मौका देख शादीशुदा प्रेमिका ने घर बुलाया, अचानक लौट आया पति, डरा हुआ प्रेमी 7वीं मंजिल से कूद गया
सूरत : वलसाड जिले के उमरगाम शहर की गांधीवाडी सोसायटी में एक प्रेमी ने फ्लैट की सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूरत : वलसाड जिले के उमरगाम शहर की गांधीवाडी सोसायटी में एक प्रेमी ने फ्लैट की सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक प्रेमिका से मिलने उसके फ्लैट में गया था, लेकिन इसी दौरान प्रेमिका का पति आ गया और डर के मारे प्रेमी ने छलांग लगा दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को इसकी सूचना दी।
परिवार ने हत्या का आराेप लगाया
पुलिस के मुताबिक, मरने वाले की पहचान राजूभाई दूबला के रूप में हुई है। जब उसके परिवार वालों से संपर्क किया गया तो जानकारी मिली कि राजू के पिछले काफी समय से गांधीवाडी सोसायटी में रहने वाली एक विवाहिता से प्रेस संबंध थे। विवाहिता दो बच्चों की मां भी है। राजू अक्सर उससे मिलने जाया करता था। शु्क्रवार शाम भी प्रेमिका ने ही फोन कर उसे मिलने बुलाया था। राजू के परिवार का कहना है कि प्रेमिका के पति ने ही उसकी हत्या की है। वहीं, प्रेमिका इसे हादसा बता रही है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
नौकरी के दौरान दोनों की पहचान हुई थी
राजू के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि दोनों के प्रेम संबंध पिछले दो सालों से चल रहे थे। दोनों की मुलाकात नौकरी के दौरान हुई थी। कुछ दोस्तों ने बताया कि प्रेमिका के पति को इनके अवैध संबंध के बारे में शक हो गया था।
प्रेमिका ने नीचे आकर लाश देखी थी
जब राजू फ्लैट से नीचे गिरा, तब उसे किसी ने नहीं देखा था। जब घटनास्थल पर स्थानीय लोग जमा थे, तब प्रेमिका फ्लैट से नीचे आई थी और उसकी लाश देखकर वापस चली गई थी। पूरे मामले का खुलासा होने और प्रेमिका का नाम सामने के बाद स्थानीय लोगों ने ही यह बात बताई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Gujratपायलट ने मेडे कॉल भेजा: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टेकऑफ से पहले इंडिगो फ्लाइट में आग… 455 दिन पहले
Gujratगांधीनगर: गुजरात एटीएस ने अलकायदा के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. 455 दिन पहले
Gujratगांधीनगर में PM मोदी की गरजना, बोले- “पाकिस्तान प्रॉक्सी वॉर नहीं युद्ध ही लड़ रहा, हम आतंकवाद के कांटे को निकालकर रहेंगे” 513 दिन पहले
Gujratगुजरात विस्फोट कांड : अवैध पटाखा फैक्ट्री में इंदौरी ठेकेदार उपलब्ध कराता था मजदूर… पुलिस ने बिजलपुर से उठाया 562 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતમાં ભારે વરસાદને કારણે પૂર જેવી સ્થિતિ; તમામ શાળાઓ બંધ કરવાનો આદેશ 786 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratदिल्ली मेयर AAP का, पावर बीजेपी को… दिल्ली MCD के ‘ऑपरेशन लोटस’ का क्या होगा असर? 787 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતમાં ફરી સક્રિય થયું ચોમાસું, જન્માષ્ટમી સુધી અનેક જિલ્લાઓમાં ભારે વરસાદનું એલર્ટ 787 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratમોરબીમાં ટ્રેક્ટર-ટ્રોલી નદીમાં પડી, 10 લોકોનો આબાદ બચાવ; સાતની શોધ ચાલુ છે 787 दिन पहले