सारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए
सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने 1 से 5 नवंबर तक विशेष सफाई अभियान और अन्य विकास कार्यों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए, जिससे भोपाल में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता तेज होगी.
सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने गुरुवार को मंत्रालय स्थित प्रतीक्षाकक्ष में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर भोपाल में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में लंबित कार्यों के शीघ्र निवारण, सीवेज कार्यों के बाद सड़क पुनर्स्थापन, स्वच्छता अभियान और अन्य परियोजनाओं की प्रगति पर निर्देश दिए गए। नगर निगम आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मंत्री ने कहा कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। नगर निगम को निर्देश दिया गया कि क्षेत्र में सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए और मुख्यालय स्तर पर प्रस्तावों का शीघ्र निवारण किया जाए। सीवेज कार्य पूरा होने के बाद सड़क की स्थिति को व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ववत किया जाना सुनिश्चित किया जाए, इस दिशा में वार्ड क्रमांक 58 में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कार्य किया जाएगा।
विशेष सफाई अभियान
1 से 5 नवंबर तक विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, जिसमें जोनवार कार्ययोजना बनाकर व्यवस्थित तरीके से सफाई कराई जाएगी। सफाई अभियान के दौरान आवश्यकतानुसार नगर निगम के अन्य जोन से श्रमिकों और मशीनरी का उपयोग किया जाएगा। सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कहा गया कि सफाई कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण एवं पूरी सफाई किट उपलब्ध कराई जाए।
खेड़ापति हनुमान कॉरिडोर
खेड़ापति हनुमान कॉरिडोर को आकर्षक, सुव्यवस्थित एवं सुसज्जित स्वरूप में विकसित करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।
समय-सीमा और गुणवत्ता पर जोर
नरेला विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सभी विकास कार्यों की नियमित समीक्षा, स्पष्ट समय-सीमा और गुणवत्ता पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 1 घंटा पहले
Delhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 1 घंटा पहले
Bhopalभोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा! 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चा 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दिया 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू किया 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshचक्रवात अरनब के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मौसम सुहावना 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रमों की समीक्षा की 1 घंटा पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारी 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोध 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshसगन लाल का सफल उपचार: जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 8 अक्टूबर को डिस्चार्ज 1 घंटा पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 20 घंटे पहले
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 1 दिन पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 1 दिन पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 3 दिन पहले
MadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 3 दिन पहले
MadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 3 दिन पहले
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 3 दिन पहले
