शनिवार और रविवार को पुष्य नक्षत्र होने से यह शनि पुष्य और रवि पुष्य नक्षत्र कहलाएगा। पुष्य नक्षत्र के लिए शहर का सराफा बाजार तैयार है। लोगों को छुट्टी के दिन ज्वेलरी खरीदने का अच्छा मौका मिलेगा। दीपावली, देवउठनी ग्यारस और लग्नसरा होने से ज्वेलरी बाजार को काफी रफ्तार मिलेगी। लोग अब नए ट्रेंड पर जा रहे हैं और बाजार में ज्वेलरी के निर्माण में नई टेक्नोलॉजी के आने से लाइटवेट आकर्षक ज्वेलरी का चलन काफी बढ़ गया है। इधर सराफ एसोसिएशन सचिव अविनाश शास्त्री ने बताया लग्नसरा की ग्राहकी अच्छी निकल रही है। लोग ज्वेलरी के बजट को बढ़ा रहे हैं। वही पुष्य नक्षत्र होने से लोग पारंपरिक खरीदारी करते हैं जिसमें खासकर चांदी के सिक्के लेने बहुत से हैं पिछले 15 दिनों से बाजारों में रौनक लौट आई है जो अच्छा संकेत माना जा सकता है। वही पुष्य नक्षत्र को देखते हुए सर्राफा व्यापारियों को उम्मीद है कि इस वर्ष केवल पुष्य नक्षत्र पर ही 16 करोड़ के करीब का व्यापार होने का अनुमान है। हालांकि बाजारों में त्यौहार से पहले ही काफी भीड़ देखने को मिल रही है, जहां कुछ जगह तो सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग किया जा रहा है। वहीं कुछ जगह महिलाएं बिना मासक नजर आई।
