प्रधानमंत्री श्री मोदी की कोरोना संबंधी वीसी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा प्रधानमंत्री जी आपके नेतृत्व में टीम इंडिया कोरोना से जंग जल्दी जीतेगी,चौथे लॉकडाउन का स्वरूप मिला-जुला हो
भोपाल।
भोपाल।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना के संबंध में आज देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ ली गई वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी आपकी दूरदृष्टि, संकल्पशक्ति तथा आपके कुशल नेतृत्व में टीम इंडिया कोरोना के विरूद्ध जंग में शीघ्र जीत हासिल करेगी। आपने संघीय ढांचे के सम्मान और गरिमा के अनुरूप निरंतर राज्यों के साथ संवाद एवं समन्वय करके देश में कोरोना के विरूद्ध इतनी सशक्त रणनीति लागू की है, जिससे हमने कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण पाया है। गृह विभाग की एडवायजरी राज्यों के लिए अत्यंत स्पष्ट और उपयोगी होती है।
वीसी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा , मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान आदि उपस्थित थे।
केन्द्र का निरंतर सहयोग
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना संकट में राज्यों को केन्द्र का निरंतर सहयोग मिल रहा है। केन्द्र द्वारा भेजी गयी टीम अधिक संक्रमित क्षेत्रों में आयी तथा उन्होंने महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया है। मजदूरों को चलायी गयी ट्रेन मजदूरों को वापस लाने में अत्यंत सहायक सिद्ध हुई हैं। मनरेगा में केन्द्र द्वारा भिजवायी गयी 661 करोड़ की राशि तथा एन.डी.आर.एफ. की 910 करोड़ रूपये की राशि इस संकट के समय काफी सहायक सिद्ध हुई। प्रदेश में 16 लाख मजदूरों को मनरेगा में कार्य दिया गया है। प्रदेश में विभिन्न प्रकार की आर्थिक गतिविधियां प्रारंभ की गयी हैं। एम.एस.एम.ई. उद्योगों के लिए राज्यों को पैकेज दिया जाए।
श्रम कानूनों में सुधार, मण्डी एक्ट में परिवर्तन
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक निवेश प्रोत्साहन के लिए श्रम कानून में क्रांतिकारी सुधार किए गए हैं। किसानों को उनकी उपज का अधिक से अधिक दाम दिलाने के लिए मण्डी एक्ट में परिवर्तन किए गए हैं, जिनके अंतर्गत अब किसान अपने घर से सौदा पत्रक के माध्यम से, मण्डी में तथा ई-टेडरिंग के माध्यम से भी अपनी फसल बेच सकते हैं।
चौथे लॉकडाउन का स्वरूप मिला-जुला हो
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीसी में सुझाव दिया कि प्रदेश में कोरोना के संक्रमण को प्रभावी ढंग से रोकने तथा अर्थव्यवस्था को दोबारा खड़े करने के उद्देश्य से चौथे लॉकडाउन का स्वरूप मिला-जुला हो। संक्रमित क्षेत्र में पूरी सख्ती बरती जाये, वहीं अन्य क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को सुचारू करने के उद्देश्य से छूट दी जायें। रात्रिकालीन कर्फ्यू शाम 7 बजे से सबेरे 7 बजे तक यथावत रहे। धीरे-धीरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट नियंत्रित रूप से प्रारंभ किए जाएं। सभी प्रकार के उत्सव प्रतिबंधित हों।
15 मई से पहले अपनी रणनीति भिजवायें राज्य
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 15 मई से पहले राज्य चौथे लॉकडाउन के संबंध में अपनी रणनीति बनाकर भिजवायें। इसमें अपने राज्य में किस प्रकार की रचना करना चाहते हैं उसके मैप और लॉजिक सहित भारत सरकार को भिजवायें। लॉकडाउन का अगला चरण 18 मई से लागू होगा। यह चरण दूसरे स्वरूप में होगा।
नई जीवन शैली अपनानी होगी
प्रधानमंत्री ने कहा कि प्री-कोरोना दुनिया से पोस्ट-कोरोना दुनिया बदल चुकी होगी। हमें उसके अनुरूप एक नई जीवनशैली अपनानी होगी तथा उसके अनुरूप कार्य करना होगा। हम अब इंतजार नहीं कर सकते। राज्यों को इस दिशा में नेतृत्व करना होगा।
ग्रीन जोन में जीवन को सहज बनाना होगा
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि रैड जोन क्षेत्रों में पूरी सावधानी रखी जाने के साथ ही हमें ग्रीन जोन क्षेत्रों में जीवन को सहज बनाना होगा। आगामी समय में बारिश आने वाली है, जब अन्य बीमारियां बढ़ती हैं। हमें कोरोना के अलावा दूसरी बीमारियों के इलाज के लिए स्वास्थ्य संस्थाओं को सक्रिय करना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का उपयोग करना होगा।
पोस्ट-कोरोना टूरिज्म
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि हमें पोस्ट कोरोना टूरिज्म कैसा हो, इस पर गंभीरता से विचार करना होगा। भारत में इसके लिए पर्याप्त अवसर हैं। हमें अपनी आर्थिक गतिविधियों को पहले से भी तेज करना होगा। परिवर्तनों के साथ हमें भारत में नये अवसर पैदा करने होंगे।
श्रमिकों की समस्या का समाधान
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि हमारे मजदूर जो देश में विभिन्न स्थानों पर रोजगार के लिए गए हुए थे, भावनात्मक कारणों से घर वापस आ रहे हैं। इसके चलते कुछ स्थानों पर मजदूरों की कमी आ जाएगी वहीं कुछ स्थानों पर रोजगार की कमी। राज्य देखें कि किस प्रकार वे इसमें संतुलित स्थापित करेंगे।
अब राज्य लीड करेंगे
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि लॉकडाउन के संबंध में अब राज्य लीड करेंगे। कुछ सामान्य गाईड लाईन्स को छोड़कर राज्य अपनी परिस्थितियों के अनुरूप कार्य कर सकेंगे। कोरोना को रोकने का एक मात्र तरीका, जब तक वैक्सीन नहीं बन जाता अथवा इसका निश्चित उपचार नहीं मिल जाता, लॉकडाउन ही है। अत: लॉकडाउन खत्म नहीं किया जा सकता। हम सीमित संख्या में ट्रेन जैसे राजधानी एक्सप्रेस, चलाएंगे। मुख्यमंत्रियों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं, जिनमें पूरी सकारात्मकता और आशा है। आपकी संकल्पशक्ति ही हमारी विजय का कारण बनेगी। हम सामूहिक प्रयासों से कोरोना को पूरी तरह से देश से समाप्त कर देंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले