमले के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं इस हमले में घायल हो गया हूं। पार्टी अध्यक्ष की कार पर भी हमला किया गया। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। पुलिस की मौजूदगी में गुंडों ने हम पर हमला किया। ऐसा लगा जैसे हम अपने ही देश में नहीं हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डायमंड हार्बर में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के वाहन पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया।वह दक्षिण 24 परगना जा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने उस सड़क को अवरुद्ध करने का भी प्रयास किया जहां से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का काफिला गुजर रहा था।
आपको बता दें कि आज सुबह ही बंगाल बीजेपी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जेपी नड्डा की सुरक्षा की चिंता करते हुए चिट्ठी लिखी थी। पार्टी ने पश्चिम बंगाल पुलिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए थे। खबर आ रही हैं कि गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल पुलिस से बीजेपी के आरोपों पर जवाब मांगा है।
आपको बता दें कि कल तृणमूल कांग्रेस के कथित समर्थकों ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को शहर के हेस्टिंग्स इलाके में बीजेपी के नए चुनाव कार्यालय के बाहर से काले झंडे दिखाने की कोशिश की। बीजेपी ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है।
बंगाल बीजेपी ने अमित शाह के लिखी चिट्ठी में जेपी नड्डा की पर हमले की आशंका जताई है। चिट्ठी में कहा गया है, ‘बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरा पर कोलकाता में हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर बंगाल पुलिस का रवैया ठीक नहीं है। काफी लापरवाही बरती जा रही है। हेस्टिंग्स में बीजेपी कार्यालय के बाहर करीब 200 लोगों की भीड़ हाथ में लाठी-डंडे लिए हुए देखे गए। उन्होंने हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को काले झंडे भी दिखाए।’

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 5 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 5 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले