देश की बात, आपके शहर से
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

निजी पंजीयन वाले दोपहिया वाहनों का व्यावसायिक उपयोग करने पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने चलाया संयुक्त जाँच अभियान200 दोपहिया वाहनों की जाँच, 53 के विरुद्ध चालानी कार्रवाई, 20 वाहन जुर्माना जमा करने के बाद मुक्त, 60 हजार रुपये का राजस्व वसूल इंदौर शहर में निजी उपयोग के लिए पंजीकृत दोपहिया वाहनों का व्यावसायिक गतिविधियों, विशेषकर बाइक टैक्सी के रूप में नियम विरुद्ध उपयोग किए जाने पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Abhishek Raghuvanshi17 नवंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

निजी पंजीयन वाले दोपहिया वाहनों का व्यावसायिक उपयोग करने पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने चलाया संयुक्त जाँच अभियान
200 दोपहिया वाहनों की जाँच, 53 के विरुद्ध चालानी कार्रवाई, 20 वाहन जुर्माना जमा करने के बाद मुक्त, 60 हजार रुपये का राजस्व वसूल

इंदौर शहर में निजी उपयोग के लिए पंजीकृत दोपहिया वाहनों का व्यावसायिक गतिविधियों, विशेषकर बाइक टैक्सी के रूप में नियम विरुद्ध उपयोग किए जाने पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इंदौर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर तथा इस संबंध में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश के पालन में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर सघन आकस्मिक वाहन जाँच अभियान चलाया।

तस्वीरों में खबर5 फोटो


अभियान के दौरान रैपिडो, ओला, उबर, जुगनू एवं अन्य एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म के माध्यम से बाइक टैक्सी के रूप में संचालित किए जा रहे दोपहिया वाहनों की विशेष रूप से जाँच की गई। इसमें यह सुनिश्चित किया गया कि निजी श्रेणी में पंजीकृत वाहनों का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए तो नहीं किया जा रहा है। निजी पंजीयन वाले वाहनों का निर्धारित वैधानिक अनुमति एवं आवश्यक प्रावधानों के बिना व्यावसायिक उपयोग किया जाना नियम विरुद्ध है। ऐसे वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।


संयुक्त जाँच अभियान के अंतर्गत कुल 200 दोपहिया वाहनों की जाँच की गई। इनमें नियमों एवं वैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन करते पाए गए 53 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इनमें से 20 वाहनों को निर्धारित जुर्माना राशि जमा करने के उपरांत मुक्त किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 60 हजार रुपये का राजस्व भी वसूल किया गया।


जाँच के दौरान वाहनों के पंजीयन की श्रेणी, व्यावसायिक उपयोग के लिए आवश्यक वैधानिक अनुमति, पंजीयन संबंधी दस्तावेजों तथा एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म के माध्यम से बाइक टैक्सी संचालन के लिए निर्धारित नियमों एवं शर्तों के पालन की जाँच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम एवं उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।


क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय एवं यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निजी पंजीयन वाले दोपहिया वाहनों का नियम विरुद्ध व्यावसायिक उपयोग रोकने तथा यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त जाँच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। वाहन स्वामियों एवं बाइक टैक्सी संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी आवश्यक वैधानिक अनुमतियां एवं निर्धारित शर्तें पूरी करने के बाद ही वाहनों का व्यावसायिक संचालन करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन एवं चालक के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
निजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयतIndoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 5 घंटे पहलेइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटाIndoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 5 घंटे पहलेकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देशIndoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 5 घंटे पहलेकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूतIndoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 6 घंटे पहलेइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशIndoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 6 घंटे पहलेदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है !Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 1 दिन पहलेइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशानIndoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 1 दिन पहलेम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तारIndoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 1 दिन पहले
मेट्रो निर्माण की लापरवाही ने ली 80 वर्षीय वृद्ध की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांगIndoreमेट्रो निर्माण की लापरवाही ने ली 80 वर्षीय वृद्ध की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांग 3 दिन पहले70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तैयारी, इंदौर पुलिस की चयन परीक्षा आयोजितIndore70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तैयारी, इंदौर पुलिस की चयन परीक्षा आयोजित 4 दिन पहलेइंदौर जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य हुआ प्रारंभIndoreइंदौर जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य हुआ प्रारंभ 5 दिन पहलेपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन…Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 7 दिन पहलेपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाIndoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 7 दिन पहलेधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारीIndoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 10 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य –Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 12 दिन पहलेटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपीIndoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 12 दिन पहले
दिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 18 दिन पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 19 दिन पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 19 दिन पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 19 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 20 दिन पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 20 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 22 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 24 दिन पहले
↑