देश की बात, आपके शहर से
COVID-19 Update: दिल्ली में संक्रमण के मामले 503 हुए, 7 हुई मृतकों की संख्या
देश 2 बार पढ़ी गई

COVID-19 Update: दिल्ली में संक्रमण के मामले 503 हुए, 7 हुई मृतकों की संख्या

दिल्ली सरकार के अधिकारियों के मुताबिक एक दिन में 58 नए मामले सामने आए हैं. दिल्ली (Delhi) में रविवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित लोगों की संख्या 503 हो गई है.

Abhishek Raghuvanshi5 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिल्ली सरकार के अधिकारियों के मुताबिक एक दिन में 58 नए मामले सामने आए हैं.

तस्वीरों में खबर2 फोटो
COVID-19 Update: दिल्ली में Coronavirus संक्रमण के मामले 503 हुए, 7 हुई मृतकों की संख्या

दिल्ली (Delhi) में रविवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित लोगों की संख्या 503 हो गई है. वायरस के संक्रमण से से मरने वालों की संख्या सात हो गई है.

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में रविवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित लोगों की संख्या 503 हो गई है. वायरस के संक्रमण से से मरने वालों की संख्या सात हो गई है. दिल्ली सरकार के अधिकारियों के मुताबिक एक दिन में 58 नए मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि इन मामलों में 320 वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने पिछले महीने निजामुद्दीन में आयोजित धार्मिक सम्मेलन में हिस्सा लिया था. कुल मामलों में से 18 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक व्यक्ति विदेश चला गया है.

देश में कोविड-19 से अब तक 79 लोगों की मौत: स्वास्थ्य मंत्रालय
उल्लेखनीय है कि पूरी दुनिया समेत भारत में भी कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. यह वायरस अब तक भारत के 3000 से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है. वहीं इससे अब तक 79 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित रूप से होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि देश भर में 274 जिले आज तक कोरोनावायरस के कारण प्रभावित हुए हैं. अग्रवाल ने बताया कि भारत में अब तक कुल 3374 कोविड-19 के मामले सामने आए हैं. कल से 472 नए मामले सामने आए हैं. कुल 79 लोगों की मौत की सूचना भी मिली है. कल से 11 मौतें भी हुई हैं. 267 लोग ठीक हो चुके हैं.

कोरोना पीड़ित मां ने बच्चे को जन्म दिया
बता दें कि दिल्ली के एम्स में एक महिला ने शुक्रवार की रात बच्चे को जन्म दिया. गौर करने वाली बात यह है कि इस नवजात के माता और पिता कोरोना पॉजिटिव हैं, जबकि बच्चे में किसी तरह का इंफेक्शन नहीं पाया गया है. बताया गया है कि बच्चे के पिता भी एम्स के फिजियोलॉजी विभाग में ही रेजिडेंट डॉक्टर हैं. एम्स के मेडिकल सुप्रिंटेंडेंट डॉ. डीके शर्मा के मुताबिक, नवजात के माता-पिता दोनों ही कोरोना पॉजिपॉजिटिव पाए गए थे. पहले पति में कोरोना के संक्रमण पाए गए थे, उसके कुछ ही घंटे बाद पत्नी में भी बीमारी के लक्षण दिखे थे.

डॉक्टर के पॉजिटिव पाए जाने के बाद भेजा गया आइसोलेशन में

एम्स के मेडिकल सुप्रिंटेंडेंट डॉ. डीके शर्मा ने बताया कि फिजियोलॉजी विभाग के रेजीडेंट डॉक्टर की पत्नी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के उन्हें फौरन आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था. डॉ. शर्मा ने बताया कि मां के संक्रमित होने की वजह से डॉक्टरों ने डिलीवरी की पूरी प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरती. बच्चे की डिलीवरी से पहले अस्पताल के सभी उपकरणों को सैनेटाइज किया गया. साथ ही पूरी टीम को पीपीई किट दिए गए, ताकि कोई खतरा न रहे.

ये भी पढ़ें – 

तबलीगी जमात में शामिल होने वालों को हिमाचल के CM जयराम ठाकुर का अल्टीमेटम

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 5, 2020, 8:24 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
बकॉयज़, क्रिमसन टाइड और वुल्वेरिन्स को जोड़ने वाला क्या है? सैटरडे क्विज़Lifestyleबकॉयज़, क्रिमसन टाइड और वुल्वेरिन्स को जोड़ने वाला क्या है? सैटरडे क्विज़ 11 मिनट पहलेमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 18 मिनट पहलेमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 19 मिनट पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 20 मिनट पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृतिMadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
सेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरीMadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
↑