देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 0 बार पढ़ी गई

पं. विजयशंकर मेहता:कृष्ण का संदेश: जो भी करो, मन की खुशी को भंग मत होने दो..

पं. विजयशंकर मेहता आपदा में अवसर ढूंढने और अवसर में आनंद घोलने का उदाहरण हैं कृष्ण। कृष्ण अनूठे और अद्भुत हैं। अद्भुत इसलिए कि जो किया, जमकर किया। बाधा हो या रुकावट, खुशी भंग नहीं होने दी।

Abhishek Raghuvanshi12 अगस्त 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

आपदा में अवसर ढूंढने और अवसर में आनंद घोलने का उदाहरण हैं कृष्ण। कृष्ण अनूठे और अद्भुत हैं। अद्भुत इसलिए कि जो किया, जमकर किया। बाधा हो या रुकावट, खुशी भंग नहीं होने दी। अनूठे इसलिए कि उन्होंने मनुष्य जीवन को व्यवस्थित जिया। कृष्ण जन्म के समय कंस ने जो हालात बनाए थे, वैसे ही आज कोरोना ने खड़े किए हैं। आज के दौर में हम मनुष्यों के व्यावसायिक, सामाजिक-राष्ट्रीय, पारिवारिक और निजी, चारों जीवनों के लिए कृष्णलीला में गहरे संदेश छिपे हैं, जिन्हें हमें आज पहचानना है।

व्यक्तिगत

कृष्ण का चिंतन: निजी जीवन यानी व्यक्ति का अपनी आत्मा के साथ जीवन जीना। हम सभी लोग शरीर, मन और आत्मा, इन तीनों से बने हैं। ऊपर की तीन जीवनशैलियां शरीर और मन से संचालित हैं, लेकिन निजी जीवन आत्मा पर आधारित होना चाहिए। कृष्ण की तरह हम भीतर से निजी रूप से जितने पवित्र होंगे, बाहर से उतने ही शांत होंगे।
महामारी : कोरोना वायरस के इस काल में निजी जीवन की पवित्रता का सबसे बड़ा परिणाम शरीर पर पड़ेगा और वह होगा इम्यूनिटी बढ़ना। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना ही इस महामारी का उपचार है।

परिवार
कृष्ण का चिंतन : 
कृष्ण ने परिवार का आधार प्रेम को माना। उनके जितना विशाल परिवार संभवत: विश्व में किसी के पास नहीं था। फिर भी उनके परिवार का प्रत्येक सदस्य एक बात स्वीकार करता था कि उनके पास जाने पर प्रेम की भरपूर अनुभूति होती है।
महामारी : इन दिनों कहा जा रहा है कि कोरोना से बचे रहने के लिए दूरी बनाए रखें। कृष्ण से सीखिए, वे हस्तिनापुर में रहते थे तो इंद्रप्रस्थ वाले उनको वहां महसूस करते। इंद्रप्रस्थ में रहते, तो द्वारका वालों को लगता हमारे साथ हैं। हम उपस्थित न होकर भी उपस्थित हों और पास रहकर भी दूर रहंे, अब यही जीवनशैली काम आएगी।

समाज

कृष्ण का चिंतन : श्रीकृष्ण कहते थे सामाजिक व राष्ट्रीय जीवन में पारदर्शिता रखना चाहिए। महाभारत की सामाजिक और राष्ट्रीय व्यवस्था में कृष्ण के लिए गए निर्णय आज भी आचार संहिता माने जाते हैं।
महामारी: सामाजिक और राष्ट्रीय जीवन जीते हुए श्रीकृष्ण अनुशासित रहे। अनुशासनहीनता को पाप घोषित किया। उनके अनुशासनप्रिय होने का उदाहरण है कि वे अपने रथ के घोड़े स्वयं नहलाते थेे। राजसूय यज्ञ में जूठे दोने-पत्तल उन्होंने खुद उठाए। उनका संदेश था-कोई काम बड़ा या छोटा नहीं होता, बड़ी-छोटी नीयत होती है।

व्यापार

कृष्ण का चिंतन : श्रीकृष्ण परिश्रम को योग्यता मानते थे और परिणाम को क्षमता। उन्होंने गीता में निष्कामता शब्द देकर समझाया कि व्यावसायिक जीवन में कर्म फल के प्रति चिंतित रहो, जागरूक रहो, पर आसक्त मत रहो। आसक्ति टिक गई तो सफल हाेने पर अहंकार आ जाएगा। असफल रहे तो अवसाद घेर लेगा।
महामारी : कोरोना ने जीवन बदल दिया है। कृष्ण ने सिखाया है संकट में भी श्रेष्ठ किया जा सकता है। पांडवों को दुर्योधन ने खांडव वन दिया था। उजाड़ क्षेत्र। कृष्ण ने आपदा को अवसर बनाया। वहीं इंद्रप्रस्थ बनवा दिया। इंद्रप्रस्थ व्यावसायिक दृष्टिकोण का आदर्श उदाहरण है।

इस बार जन्माष्टमी हमें मनाना ही नहीं, जीना भी है। ऐसा करते हैं तो यह कठिन दौर बहुत सरल लगने लगेगा। श्रीकृष्ण का यह नारा याद रखें कि जो भी करो, अपने भीतर की प्रसन्नता को कभी भंग मत होने दो..।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 2 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 4 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 6 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 6 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 6 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
↑