जैसे-जैसे इंदौर शहर बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे शहर में अपराध भी बढ़ते जा रहे हैं इंदौर में कुछ गैंग प्रोफेशनल तरीके से अपराधों को अंजाम दे रही हैं हाल ही में चंदननगर पुलिस ने एक गैंग का पर्दाफाश किया है जिसमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल है इनके पास से बड़ी तादाद में लूट का माल बरामद हुआ है
इंदौर पुलिस को अपराधियों के एक बड़ा गैंग गिरफ्तार करने में सफलता मिली है इंदौर की चंदन नगर थाना पुलिस ने इंदौर में अपराध को अंजाम देने वाली एक गैंग का पर्दाफाश किया है जिसमें महिलाएं और पुरुष दोनों ही शामिल है अपराधियों के पास से लूट नकबजनी का माल बड़ी मात्रा में जप्त हुआ है इस गैंग में इंदौर के थाना राजेंद्र नगर क्षेत्र के भीम नगर में रहने वाली 15 महिलाएं और कई पुरुष शामिल हैं यह महिलाएं और पुरुष विवाह एवं धार्मिक समारोह में जाकर वहां मौजूद लोगों के नगद और आभूषण उड़ा लिया करते थे फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें महिलाएं भी शामिल है
यह गैंग प्रोफेशनल तरीके से किसी भी वारदात को अंजाम देते थे इस गैंग में शामिल महिलाएं अकेली महिलाओं को निशाना बनाती थी यह महिलाएं किसी भी घर में बहाने से घुसकर उस घर की रेकी कर दिया करती थी इसके बाद वह गैंग में शामिल पुरुषों को बता कर नकबजनी और लूट की वारदात को अंजाम दिया करते थे पुलिस ने लूट का माल खरीदने वाले सुनार दीपक सोनी को भी गिरफ्तार किया है
पुलिस ने इस गिरोह की मुख्य सरगना भूरी को गिरफ्तार किया है इस गैंग ने मध्य प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश के आसपास के राज्यों में भी वारदातों को अंजाम दिया है पूछताछ में इस गैंग ने तीन थानों की 15 वारदातें कबूली है और लगभग इनके पास से बीस लाख से अधिक का सोना भी बरामद किया गया है

