इंदौर में मर्डर शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख की गोली मारकर हत्या; पत्नी बोली- रात 1 बजे 3 युवक आए, मुझे और बेटी को पीटा, लूटपाट की, फिर पति को गोली मार दी
रमेश साहू खंडवा रोड पर ढाबा संचालित करते थे। यहां पर पत्नी और बेटी के साथ रहते थे।
- रमेश साहू उमरीखेड़ा में साईं राम ढाबा भी संचालित करते थे, परिजन के अनुसार लूट की नीयत से हत्या की गई
- मरने वाले का तेजाजी नगर और सदर बाजार थाने में अपराधिक रिकाॅर्ड, रंजिश के मामले में भी पुलिस जांच कर रही
तेजाजी नगर क्षेत्र में मंगलवार देर रात बदमाशों ने शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख और ढाबा संचालक रमेश साहू की गोली मारकर हत्या कर दी। वे यहां उमरीखेड़ा में ऊं सांई राम ढाबा और रेस्टोरेंट चलाते थे। यहीं पर परिवार के साथ रहते थे। परिजन हत्या के पीछे लूट की बात कह रहे हैं। हत्या की जानकारी मिलते ही सीएसपी, एएसपी समेत आला अधिकारी सुबह मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस रंजिश और लूट की आशंका के आधार पर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, रमेश (62 साल) पिता हीरालाल साहू हैं। उनका निवास शहर में भी है, लेकिन वे बेटी और पत्नी के साथ ढाबे पर ही रहते थे। घटना रात डेढ़ से दो बजे के बीच की है। एंबुलेंस 108 को वारदात के बारे में सूचना मिली थी। नौकरों की मदद से साहू को अस्पताल लाया गया। बदमाशों ने साहू पर पीछे से हमला कर घायल किया और गोली मारी थी। पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट की गई। वारदात के बाद बदमाश भाग गए, जिसके बाद पत्नी ने पास में सो रहे नौकरों को जानकारी दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ज्वैलरी वगैरह तो घर पर ही पड़ी है। साहू पर सदर बाजार के साथ तेजाजी नगर में केस दर्ज हैं। 2015 में इन्होंने कुछ लोगों से मारपीट की थी। ढाबे पर सीसीटीवी कैमरे चालू नहीं थे। देहात होने से दूर-दूर तक सीसीटीवी नहीं लगे।
पत्नी गीता ने पुलिस को बताया कि रात करीब 1 बजे मैं, पति रमेश और बेटी जया सो रहे थे। देर रात कुछ आवाज आई, जिससे मेरी नींद खुली। मैंने दरवाजा खोला तो दुबले-पतले सांवले कलर के तीन युवक दरवाजे के पास खड़े थे। उनकी उम्र 20 से 25 साल रही होगी। उनके हाथ में पिस्टल, डंडा और धारदार हथियार थे। मेरे दरवाजा खोलते ही वे धमकाते हुए मेरी ओर बढ़े और मेरे गले से साेने की चेन खींच ली। उन्होंने धमकाया कि चीखी तो जाने से मार देंगे। इसके बाद वे कमरे में घुसे। मैंने विराेध किया ताे मुझे और मेरी बेटी काे डंडे से पीटा। वे कह रहे थे कि तुम्हारे पास जाे भी रुपए पैसे, जेवर या अन्य कीमती सामान हाे, जल्दी से दे दाे। इसके बाद मैंने जाे पहन रखा था, उन्हाेंने कान के टाॅप्स, चार सोने की चूड़ियां और दो अंगूठी उतार ली। उन्होंने बताया कि एक युवक हमारे पास ही खड़ा था, जबकि अन्य बदमाश आलमारी की ओर बढ़े। यहां पर उन्हाेंने ताला ताेड़ते हुए अलमारी और ड्रॉज का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया।
यहां कुछ नहीं मिला तो वे कट्टा लेकर मेरे पति की ओर बढ़े। कुछ देर बाद गाेली चलने की आवाज आई। गोली मेरे पति रमेश साहू को लगी थी। गोली उनके गले के पास लगी थी। वे लहूलुहान जमीन पर पड़े थे। आरोपी इसके बाद मौके से भाग निकले। इसके बाद मैं दौड़कर ड्राइवर जितेन्द्र और राजेश के पास पहुंची, उन्हें पूरी घटना बताई। इसके बाद उन्होंने 108 को सूचना दी। एम्बुलेंस से हम पति को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गीता ने बताया कि उनके यहां से और क्या सामान चोरी हुआ है वे देखकर ही बता पाएंगी।
साहू परिवार के साथ शहर में ना रहते हुए ढाबे पर ही रह रहे थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले


