आनंद महिंद्रा ने युवाओं को सेना में शामिल करने के प्रस्ताव का समर्थन किया, कहा- ग्रुप को इन्हें नौकरी का मौका देकर खुशी होगी
इंदौर 17 मई 2020 आनंद महिंद्रा ने सेना में युवाओं को तीन साल के लिए शामिल करने से जुडे प्रस्ताव 'टूर ऑफ ड्यूटी' का समर्थन किया है। महिंद्रा ने इस संबंध में सेना मुख्यालय को ई-मेल भेजा है।
इंदौर 17 मई 2020
आनंद महिंद्रा ने सेना में युवाओं को तीन साल के लिए शामिल करने से जुडे प्रस्ताव ‘टूर ऑफ ड्यूटी’ का समर्थन किया है। महिंद्रा ने इस संबंध में सेना मुख्यालय को ई-मेल भेजा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि मुझे पता चला है कि सेना देश के आम नागरिकों के लिए टूर ऑफ ड्यूटी संबंधी नए प्रस्ताव पर विचार कर रही है। इसके तहत देश के युवाओं और फिट नागरिकों को स्वैच्छिक आधार पर सेना के साथ बतौर जवान या अफसर के तौर पर जुड़कर ऑपरेशनल एक्सपीरियंस लेने का मौका मिलेगा।
‘सेना का अनुभव युवाओं के काम आएगा’
महिंद्रा ने आगे लिखा- मुझे इस बात का पक्का विश्वास है कि ‘टूर ऑफ ड्यूटी’ के तौर पर सेना की ट्रेनिंग हासिल करने के बाद जब लोग वापस अपने काम पर लौटेंगे तो यह उनके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। सेना में सिलेक्शन और ट्रेनिंग के कड़े स्टैंडर्ड की वजह से महिंद्रा ग्रुप यहां ट्रेनिंग लेने वाले युवाओं को महिंद्रा ग्रुप नौकरी का मौका देकर खुशी महसूस करेगा।
क्या है टूर ऑफ ड्यूटी
इस प्रस्ताव के अमल में आने के बाद देश के आम नागरिकों को तीन साल तक सेना में सर्विस का मौका मिलेगा। इसके बाद वे पसंद की कोई भी दूसरी नौकरी चुन सकते हैं। यह प्रस्ताव प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी तरफ रिझाने की भारतीय सेना की कोशिशों का हिस्सा है। शुरुआत में ट्रायल आधार पर सेना ने 100 अफसरों और एक हजार जवानों को इसके तहत शामिल करने का प्रस्ताव दिया है।
युवा कॉम्बैट रोल के लिए योग्य होंगे
प्रस्ताव के मुताबिक, ‘टूर ऑफ ड्यूटी’ के तहत सेना में 3 साल के लिए शामिल होने वाले युवा कॉम्बैट रोल के लिए योग्य होंगे। इनके इस्तेमाल पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं होगा। सैन्य सूत्रों के मुताबिक, इसे लेकर सेना के भीतर भी स्टडी हुई है। इसमें यह तथ्य सामने आया है कि इससे सेना को करोड़ों रुपए की बचत होगी। क्योंकि, इस योजना के जरिए भर्ती होने वाले युवाओं को आम सैनिकों की तरह ग्रेच्यूटी, पेंशन और लीव इनकैशमेंट(छुट्टी का पैसा) नहीं देना होगा।
एसएससी के जरिए बतौर अफसर 14 साल सेवा दे सकते हैं
मौजूदा समय में शार्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के जरिए युवा 10 साल के लिए सेना में अधिकारी के तौर पर भर्ती होते हैं। इसे 14 साल तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा स्थायी कमीशन का भी विकल्प होता है।
पिछले कुछ सालों से इस योजना के जरिए भर्ती होने वाले करीब 50 फीसदी अफसरों को परमानेंट कमीशन दिया जा रहा है। इसके बावजूद सेना के आला अधिकारी एसएससी की सेवा शर्तों की समीक्षा कर रहे हैं, ताकि युवाओं के लिए इसे और ज्यादा आकर्षक बनाया जा सके।
पैरामिलिट्री के जवान भी सेना में शामिल हो सकेंगे
सेना अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी कुछ समय के लिए सेना में काम करने का मौका देने पर विचार कर रही है। सेना के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि भारतीय सेना ‘इनवर्स इंडक्शन मॉडल’ नाम के एक प्रस्ताव पर विचार कर रही है, जिसके तहत केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों को सेना में कुछ समय के लिए काम करने का मौका दिया जा सकता है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले