देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsUjjain
उज्जैन 4 बार पढ़ी गई

“Time News” में पढ़िए वरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का साप्ताहिक कॉलम राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी

*_राजबाड़ा_* 2⃣ *_रेसीडेंसी_* ---------------------------------- *_अरविंद तिवारी_*----------------------------------?_*बात कुछ यूं शुरू करते हैं*_---------------------------------- ◆ _कमलनाथ के रेड्डी प्रेम के कारण एसआर मोहंती को अपनी सेवानिवृत्ति के कुछ समय पहले ही मुख्य सचिव पद से बेदखल होना पड़ा।

Abhishek Raghuvanshi18 मई 2020 · 2 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

*_राजबाड़ा_*  2⃣ *_रेसीडेंसी_*                                                         
———————————-
    *_अरविंद तिवारी_*
———————————-
?_*बात कुछ यूं शुरू करते हैं*_
———————————-
 ◆ _कमलनाथ के रेड्डी प्रेम के कारण एसआर मोहंती को अपनी सेवानिवृत्ति के कुछ समय पहले ही मुख्य सचिव पद से बेदखल होना पड़ा। फिर सत्ता गई तो राज्य विद्युत नियामक आयोग का चेयरमैन भी नहीं बन पाए पर नए निजाम में उनकी परेशानी जरूर बढ़ गई है। दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री काल में हुए इंटर कारपोरेट डिपॉजिट मामले की फाइल फिर खुल गयी है और महिला और बाल विकास विभाग मैं ताबड़तोड़ मोबाइल खरीदी के मामले में भी उन्हें जांच के दायरे में लाया जा रहा है_।
_             ❌❌❌
 ◆  _जब दौर आपदा का हो और स्थितियां ऐसी हो जिनसे निपटना बहुत कठिन हो तब यदि कोई व्यक्ति समन्वयक की भूमिका में आ जाए तो उसकी पूछ परख बढ जाती है। इंदौर के सांसद शंकर लालवानी की स्थिति अभी कुछ ऐसी ही है। स्थानीय स्तर पर वे संघ, भाजपा, जनता और प्रशासन के बीच समन्वयक की भूमिका में है तो सरकार की आंख नाक और कान।  चुंकि कैलाश विजयवर्गीय का अपना एक दायरा है, मंत्री तुलसी सिलावट भाजपा के लिए अभी नए नवेले हैं इसका सीधा फायदा लालवानी को मिल रहा है। पार्टी के ही कुछ लोगों जरूर इस बात से चौंके हुए हैं आखिर मुख्यमंत्री दिन में तीन बार लालवानी से ही फीडबैक क्यों लेते हैं_ ?
             ❌❌❌
 ▪ _बीएम यानी बृजमोहन शर्मा मुख्यमंत्री सचिवालय में किस रास्ते से विराजित हुए यह खोजबीन अभी भी चल रही है।  ज्यादातर लोगों का मानना है कि बारास्ता नरोत्तम मिश्रा बीएम  वल्लभ भवन एनेक्सी की पांचवी मंजिल पर पहुंचे। इसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि शर्मा और मिश्रा एक दूसरे को खूब निभाते रहे है। कुछ लोग इसमें नरेंद्र सिंह तोमर का योगदान भी बता रहे हैं। लेकिन हकीकत यह है कि बीएम को यहां पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका एक समय में मुख्यमंत्री सचिवालय के मुख्य कर्ताधर्ता रहे एसके मिश्रा की रही है। पांचवी मंजिल पर शर्मा का वजन कितना रहेगा यह उन को सौपे जाने वाली जिम्मेदारी से तय होगा_।
           ❌❌❌
◆   _अपने लंबे प्रशासनिक कैरियर में मनु श्रीवास्तव को पहली बार लूप लाइन के पोस्टिंग मिली है और इसका सीधा कारण है 60 करोड़ के मोबाइल खरीदी मामले में उनकी संदिग्ध भूमिका। कांग्रेस सरकार के दौर में अहम भूमिका में रहे मनु उन अफसरों में गिने जाते हैं जो समय के साथ खुद को एडजस्ट करने मे माहिर माने जाते हैं। इस बार भी वैसा ही चल रहा था लेकिन अचानक मोबाइल खरीदी के जिन्न बोतल से बाहर आ गया और जब मामला मुख्य सचिव इकबाल सिंह बेस के सामने पहुंचा तो उन्होंने बिना मुरव्वत के मनु को वल्लभ भवन से बाहर  भेजने का निर्णय कर डाला।
           ❌❌❌
●  _इंदौर का नए आईजी का फैसला आखिर क्यों नहीं हो पा रहा है? दरअसल एक अनार और सौ बीमार की स्थिति है। हालात को देखते हुए स्वभाविक पसंद माने जा रहे ए साईं मनोहर के आदेश जारी होते होते रुक गए। डीजीपी विवेक जोहरी की पसंद भी वही है। बारास्ता संघ राकेश गुप्ता के लिए दबाव बना लेकिन उनका कमजोर पक्ष कांग्रेस के राज में भी सबको साधे रखना बना। मुख्यमंत्री के इर्द-गिर्द सक्रिय लोगों की पसंद जयदीप प्रसाद है। संघ की ही एक लॉबी की पसंद एक एडीजी हैं। ऐसे में निर्णय में विलंब तो होना ही है। इस विलंब का फायदा बारास्ता तुलसी सिलावट वर्तमान आईजी विवेक शर्मा भी उठाने में लगे हैं। वैसे इंदौर में हमेशा उसे ही मौका मिलता है जो चर्चा में कम रहता है_।
              ❌❌❌
 __▪ _इकबाल सिंह बैंस का मिजाज कभी भी ऐसा नहीं रहा जैसा इस बार दिख रहा। पिछले 20- 25 साल में उन्हें एक से बढ़कर एक पदस्थापना मिली और जब उन्हें ऐसा लगा था कि प्रदेश में स्थितियां उनके अनुकूल नहीं है तो वे प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में चले गए थे। यहां उनकी ज्यादा अहमियत महसूस की गई और समय से पहले बुलाकर अहम भूमिका में लाए गए। लेकिन एस.आर. मोहंती के मुख्य सचिव रहते अफसरों की एक लॉबी ने जिस तरह बेस की घेराबंदी करवायी उसने उन्हें रवैया बदलने को मजबूर कर दिया। 50 आईएएस अफसरों की तबादला सूची पर बारीकी से गौर किया जाए तो स्पष्ट हो जाता है कि इस बार बेस ने उनसे दूरी बनाने वाले किसी को नहीं बख्शा। _।_
             ❌❌❌
 ◆  _कमलनाथ जब मुख्यमंत्री थे तब एक लाबी ने उनके और सज्जन सिंह वर्मा के बीच दूरी बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। यह लॉबी कुछ हद तक सफल भी रही। वर्मा जिन्हें मध्यप्रदेश में कमलनाथ का नंबर वन सिपहसालार माना जाता था हालात को देखते हुए चुप रहे। अब जब कमलनाथ मुख्यमंत्री नही है और इस दौर में जो लोग इमानदारी से उनका साथ दे रहे हैं उनमें वर्मा नंबर वन पर है। एक श्यामला हिल्स पर इन दिनों वर्मा और एनपी प्रजापति की जोड़ी रोज देखी जाती है और हर अहम निर्णय में इनकी भागीदारी भी रहती है_।
           ❌❌❌
 ◆   _संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी कैसे इंदौर से बेदखल हो जाए इसकी कवायद बहुत तेजी से चल रही है। कुछ लोग मुख्य सचिव तो कुछ मुख्यमंत्री को इसके लिए तैयार करने में लगे हैं। मतलब साफ है कि अफसरों और नेताओं के तालमेल से यह शुरूआत हुई है इसे अंजाम पर पहुंचाने का  माध्यम  एक नेता बने हुए है।  कमिश्नर और कलेक्टर के बीच तालमेल ना होने और मेडिकल फ्रंट पर कमिश्नर की कथित विफलता को भी इसी के चलते सुनियोजित तरीके से हवा दी जा रही है। अपने काम से मतलब रखने वाले त्रिपाठी भी हैरान हैं आखिर ऐसा क्यों हो रहा है और इसके पीछे मकसद क्या है_।
            ❌❌❌
 ◆  _राकेश दुबे,विनोद बिरला और गोपाल गोयल को एक समय में इंदौर में संघ की धूरी माना जाता था। इनकी तूती बोलती थी। उसके बाद उपजे समीकरण में पिछले कई वर्षों से यह पार्श्व में चले गए और सेवा कार्य में लगा दिए गए। कोरोना संक्रमण के इस दौर में जब मध्यप्रदेश में भाजपार की सत्ता है और राहत कार्य में स्वयंसेवक संघ अहम भूमिका में हैं यह तीनों फिर बेहद सक्रिय हैं। इनकी सक्रियता को प्रशासनिक अधिकारी भी समझ नहीं पा रहे हैं क्योंकि आदेशात्मक लहजे में होने वाला इनका संवाद उन्हें भी चौंका रहा है। अफसर तो यही मान रहे हैं कि संघ से मिले संकेत के बाद ही यह तिकड़ी सक्रिय हुई है_।
———————————-
  *_अब बात मीडिया की_*
———————————
 ? _सिंधिया खेमे से जुड़े एक मंत्री से संबंधित खबर के मामले में दैनिक भास्कर के स्टेट एडिटर अवनीश जैन परेशानी बढी हुई है_।
 ?  _आईएएस अश्विनी राय के परिजनों से जुड़ा अखबार का प्रोजेक्ट फेल होने के बाद अब सुशील बजाज की अगुवाई में एक आईपीएस अफसर के परिजनों का चैनल जल्दी ही आने की चर्चा है_।
 ?  _प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में समान दखल रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार और इंदौर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी ने गुड इवनिंग अखबार को अलविदा कह दिया है। वह अब दैनिक जागरण के इंदौर ब्यूरो प्रमुख होंगे_।
 ? _जग्गा  निकनेम से मशहूर पत्रकार हिदायतुल्ला खान जल्दी ही एक यूट्यूब चैनल लेकर आ रहे हैं। इसके नाम को लेकर से लोगों की राय ले रहे हैं। _।
? _भाजपा की सत्ता में वापसी के साथ ही उन सभी भाजपा नेताओं के पास अधिमान्यता कार्ड पहुंचा दिए गए हैं जिनकी अधिमान्यता का नवीनीकरण कमलनाथ सरकार ने रोक दिया था_।
? _वरिष्ठ पत्रकार तेज कुमार सेन ने दैनिक अग्निबाण को अलविदा कह दिया है इसके पहले मेघश्याम अगाशे भी ऐसा निर्णय ले चुके हैं_।
———– ⭕————–
        *बस इतना ही*
       *अगले सप्ताह*
        *फिर मिलते हैं*
    ———-⭕————-

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अखाड़े ने इंद्रदेव से छीना महामंडलेश्वर पद, महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केसMadhyaPradeshअखाड़े ने इंद्रदेव से छीना महामंडलेश्वर पद, महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस 12 दिन पहलेगिर गाय राधा ने उज्जैन में 19.760 लीटर दूध से बनाया रिकार्डMadhyaPradeshगिर गाय राधा ने उज्जैन में 19.760 लीटर दूध से बनाया रिकार्ड 18 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 37 दिन पहलेउज्जैन में करणी सेना के 2 गुटों में खूनी झड़प, दो लोगों की मौत; किस बात पर बवाल?Ujjainउज्जैन में करणी सेना के 2 गुटों में खूनी झड़प, दो लोगों की मौत; किस बात पर बवाल? 90 दिन पहलेउज्जैन के नागरिक चौड़ीकरण कार्यों में सहयोग प्रदान कर देश के लिए एक नई मिसाल बन रहे है-मुख्यमंत्री डॉ यादवIndoreउज्जैन के नागरिक चौड़ीकरण कार्यों में सहयोग प्रदान कर देश के लिए एक नई मिसाल बन रहे है-मुख्यमंत्री डॉ यादव 194 दिन पहलेबालगृह के बाथरूम की ग्रिल तोड़कर तीन बच्चे भागे:सुरक्षा पर सवाल; जनवरी में फरार हुए दो बच्चों का भी अब तक सुराग नहींIndoreबालगृह के बाथरूम की ग्रिल तोड़कर तीन बच्चे भागे:सुरक्षा पर सवाल; जनवरी में फरार हुए दो बच्चों का भी अब तक सुराग नहीं 203 दिन पहलेउज्जैन में चाइना डोर की अवैध बिक्री पर पुलिस की सख्त कार्रवाईIndoreउज्जैन में चाइना डोर की अवैध बिक्री पर पुलिस की सख्त कार्रवाई 339 दिन पहलेइंदौर में युवक को दोस्तों ने बेरहमी से पीटा:शिकायत करने थाने पहुंचा तो आने लगे चक्कर; अस्पताल में तोड़ा दमIndoreइंदौर में युवक को दोस्तों ने बेरहमी से पीटा:शिकायत करने थाने पहुंचा तो आने लगे चक्कर; अस्पताल में तोड़ा दम 379 दिन पहले
इंदौर जिले के 20 गांवों के लिए भू-अर्जन प्रक्रिया कलेक्टर ने शुरू कराई, उज्जैन के 9 गांव की जमीनें भी शामिल, 1370 करोड़ आएगी लागतIndoreइंदौर जिले के 20 गांवों के लिए भू-अर्जन प्रक्रिया कलेक्टर ने शुरू कराई, उज्जैन के 9 गांव की जमीनें भी शामिल, 1370 करोड़ आएगी लागत 538 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainगणतंत्र दिवस पर नहीं फहराया तिरंगा मिशनरी स्कूल के प्रिंसिपल को भेजा जेल…. 666 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainउज्जैन से लौट रहे बाइक सवार कंटेनर में जा घुसे, एक की मौत 675 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainमहाकाल मंदिर में भस्म आरती को लेकर उगाही करने वाले रैकेट का खुलासा हुआ है 690 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainमहाकाल मंदिर पहुंची सीबीआरआई की टीम:मंदिर के प्राचीन और नए निर्माण की क्षमता की करेगी जांच 771 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainलड़की की ड्रेस में एटीएम में वारदात करने घुसे बदमाशो ने सीसीटीवी कैमरे पर किया ब्लैक स्प्रे… 775 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainपूर्व पार्षद और होटल कारोबारी गुड्डू कलीम की गोली मारकर हत्या कर दी गई 775 दिन पहलेउज्जैन में संभाग स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई क्षीरसागर मैदान से फ्रीगंज के शहीद पार्क तकUjjainउज्जैन में संभाग स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई क्षीरसागर मैदान से फ्रीगंज के शहीद पार्क तक 833 दिन पहले
टाइम न्यूज़ से विशेष चर्चा में पंडित आशीष गुरु ने बताया सावन मास मे बाबा महाकाल के दर्शन का महत्वUjjainटाइम न्यूज़ से विशेष चर्चा में पंडित आशीष गुरु ने बताया सावन मास मे बाबा महाकाल के दर्शन का महत्व 852 दिन पहलेमहाकाल की नगरी में श्री श्री उत्तम महाराज एवं समर्पण कावड़ यात्रियों का भव्य स्वागतUjjainमहाकाल की नगरी में श्री श्री उत्तम महाराज एवं समर्पण कावड़ यात्रियों का भव्य स्वागत 854 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainतंत्र-मंत्र के चलते काट दी कुत्ते की टांग.. 854 दिन पहलेमुख्यमंत्री ने दी श्रद्धालुओं को मंगलकामनाएँ सीएम की ओर से मंत्री तुलसी राम सिलावट सवारी में हुए शामिलUjjainमुख्यमंत्री ने दी श्रद्धालुओं को मंगलकामनाएँ सीएम की ओर से मंत्री तुलसी राम सिलावट सवारी में हुए शामिल 855 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainउज्जैन-मक्सी रोड़ 700 करोड़ में बनेगा फोरलेन, पैदल चलने वालों के लिए सर्विस बनेगी, शाजापुर – मक्सी राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधा जुड़ेगा। 855 दिन पहलेमहामंडलेश्वर मां अन्नपूर्णा गिरी के उज्जैन आश्रम पर श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा उत्सव मनायाUjjainमहामंडलेश्वर मां अन्नपूर्णा गिरी के उज्जैन आश्रम पर श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया 856 दिन पहलेनूतन मंदिर मैं प्रवेश भक्तों का सैलाब दर्शन के लिए आया महाकाल परिसर में सती माता महोत्सव मनाया जा रहाUjjainनूतन मंदिर मैं प्रवेश भक्तों का सैलाब दर्शन के लिए आया महाकाल परिसर में सती माता महोत्सव मनाया जा रहा 860 दिन पहलेपंचायती निरंजनी अखाड़ा द्वारा लोक विख्यात कथा वाचक भगवान शरण बापू का महामंडलेश्वर पट्टा अभिषेकUjjainपंचायती निरंजनी अखाड़ा द्वारा लोक विख्यात कथा वाचक भगवान शरण बापू का महामंडलेश्वर पट्टा अभिषेक 861 दिन पहले
↑