मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
सीढ़ियों पर बैठकर सुनी आम नागरिकों की समस्याएं अधिकारियों को दो टूक निर्देश – स्वामित्व योजना की रजिस्ट्रियों में लाएं तेजी, जनसमस्याओं का समय-सीमा में करें निराकरण जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सोमवार को इंदौर जिले के खुडैल तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण कर शासकीय कार्यों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सीढ़ियों पर बैठकर सुनी आम नागरिकों की समस्याएं
अधिकारियों को दो टूक निर्देश – स्वामित्व योजना की रजिस्ट्रियों में लाएं तेजी, जनसमस्याओं का समय-सीमा में करें निराकरण
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सोमवार को इंदौर जिले के खुडैल तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण कर शासकीय कार्यों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सिलावट ने विभिन्न कक्षों में पहुंचकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आम नागरिकों से जुड़े राजस्व प्रकरणों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालयों में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और उसका समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
मंत्री श्री सिलावट ने स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि रजिस्ट्री तैयार करने के कार्य में तेजी लाकर सभी पात्र हितग्राहियों को शीघ्र उनके अधिकार अभिलेख (प्रॉपर्टी कार्ड) उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने बताया कि खुडैल तहसील में योजना के अंतर्गत लगभग 9 हजार हितग्राहियों को रजिस्ट्री सौंपी जाना है, जिनमें से अब तक 2 हजार 700 रजिस्ट्रियां तैयार हो चुकी हैं। उन्होंने शेष रजिस्ट्रियों का कार्य प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचना चाहिए और इस कार्य में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।
मंत्री श्री सिलावट ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि नामांतरण, बंटवारा सहित अन्य राजस्व संबंधी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण किया जाए। आम नागरिकों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए परेशान नहीं होना पड़े। प्रत्येक आवेदन एवं शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई हो तथा आवेदकों को उनके प्रकरण की प्रगति की जानकारी भी दी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सिलावट ने तहसील कार्यालय के मुख्य द्वार की सीढ़ियों पर बैठकर आम नागरिकों एवं जरूरतमंद लोगों की समस्याएं सीधे सुनीं। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी आम जनता के प्रति संवेदनशील रहें और नागरिकों को सम्मानपूर्वक सुनकर उनकी समस्याओं का समाधान करें।
मंत्री श्री सिलावट ने कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली एवं अनुशासन की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी-कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचें, अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से निर्वहन करें तथा आमजन के कार्यों को प्राथमिकता दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में लापरवाही, उदासीनता और अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India Newsटीआई पर गाड़ी चढ़ाने के बाद कड़ा एक्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सहित तीन सस्पेंड, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस भी निलंबित 5 घंटे पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 2 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 3 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 3 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 4 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 4 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 5 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 5 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 4 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 9 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 9 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 10 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 10 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 14 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 14 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 18 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 20 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 20 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 21 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 21 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 23 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 23 दिन पहले





