आईपीएल 2020 बीसीसीआई ने कहा- 9 दिन में 1988 कोरोना टेस्ट किए, इसमें 2 खिलाड़ियों समेत 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव; रैना व्यक्तिगत कारणों से आईपीएल नहीं खेलेंगे
बीसीसीआई ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में किसी तरह के लक्षण नहीं, सभी आइसोलेशन में हैंचेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके ने एक ट्वीट के जरिए सुरेश रैना के भारत लौटने की जानकारी दी इस साल कोरोना के कारण यूएई में 19 सितंबर से आईपीएल होगा।
- बीसीसीआई ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में किसी तरह के लक्षण नहीं, सभी आइसोलेशन में हैं
- चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके ने एक ट्वीट के जरिए सुरेश रैना के भारत लौटने की जानकारी दी
इस साल कोरोना के कारण यूएई में 19 सितंबर से आईपीएल होगा। इसके लिए सभी टीमें वहां पहुंचकर 7 दिन का क्वारैंटाइन पीरियड पूरा कर चुकी हैं। इस दौरान हुए टेस्ट में 2 खिलाड़ी और 11 सपोर्ट स्टाफ पॉजिटिव पाए गए हैं। बीसीसीआई ने खुद शनिवार को एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की।
बोर्ड ने कहा कि 20 से 28 अगस्त के बीच यूएई में कोरोना की जांच के लिए कुल 1988 आरटी-पीसीआर टेस्ट हुए। इसमें खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, टीम मैनेजमेंट, आईपीएल की ऑपरेशनल टीम के मेंबर्स शामिल हैं। इसमें से 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में लक्षण नहीं: बीसीसीआई
बीसीसीआई के मुताबिक, जिन 13 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें से किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं हैं। सभी आइसोलेशन में हैं। आईपीएल की मेडिकल टीम इनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही।
शनिवार को सीएसके के बल्लेबाज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
शनिवार को चेन्नई टीम के एक और खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जो खिलाड़ी संक्रमित पाया गया है। वह टॉप-ऑर्डर में खेलता है और हाल के दिनों में इंडिया-ए टीम के साथ कई टूर कर चुका है। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने इस खिलाड़ी का नाम नहीं बताया। एक दिन पहले टीम के गेंदबाज के साथ सपोर्ट स्टाफ के 12 मेंबर्स संक्रमित पाए गए थे।
रैना इस साल आईपीएल नहीं खेलेंगे
इधर, सुरेश रैना व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर इस साल आईपीएल से हट गए हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रैना इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं खेलेंगे।
सीएसके ने क्या कहा?
चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ केएस विश्वनाथन ने टीम के ट्विटर हैंडल पर अपने नाम से बयान जारी किया। इसमें कहा- निजी कारणों के चलते सुरेश रैना भारत लौट आए हैं। वे इस सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। सीएसके इस वक्त सुरेश और उनके परिवार के साथ खड़ा है।
रैना ने सीएसके के लिए 193 मैच खेले हैं
33 साल के रैना आईपीएल में सीएसके के लिए अब तक 193 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान 137 के स्ट्राइक रेट से करीब पांच हजार रन बनाए। इस दौरान 25 विकेट भी उनके नाम दर्ज हुए।
15 अगस्त को लिया था संन्यास
सुरेश रैना ने 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। इसी दिन धोनी ने भी संन्यास लिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने रैना को पत्र लिखकर भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को सराहा था।
रैना ने 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी-20 मैच खेले
रैना ने 18 टेस्ट में 768 और 226 वनडे में 5615 रन बनाए। रैना के नाम 78 टी-20 में 1605 रन हैं। टेस्ट में 1 और वनडे में 5 शतक लगाए। टी-20 में उनके नाम एक शतक है।
7 दिन के लिए क्वारैंटाइन थी सीएसके टीम
दुबई में आईपीएल की शुरुआत 19 सितंबर से होनी है। चेन्नई की टीम 21 अगस्त को दुबई पहुंची थी। इसके बाद 7 दिन के लिए पूरी टीम को क्वारैंटाइन किया गया था। चेन्नई की टीम को शुक्रवार से ही प्रैक्टिस शुरू करनी थी। इसी दौरान टीम का एक खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के 12 लोग पॉजिटिव आ गए। इसके बाद टीम का क्वारैंटाइन पीरियड 1 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया।
रैना का टूर्नामेंट से हटना सीएसके के लिए नुकसान
रैना के टूर्नामेंट से हटने पर आईपीएल के सीनियर ऑफिशियल ने न्यूज एजेंसी को बताया कि रैना की गैरमौजूदगी सीएसके के लिए बड़ा झटका है। वे आईपीएल के बड़े खिलाड़ी हैं। हालांकि, इस तरह के हालात में अगर कोई खिलाड़ी खुद को सौ फीसदी फिट नहीं समझता है और उसकी प्राथमिकताएं कुछ और हैं, तो उसे यह फैसला लेने का अधिकार है।
चेन्नई टीम कोरोना हॉटस्पॉट में तब्दील होती दिख रही
ऑफिशियल ने आगे कहा कि फिलहाल, आईपीएल पर तो कोई खतरा नहीं दिख रहा। लेकिन जिस तरह आईपीएल की एक टीम कोविड-19 का हॉटस्पॉट बनती दिख रही है। ऐसे में दूसरी फ्रेंचाइजियों और बीसीसीआई की चिंता बढ़ गई होगी। ऐसा होना लाजिमी भी है, क्योंकि अकेले चेन्नई टीम में कोरोना संक्रमण के 13 मामले सामने आ चुके हैं। यह सबके लिए परेशानी की बात है। खासतौर पर विदेशी खिलाड़ियों के मामले में। क्योंकि वे इस तरह की स्थिति से जल्दी घबरा जाते हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले