इंदौर में हत्याओं के दौर थमने का नाम नही ले रहा है वही देर रात सदर बाजार थाना क्षेत्र की इमली बाजार कलाली के पास खून से सनी एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुच कर मामला दर्ज कर शव की शिनाख्त शुरू की
दरसअल पूरा मामला इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र की इमली बाजार की कलाली का है जहाँ पुलिस को अल सुबह सूचना मिली थी कि एक अज्ञात व्यक्ति की खून से सनी लाश कलाली के पाश पड़ी हुई है वही सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुच कर मृतक को देखा तो मृतक के चेहरे व सर पर गहरे घाव के निशान मिले संभवतः अज्ञात व्यक्ति का शराब पीने के बाद किसी से विवाद हुआ होगा वही मृतक के पास एक खून से सना पत्थर भी पड़ा हुआ था जिससे प्रतीत होता है कि मृतक के सर पर पत्थर मारकर हत्या की गई होगी हालांकि पुलिस ने अज्ञात लाश को देखने के बाद हत्या की आशंका जाहिर की वही पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मृतक की शिनाख्त शुरू कर दी
