जर्मन कंपनियाँ मध्यप्रदेश में करेगी 408 करोड़ का निवेश औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री दत्तीगांव ने की निवेशकों से चर्चा
प्रदेश में नवीन निवेश को आकर्षित करने के लिये औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने मंत्रालय में उद्योगपतियों के साथ बैठक की।
प्रदेश में नवीन निवेश को आकर्षित करने के लिये औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने मंत्रालय में उद्योगपतियों के साथ बैठक की। बैठक में उद्योगपतियों ने प्रदेश की उद्योग संवर्धन नीति की सराहना करते हुए प्रदेश में निवेश के प्रति रूचि दिखाई तथा कहा कि वे प्रदेश में उद्योग स्थापित करेंगे। बैठक में मेसर्स हैटिच इंडिया कंपनी ने औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में लगभग 280 करोड़ के स्थायी पूंजी निवेश से फर्नीचर फिटिंग निर्माण प्रोजेक्ट का प्रस्ताव दिया, वहीं जेड.एफ. स्टेयरिंग गेयर इंडिया लिमिटेड ने भी औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में ही लगभग 128 करोड़ रूपये के स्थायी पूंजी निवेश से ऑटो कंपनी निर्माण इकाई की स्थापना का प्रस्ताव दिया। इन दोनों प्रोजेक्टस् से प्रदेश के लगभग 750 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध होगा।
बैठक में बताया गया कि मेसर्स हैटिच कंपनी एक जर्मन बेस कंपनी है तथा वैश्विक बाजार में अपनी उत्पादन लागत तथा उच्च तकनीक के कारण पहचानी जाती है। जर्मन मूल की इस कंपनी की यूरोप, अमेरिका एवं एशिया में 22 उत्पादन इकाईयाँ स्थापित हैं। भारत में कंपनी द्वारा मेसर्स एडवेंटिज ग्रुप के साथ संयुक्त उपक्रम बनाते हुए मैसर्स हेटिच इंडिया प्राईवेट लि. कंपनी के रूप में कार्य किया जा रहा है। जेड.एफ. स्टेयरिंग गेयर इंडिया लिमिटेड भी जर्मन ऑटो कंपोनेंट निर्माण कंपनी है। यह कंपनी जेड.एफ. फ्रेडरिच सेफिन ए.जी. का संयुक्त उपक्रम है। कंपनी की इकाई पूर्व से पुणे में स्थापित है तथा कंपनी द्वारा पीथमपुर में भी स्टेयरिंग सिस्टम विनिर्माण उद्योग स्थापना का प्रस्ताव है।
बैठक में कंपनियों के प्रतिनिधियों ने पॉवर-प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से अपनी-अपनी कंपनी के बारे में विस्तार से अवगत कराया। बैठक में एम.डी. एम.पी.आई.डी.सी. श्री जॉन किंग्सली, उप सचिव श्री विजय दत्ता, मेसर्स हैटिच इंडिया कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी श्री सुजीत कुमार के अलावा रमेश कुमार चौहान व महेन्द्र चौहान तथा जेड.एफ. इंडिया के मुख्य वित्त अधिकारी श्री जिनेन्द्र जैन व प्लांट हेड श्री रथीना सिंगाराबेलन उपस्थित थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 20 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 20 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले